बस से गिरे कंडक्टर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
दमोह। गुजरात से मजदूरों को लेकर बिहार जा रही स्लीपर बस क्रमांक एआर 01 एस 9905 का कंडक्टर चलती बस से गुंजी तिराहा और आनु फाटक के बीच गिर जाने का घटनाक्रम देर रात सामने आया था। जिसके बाद गंभीर हालत में चालक/परिचालक बस में ही गंभीर हालत में कंडक्टर को लेकर इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने चेकअप उपरांत ईसीजी कराकर उसे मृत घोषित कर दिया था। उपरोक्त घटनाक्रम के बाद बस में सवार मजदूर यात्री बिहार जाने के लिए रात भर परेशान होते रहे लेकिन बिना पुलिस कार्रवाई के बस को यहां से रवाना किया जाना संभव नहीं था।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक किशन भाई जयसवाल पिता अतुल भाई जयसवाल उम्र 32 वर्ष निवासी जैतपुर जिला राजकोट गुजरात राज्य निवासी बताया गया है। जो गुजरात से बिहार जा रही बस में कंडक्टर की करता था। रात में ही घटना की जानकारी जिला अस्पताल चौकी पुलिस पुलिस को दी गई लेकिन उनके द्वारा मामला हिंडोरिया थाना क्षेत्र का बात कर आवश्यक कार्यवाही करने से मना कर दिया गया।
उपरोक्त हालात के चलते बस के यात्रियों को जमकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात भर बस में सवार मजदूर यात्री जहां जिला अस्पताल परिसर में यहां वहां घूम कर परेशान होते रहे वही सुबह अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा घटनाक्रम हिंडोरिया थाना क्षेत्र का बताकर बस सहित मृतक कंडक्टर का शव हिंडोरिया ले जाने को कहा गया।बाद में सुबह करीब 11:30 बजे मृतक का शव तथा बस को जिला अस्पताल कैंपस से हिंडोरिया थाने रवाना कर दिया गया।
जिसके बाद हिंडोरिया पहुंचकर बस यात्री जमकर परेशान होते रहे। मामला बस से गिरने का होने की वजह से बिना पुलिस कार्रवाई के बस का छूटना जहां मुश्किल है वही गरीब मजदूरों के पास बिहार जाने के लिए अलग से कोई साधन तथा किराए का इंतजाम नहीं होने की वजह से उनको व्यर्थ में परेशान होना मजबूरी बन नियति बनकर रह गया। इस दौरान किसी ने भी परेशान हो रहा है मजदूर यात्रियों के प्रति मानवीय संवेदना दिखाना भी आवश्यक नहीं समझा...
0 Comments