Ticker

6/recent/ticker-posts

दमोह के केरवना क्षेत्र के पुराने कुएं में अज्ञात नाबालिक किशोर वय बच्चों के शव मिलने से सनसनी.. हत्या, आत्महत्या या कोई ओर बजह..? पुलिस अज्ञात मृतको की पहचान करवाने के साथ जांच में जुटी..

अज्ञात नाबालिक किशोर बच्चों के शव कुएं में मिले.. 

 दमोह। जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर
 बटियागढ़ थाना के केरबना चौकी क्षेत्र में एक पुराने कुएं में अज्ञात किशोर वय दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी व्याप्त है। दोनों शवो को बाहर निकलवाने के बाद पुलिस इनकी पहचान कराने में जुटी हुई है।  यह कुआ कलू जैन के खेत मे बताया जा रहा है। तथा दोनो शव तीन चार दिन पुराने लग रहे है।

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत केरबना चौकी क्षेत्र में एक पुराने कुएं में दो शव पड़े होने की खबर से ग्रामीणों के बीच सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और केरवना चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और फिर कुएं से दोनों शवों को बाहर निकलवाने के लिए मशक्कत शुरू की गई। पुराने कुएं में चारों तरफ झाड़ियां होने से पहले झाड़ियां को कटवाकर हटवाया गया। इसके बाद शवो को बाहर निकलवाया गया।
प्रथम द्रष्टया मृतक 12 से 14 साल के किशोर वय के नाबालिग बच्चे नजर आ रहे है। जिनके एक साथ में कुएं में गिरने या गिराने की आशंका जताई जा रही है। पानी में डूबने की वजह से उनकी मौत हुई या फिर किसी अन्य वजह से इसका पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही लग सकेगा। फिलहाल दोनों मृतको की पहचान अर्थात पतासाजी करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है क्योंकि ग्रामीण जन इनको पहचान नहीं पा रहे हैं। 

जांच के दौरान पुलिस ने इन की चप्पल भी बरामद करने में सफलता हासिल कर ली है। जिससे यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि कुएं में झांकते समय यह दोनों गिर गए हो या फिर किसी ने इनको धक्का देकर गिरा दिया हो..?  इन सभी आशंकाओ का खुलासा मृतको की पतासाजी तथा पुलिस जांच के बाद ही होने की उम्मीद लगाई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Post a Comment

0 Comments