Ticker

6/recent/ticker-posts

विकसित भारत संकल्प यात्रा में अनेक अधिकारियों के नहीं पहुंचने की PM व CM से शिकायत.. राष्ट्रीय किसान दिवस पर प्राकृतिक खेत व जल संरक्षण पर किसान संगोष्ठी संपन्न.. वीर बाल दिवस कार्यक्रम हेतु भाजपा मंडल प्रभारी घोषित..

विकसित भारत संकल्प यात्रा में अनेक अधिकारियों के नहीं पहुंचने की प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से शिकायत..

दमोह। विकसित भारत संकल्प यात्रा का दमोह जिले के अनेक क्षेत्रों में जमीदार अधिकारियों की अनुपस्थिति के चलते मजाक उड़ाये जाने जैसे हालात बन रहे है। जिसको लेकर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संतुलाल रोहित ने माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए घोर लापरवाही बरतनी वाले अधिकारियों की जानकारी दी है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव को भेजे गए शिकायती पत्र में श्री रोहित ने बताया कि दमोह जनपद के ग्राम लकलका में भारत सरकार की योजनाओं को आम नागरिक तक पहुचाने तथा गांव में हो रही समस्याओं का तुरंत समाधान कराने के इस आशय से विकास संकल्प यात्रा चलाई जा रही है 19 विभाग के द्वारा के जिसमे 19  विभाग पहुंचने थे मात्र पांच विभाग ही पहुंचे जिसमें दमोह विधायक माननीय श्री जयंत मलैया के साथ एसडीएम की उपस्थिति रही।



 इस शिविर में आसपास के ग्रामों से आए हुए हितग्राही आम नागरिक इधर-उधर भटकते रहे योजनाओं को पूछते रहे लेकिन स्वास्थ्य विभाग कृषि विभाग उज्ज्वला योजना और जनपद के कर्मचारी उपस्थित रहे बाकी विभाग नदारद् रहे बाकी सभी विभागों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को मजाक समझा  वही लाइट ही बीच में 15 मिनट गोल रही है इस लापरवाही से आम नागरिक बहुत ही परेशान रहा।अतः आपसे निवेदन है कि इस प्रकार के प्रशासन के रवैया को तत्काल ठीक कराया जाए और जो भी दोषी हो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई हो ताकि भारत सरकार के इस प्रकल्प की मजाक ना हो।

नोट विकसित संकल्प यात्रा में जो अधिकारी उपस्थित नहीं हो रहे और मनमानी कर रहे हैं उनकी शिकायत नोडल अधिकारियों ने की लेकिन उन्हें कोई प्लेसमेंट नहीं दिया जा रहा और इसी प्रकार से अभी तक निरंतर अनुपस्थित हो रहे हैं जिस संकल्प यात्रा का कोई महत्व नहीं निकल रहा।

राष्ट्रीय किसान दिवस पर प्राकृतिक खेत व जल संरक्षण बिषय पर किसान संगोष्ठी संपन्न..
दमोह। भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व मे राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर प्राकृतिक खेती व जल संरक्षण पर किसान संगोष्ठी का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र मे जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी व चंदभान पटेल किसान संघ अध्यक्ष के आतिथ्य मे किया गया। अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष एड हरिश्चन्द्र पटेल गुड्डू ने की।

 सभी उपस्थित किसानो को विस्तारक से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल ने बताया की हमे आपने स्वय के खाने के लिए अन्य गेंहू ,चावल,व दाले प्राकृतिक खेत से उत्पादित फसलो का सेवन करने से बीमारी नही होती व कृषि भूमि सुपोषण उक्त बनी रहती हे जिलाध्यक्ष पीतम सिंह जी ने कहा की भाजपा सरकारे चाहे केन्द्र सरकार हो या प्रदेश सरकार हो सभी ने किसान के खेत व हर घर तक पानी पहुंच कर खेती को लाभ का धन्धा बनाया हे ओर किसान की आये दुगनी करने का काम भाजपा सरकारे कर रही है।

 कार्यक्रम मे भाजपा कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल,वरिष्ठ नेता अखिलेश हजारी हेमंत पटेल, सतीश कुसमरिया, केदार चौधरी महामंत्री, सुदामा पटेल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष हेमंत उदेनिया,नरेश पटेल ,टीकाराम सोनी,बिहारी पटेल,तेजी सिंह लोधी, गोविंद यादव व कुम्हारी मंडल अध्यक्ष जगदीश यादव, पूरन पटेल,पप्पू लोधी जनपद सदस्य, मुकेश पटेल, मुकेश सिंह लोधी, बहादुर सिंह, निरपत सिंह दतला, इन्द्र कुमार चौरहा,व कृषि विभाग के वैज्ञानिक अनुसंधान अधिकारीगण व किसान भाई-बहिनो की उपस्थिती रही।  संचालन राजेश दिवेदी आभार किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष हेमंत पटेल ने माना।
वीर बाल दिवस कार्यक्रम हेतु भाजपा मंडल प्रभारी घोषित
दमोह। देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह जी के 365 में प्रकाश पर्व पर उनके पुत्रों की बलिदान को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था जिसके पालन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिनांक 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाते हुए शाहीद  बालकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष एड. प्रीतम सिंह एवं कार्यक्रम के जिला प्रभारी संजय सेन ने जानकारी देते हुए बताया है कि देश धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह जी का पूरा परिवार शहीद हो गया था उनके इस बलिदान को जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से उनके चार पुत्रों के बलिदान को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मंडल स्तर तक मनाया जाना है इस हेतु मंडल प्रभारी को नियुक्त किया गया है जिसमें दमयंती नगर मंडल श्याम विश्वकर्मा, दीनदयाल नगर मंडल राजेश चौरसिया, अभाना मंडल दान सिंह लोधी, बांदकपुर मंडल नरेश पटेल, बांस मंडल नरेंद्र मिश्रा, जबरा मंडल रामस्वरूप राय, बनवार मंडल लक्ष्मण सिंह लोधी, नोहटा मंडल घनश्याम सह लोधी, तेजगढ़ मंडल बेड़ी सिंह लोधी, तारादेही मंडल हनुमत सिंह लोधी, तेंदूखेड़ा मंडल हरि सिंह लोधी, हटा नगर मनीष जैन, हटा ग्रामीण लक्ष्मण तिवारी, मडियादो गोविंद पटेल, कुम्हारी मंडल खिलान यादव, पटेरा मंडल पुष्पेंद्र सोनी, हिंडोरिया मंडल देवेंद्र सिंह ठाकुर, पथरिया मंडल राजेंद्र समदरिया, बटियागढ़ मंडल वेदराम पटेल, नरसिंहगढ़ मंडल राजेश पटेल, फतेहपुर मंडल शिवकुमार गर्ग, सदगुंवा मंडल केदार पटेल चौधरी को नियुक्त किया गया।


Post a Comment

0 Comments