Ticker

6/recent/ticker-posts

चुनाव प्रचार के साथ दल बदल चरम पर.. बांदकपुर में भाजपा का भव्य कॉरिडोर का वादा, 200 लोगों ने ली BJP की सदस्यता.. इधर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के महामंत्री ने भी BJP का दामन थामा..

बांदकपुर में भाजपा की सभा जन समर्थन के साथ संपन्न

दमोह। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दमोह विधानसभा के बांदकपुर मंडल में भाजपा विधानसभा प्रत्याशी जयंत मलैया के पक्ष में जंगी आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक निगम अध्यक्ष राहुल सिंह पूर्व मंत्री दशरथ सिंह सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुरु जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार भूपत सिंह आलोक गोस्वामी मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह वरिष्ठ कैलाश नेमा नंदू सिंह आदि मंचासीन रहे।

आम सभा में 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता, युवाओं और अन्य गणमन नागरिकों ने भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों विचारधारा और जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उपस्थित मंचाशीन अतिथियों द्वारा सभी को भाजपा का दुपट्टा पहनकर सदस्यता दिलवाई गई एवं उनके पार्टी में स्वागत किया गया। सदस्यता ग्रहण करने वाले में अभिषेक दुबे रजनीश स्वामी मयंक तिवारी बृजेश बंसल रमेश बंसल भारत बंसल सेवक बंसल बलराम बंसल कलीराम बंसल मगन बंसल सतीश बंसल पंचम बंसल शेखर यादव जगदीश सिंह सोनू अहीरवाल संदीप गौड़ संजू अहीरवाल लोकमान अहिरवार इंदौर अहीरवाल सोनू सैनी कमलेश लोधी अनिल पटेल मोहित आदिवासी लखन रजक सहित अन्य लोग रहे।

अपने संबोधन में भाजपा प्रत्याशी जयंत मलैया ने कहा कि हम जो कहते हैं वह करते हैं प्रधानमंत्री ने अपनी विशाल आमसभा में भी दमोह जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों को बताया था आज संपूर्ण जिले में सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध हो रहा है जो भविष्य में और अधिक क्षेत्रों में भी पहुंच जाएगा भाजपा की सरकार द्वारा प्रतिमाह लाडली बहन योजना के माध्यम से बहनों को सशक्त बनाया जा हैं।

2018 के चुनाव के पूर्व किसी भी तरह कॉरिडोर की बात नहीं की गई थी परंतु भाजपा की सरकार द्वारा उज्जैन में और वाराणसी जैसे अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कॉरिडोर का निर्माण किया गया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः बनने पर बांदकपुर में भी भव्य कॉरिडोर बनाया जाएगा।
राहुल सिंह ने कहा कि बांदकपुर हम सभी की आस्था का केंद्र है, और बांदकपुर के विकास के लिए सभी कार्य होंगे। बांदकपुर कारिडोर का निर्माण ही भाजपा का संकल्प है। भाजपा जो संकल्प लेती है वह पूरा होता है। सभा को अन्य मंचासीन अतिथियों ने भी संबोधित किया।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष भी BJP में
दमोह। विधानसभा चुनाव के पहले लगातार विभिन्न संगठनों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पूर्व शासकीय कर्मचारियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के कामों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुभव गौतम (पिंकू), अश्विनी चौबे (जिला उपाध्यक्ष आप), मु.हनीफ कुरैशी (जिला कांग्रेस महामंत्री) छप्पन सिंह लोधी (पूर्व सरपंच शीशपुर पटी), शैलेन्द्र दयाल, नारायण जाटव, अजय अहिरवाल, योगेश चौरसिया, मदन विश्वकर्मा के साथ अन्य साथियों ने आप पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

जनसंपर्क में भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा जन समर्थन

दमोह।भारतीय जनता पार्टी दमोह विधानसभा प्रत्याशी जयंत मलैया पदाधिकारियो के अलावा सिद्धार्थ मलैया  द्वारा लगातार जनसंपर्क और बैठकें के माध्यम से जनता का समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। 

इसी कड़ी में उन्होंने पालर, कुंआखेड़ा बरी, लक्मन कुटी, महुआखेड़ा, सेमरपट्टी, मुड़िया भौंदल खेड़ी, सिविल वार्ड नं 9 में बैठक मे वार्डवासियो को संबोधित किया और भाजपा सरकर की जनकल्याणकारी व जनहितैषी योजनाओं की जानकारी भी दी और भाजपा के समर्थन में आगामी विधानसभा चुनाव के आशीर्वाद की भावना व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments