Ticker

6/recent/ticker-posts

हटा थाने में पदस्थ होमगार्ड सैनिक की संदिग्ध हालात में मौत.. जहर के सेवन से मौत की आशंका के चलते पुलिस जांच में जुटी.. इधर आईडी पैन कार्ड सत्यापन के नाम पर फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही 66 हजार की चपत लगी..

फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही 66 हजार की चपत लगी

दमोह। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम धनेटामाल में एक सायबर कैफे संचालक के साथ फर्जी लिंक के सहारे खाते से पैसा गायब किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दर्ज कराई है और कार्यवाही कर रुपए बापस दिलाने की मांग की है। जानकारी अनुसार कैफे संचालक नीलेश जैन साइबर कैफे के साथ साथ स्पाइस मनी जमा निकासी करने का कार्य भी करता है। मंगलवार सुबह जब अपना कार्य कर रहा था इसी दौरान उसके पास कॉल आया जिसमें उसके आई डी में पैन कार्ड सत्यापन किए जाने की बात कही और भेजे गए लिंक से सत्यापन पूर्ण होने की जानकारी दी गई।
दुकान पर भीड़ होने के चलते उसने उक्त लिंक पर जाकर सत्यापन कर दिया और कुछ ही देर बाद उसका खाता हैंग हो गया। मामले में शंका होने पर उसके द्वारा तत्काल अपने अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी ली तो उसके खाते से पैसे गायब होने की बात सामने आई। वहीं जानकारी निकाले जाने पर करीब 65 हजार 800 रुपए अलग अलग खातों स्टेट बैंक वा येस बैंक में स्थानांतरित किए गए है। जिसके चलते नीलेश जैन द्वारा एसपी महोदय से कार्यवाही की मांग की गई।
 
जहरीले पदार्थ के सेवन से युवा होमगार्ड सैनिक की मौत
दमोह। जहरीले पदार्थ के सेवन कर लेने से होमगार्ड के युवा आरक्षक की मौत हो जाने का दुखद दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में ले जाने के बाद एक होमगार्ड सैनिक को मृत घोषित कर दिया गया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। फिलहाल  पुलिस जांच में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के हटा थाने में पदस्थ होमगार्ड सैनिक मदन डिम्हा को बुधवार रात गंभीर हालत में 108 से हटा से जिला अस्पताल लाया गया था। जहां जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉ विक्रांत चौहान ने चेकअप उपरांत मदन 42 वर्ष निवासी झामर को मृत घोषित कर दिया। 
जानकारी लगते ही होमगार्ड के जिला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए थे जिनके द्वारा मामले की जानकारी ली गई। इधर  मदन का शव शव ग्रह में रखवा दिया गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौप दिया जाएगा। होमगार्ड सैनिक ने यह आत्मघाती कदम खेल परिस्थितियों में क्यों उठाया इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है।

Post a Comment

0 Comments