Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस जनों ने राहुल गांधी की पदयात्रा की वर्षगांठ पर तिरंगा यात्रा निकाली.. कांग्रेस मन की नहीं दिल की बात करती है- विधायक अजय टंडन.. इधर भाजपा ने पितृ पुरूष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए..

कांग्रेस मन की नहीं दिल की बात करती है. अजय टंडन
दमोह। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले वर्ष 7 सितंबर से कन्याकुमारी से श्रीनगर तक हजारो किलोमीटर की नफरत छोड़ो भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू की थी। उसी पदयात्रा की प्रथम वर्ष गाठ पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो से तिरंगा यात्रा निकालते हुए अंबेडकर चौक तथा घंटाघर पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में एक परिचर्चा आयोजित की गई। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि संसद में जब कांग्रेसी सांसद जनहित के मुद्दो को उठाते है तो सत्तसीन भाजपा द्वारा संसद सत्र दो तीन दिन में ही खत्म कर दिया जाता है। जनता की आवाज उठाने ही उन्होंने ऐतिहासिक पदयात्रा की थी। विधायक अजय टंडन ने कहा कि मोदी जी मन की बात सुनाते है किन्तु राहुल जी दिल की बात करते है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मनु मिश्रा ने कहा कि पदयात्रा के दौरान वह सभी वर्गो के सभी धर्मो के लोग से गले लगाकर मिले। शहर कांग्रेस अध्यक्ष कोमल अहिरवार ने कहा भाजपा ने उनकी सदस्यता रदद करवाई किन्तु सुप्रीम कोर्ट ने न्याय करते हुए उनकी बहाली की

सतीश जैन राजेश तिवारी लक्ष्मण सींग कमलेश उपाध्याय कमला निषाद वीरेन्द्र राजपूत प्रफुल्ल श्रीवास्तव आशीष पटेल प्रजु यशोधरन पवन गुप्ता रफीक खान विजय वहादुर सिह मदन सुमन भगवानदास चौधरी बसंत कुशवाहा मंजीत यादव डीपी पटेल बाबूलाल पटेल सुनील आनंद अरूण मिश्रा अजय सरवरिया अजय जाटव ने भी अपनें संबोधन में कहा कि हमे गर्व है कि हम ऐसी पार्टी के सदस्य है जिसमें हमारे नेताओ ने बलिदान दिये उसी कड़ी में राहुल जी ने पूरे विश्व को बता दिया कि केवल भाषण देकर नेता नही बनते जनता के बीच भी रहकर उनके सुख दुख देखो।

उसके बाद समस्त कांग्रेसजन कार्यालय से पदयात्रा करते हुए अम्बेडकर चौक एवं घंटाघर पहुंचकर बाबासाहेब एवं गांधी प्रतिमा पर पुष्पहार किया गया। इस अवसर पर हरमिन्दर राज्यपाल अलीम खान अनिल जैन केके अग्रवाल सतीश दुबे अजय पारोचे बिरजू दुबे सहित सैकड़ो कांग्रेसजनो की उपस्थिति रहीं।

भाजपा ने पितृपुरूष ठाकरे को श्रद्धासुमन अर्पित किए

दमोह । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पितृपुरूष श्रद्धेय  कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती जन्माष्टमी पर्व पर गुरूवार को भाजपा जिला  कार्यालय में भाजपा  पदाधिकारियो ने कुशाभाऊ ठाकरे  के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि श्रद्धेय ठाकरे जी को संगठन का शिल्प कार कहा जाता है मध्य प्रदेश के संगठन को सबसे मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को ठाकरे जी को पढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक श्याम शिवहरे, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार,रिंकू गोस्वामी,हर्ष पटेल,मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह लोधी लालचंद कुशवाहा, लाखन सिंह महामंत्री राजेश पटेल,पूर्व मंडल अध्यक्ष नरोत्तम पटेल,बिहारी पटेल, संजय सोनी, सचिन, पंकज सेन सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने  पुष्पांजलि अर्पित कर ठाकरे जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए । 

Post a Comment

0 Comments