Ticker

6/recent/ticker-posts

मप्र में 34 IPS अफसरों के तबादले.. रतलाम, बुरहानपुर, अलीराजपुर, उमरिया, सिवनी आदि जिलों के एसपी बदले.. केंद्रीय मंत्री की नारजगी के चलते दमोह एसपी 8 माह में ही बदले.. ! पन्ना एसपी धर्मराज मीणा होंगे दमोह के नए एसपी..

 राकेश कुमार सिवनी, धर्मराज मीणा होंगे दमोह एसपी

भोपाल/ दमोह। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की पूर्व वेला में तबादलों की सूची धड़ाधड़ आ रही है। सोमवार सुबह एडिशनल एसपी की तबादला सूची में दमोह के एएसपी शिव कुमार सिंह को अनूपपुर मैं नई पद स्थापना की चर्चा अभी रुकी भी नहीं थी कि शाम को जारी हुई आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह को सिवनी का नया एसपी बनाया गया है जबकि पन्ना एसपी धर्मराज मीणा अब दमोह के एसपी होंगे। 

राकेश कुमार सिंह का आठ माह से कम में तबादला.. करीब 8 माह पूर्व दिसंबर 2022 में ही डीएस तेनीवार की जगह राकेश कुमार सिंह को दमोह एसपी बनाया गया था। ऐसे में इतने कम समय में उनका तबादला किया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारों का कहना है कि पिछले माह राशन दुकान संचालक सुसाइड मामले में सुसाइड नोट के आधार पर कुछ भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने पर दमोह सांसद व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जमकर नाराजगी जताई गई थी। यहां तक कि उनके द्वारा दमोह पुलिस की सेवा भी वापस कर दी थी।  इस मामले में बाद में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सीआईडी जांच के आदेश दे दिए थे। इसके बावजूद केंद्रीय मंत्री की नाराजगी के चलते दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह को 8 माह से कम के अंतराल में तबादला करके अपेक्षाकृत छोटे जिले सिवनी में पदस्थ कर दिया जाना मना जा रहा है। जबकि राकेश कुमार सिंह का 8 माह का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा है इनकी कार्यकाल में गंगा जमुना स्कूल जैसे मामलों से लेकर ईसाई मिशनरी के खिलाफ ठोस कार्यवाही की गई। वहीं जिले में अपराधों पर नियंत्रण के साथ अनेक वारदातों का त्वरित खुलासा करने में भी पुलिस सफल रही।

धर्मराज मीणा का पन्ना में उल्लेखनीय कार्यकाल.. पन्ना से दमोह पदस्थ किए गए एसपी धर्मराज मीणा का पन्ना जिले में उल्लेखनीय कार्य काल रहा है। इनके निर्देशन में पन्ना पुलिस ने आने का अंतर राज्य गिरोहों को पकड़ने में सफलता हासिल की है वहीं अनेक अन्य केसों की गुत्थी भी सुलझाई है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि दमोह जिले में भी श्री मीणा का कार्यकाल विधानसभा चुनाव के दौरान शांति सुरक्षा के साथ अपराधों पर नियंत्रण करने वाला रहेगा।
 तबदाला निरस्त होने के बाद भी नहीं लौटे सीएसपी अभिषेक तिवारी.. दमोह सीएसपी रहे अभिषेक तिवारी को तबादले के कुछ महीने बाद वापस दमोह सीएसपी बनाए जाने के बावजूद अभी तक उनके द्वारा पदभार ग्रहण नहीं किया गया है जिससे दमोह नगर पुलिस अधीक्षक का पद प्रभारी सीएसपी भावना दाँगी ही देख रही है। दमोह सीएसपी पद पर नई पदस्थापना हेतु गृह विभाग का ध्यान नहीं जाना आश्चर्य का विषय है।

गृह विभाग द्वारा जारी 34 आईपीएस की तबादला सूची
भोपाल मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने 34 आईपीएस अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें वर्तमान डीजी जेल अरविंद कुमार को होमगार्ड मध्यप्रदेश का महानिदेशक बनाया गया है। राजेश चावला डीजी जेल बनाए गए हैं। पवन कुमार श्रीवास्तव को एडीजी सतर्कता, चंद्रशेखर सोलंकी को डीआईजी खरगोन और सिद्धार्थ बहुगुणा को एआईजी पीएचक्यू बनाया गया है। विनीत कपूर को पुलिस उपायुक्त भोपाल से सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल बनाया गया है। विजय खत्री पुलिस उपायुक्त भोपाल से सेना ने दूसरी वाहिनी ग्वालियर होंगे। विनीत कुमार जैन सेनानी 5 वी वाहिनी मुरैना से सैलानी 13 वी वाहिनी ग्वालियर होंगे।
दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह अब सिवनी के एसपी होंगे। जबकि पन्ना एसपी धर्मराज मीणा दमोह के नए एसपी होंगे। श्रीमती किरण लता भोपाल देहात एसपी से सहायक पुलिस महा निरीक्षक मुख्यालय भेजी गई है राहुल कुमार लोधा एसपी बुरहानपुर से रतलाम एसपी बनाए गए हैं। असित यादव सेना ने दूसरी वाहिनी ग्वालियर से सेनानी 5 वीं वाहिनी मुरैना बनाए गए हैं। प्रमोद सिंहा एसपी उमरिया अब एसपी देहात भोपाल होंगे। साई कृष्ण इस थोटा पुलिस उपायुक्त भोपाल से एसपी पन्ना बनाए गए हैं। श्रीमती वाहिनी सिंह सेनानी 8वीं वाहिनी छिंदवाड़ा से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल होंगे।
श्रीमती निवेदिता नायडू सेनानी 35 वी वाहिनी मंडला से एसपी उमरिया बनाई गई है।हंसराज सिंह एसपी अलीराजपुर से पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस इंदौर, श्रीमती हितिका वासल एसपी इंदौर देहात से एचपी पीआरटीएस इंदौर, श्रीमती मृगाखी डेका पुलिस उपायुक्त यातायात भोपाल से सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल, आलोक कुमार एसपी श्योपुर को सेनानी 18वीं वाहिनी शिवपुरी, रामजी श्रीवास्तव एसपी सिवनी को पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस भोपाल, विनोद कुमार सिंह एएसपी गुना को सेनानी 35 वीं वाहिनी मंडला, सुनील कुमार मेहता एसपी विशेष शाखा उज्जैन को एसपी देहात इंदौर पदस्थ किया गया है।
वीरेंद्र जैन एसपी आर्थिक अपराध रीवा को सेनानी 8वीं वाहिनी छिंदवाड़ा, देवेंद्र कुमार पाटीदार एएसपी धार को एसपी बुरहानपुर, राय सिंह नरवरिया एएसपी मुरैना को एसपी श्योपुर, सुंदर सिंह कनेश एएसपी नीमच को पुलिस उपायुक्त नगरीय भोपाल, राजेश व्यास अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इंदौर को एसपी अलीराजपुर, पदम विलोचन उप सेनानी 15 वी वाहिनी इंदौर से पुलिस उपायुक्त यातायात भोपाल, सुधीर कुमार अग्रवाल एसपी सायबर ग्वालियर से पुलिस उपायुक्त मुख्यालय भोपाल पंकज कुमार पांडे एसपी आजाक ग्वालियर से पुलिस उपायुक्त जौनपुरी नगरिय पुलिस इंदौर तथा संजय कुमार अग्रवाल एएसपी जबलपुर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments