Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के नाम का जल्द हो सकता है ऐलान.. ! भाजपा में जारी अंदरूनी घमासान के बीच प्रहलाद को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने सभी प्रमुख नेताओं की सहमति बनी.. इधर प्रहलाद जी का ट्वीट भी दे रहा काफी कुछ संकेत..

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेतु प्रहलाद के नाम पर सहमति !

भोपाल/दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पूर्व  भारतीय जनता पार्टी में सिंधिया के समर्थक मंत्रीयो तथा नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह को लेकर वरिष्ठ मंत्री विधायकों के असंतोष को लेकर दैनिक भास्कर में कल छपी खबर के बाद वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव ने भले ही पार्टी और अपने रिश्ते की तुलना मां बेटे जैसे रिश्ते से करके माहौल सामान्य बताने की कोशिश की हो लेकिन मंत्रियों की खींचतान की खबर दिल्ली तक पहुंचने के साथ पार्टी के केंद्रीय संगठन द्वारा इसे गंभीरता से लिया गया है।

इसी के साथ मध्यप्रदेश में केंद्रीय मंत्रीयो, मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेताओं की बैठको में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज के हालात और स्थिति की समीक्षा के साथ बड़े फेरबदल की खबरें लगातार वायरल होती रही है। गुरुवार को दिन भर मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के बदले जाने की अटकलें सोशल मीडिया पर वायरल होती रही वही शाम तक पार्टी सूत्रों के जरिए जो खबर सामने आई है उसके अनुसार दमोह सांसद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने के लिए लगभग सभी बड़े नेताओं की सहमति बन गई है ऐसे में अब श्री पटेल की प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होना ही बाकी कहीं जा सकती है।


इस खबर को इस बात से भी बल मिलता है कि 25 मई को सुबह 10.55 पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने ट्वीट करके अपने पुराने मित्र और अग्रज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय का हृदय से आभार व्यक्त किया है। श्री पटेल के भतीजे मोनू के असमय निधन के बाद उक्त नेताओं द्वारा प्रहलाद जी को इस मन स्थिति से उबारने एवं सक्रियता के लिए एक पुराना प्रयोग कर जो संबल दिया उसको लेकर संघर्ष के समय में आपस के प्रेम और विश्वास के एहसास का श्री पटेल ने उल्लेख किया है। श्री पटेल के इस ट्वीट से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्टी के उपरोक्त बड़े नेता प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी के लिए श्री पटेल की सहमति चाहते थे। जो वह दे चुके है..

 वही सूत्रों का कहना है कि श्री पटेल की सहमति मिल जाने के बाद केंद्रीय हाईकमान के पास उपरोक्त प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही श्री प्रहलाद पटेल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने रहेंगे और उनको प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आगामी विधानसभा चुनाव की नैया पार कराने के लिए प्रहलाद पटेल के रूप में एक मजबूत सारथी मिल जाएगे। जल्द मिलते हैं.. पिक्चर अभी बाकी है

Post a Comment

0 Comments