Ticker

6/recent/ticker-posts

दमोह नगर पालिका में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं.. TSM ने बिगाड़ा BJP का गणित.. कांग्रेस बहुमत से तीन कदम दूर..निर्दलीय जीतने वाले पार्षदों की लॉटरी खुली..

 निर्दलीय जीतने वाले पार्षदों की लॉटरी खुली..

दमोह। नगर पालिका चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है 39 वार्डों में से अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनने के लिए  कम से कम 20 पार्षद आवश्यक है। लेकिन नतीजों से यह साफ हो गया है कि भाजपा कांग्रेस किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका है।  कांग्रेस के 17 तथा भाजपा के 14 पार्षद जीते हैं। टीएसएम के 5, बसपा का एक तथा दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है..

भाजपा कांग्रेस के अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाने के दावे के बीच में टीम सिद्धार्थ मलैया के 5 प्रत्याशियों ने जीत कर बीजेपी का गणित बिगाड़ दिया है। वही दो निर्दलीय तथा बसपा के एक उम्मीदवार ने जीत दर्ज करके कांग्रेस के समीकरणों को आसान कर दिया है। हालांकि टीम सिद्धार्थ समर्थको के भी निर्दलीय चुने जाने से  सातों निर्दलीयों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में इनका का सपोर्ट जिसको मिलेगा नगर पालिका का अध्यक्ष उपाध्यक्ष उसी पार्टी का होगा।

लीला

नमन्दि

शहर के 39 वार्डों के नतीजों की बात की जाए तो सिविल वार्ड 1 से कांग्रेश की लीला रमेश राठौर ने एक एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की है यहां से भाजपा प्रत्याशी का नामांकन पहले ही निरस्त हो जाने से भाजपा मैदान से बाहर हो गई थी इसी तरह सिविल वार्ड 2 से कांग्रेस की नंदनी शैलेंद्र ठाकुर में जीत दर्ज की है।

विजय

सतीश

सिविल वार्ड तीन से भाजपा के विजय जैन फिर से पार्षद निर्वाचित हुए हैं। सिविल वार्ड 4 से भाजपा की संगीता सतीश जैन मैं कांग्रेसी आशीष पटेल की पत्नी को पराजित किया है। सिविल वार्ड 5 कांग्रेस के राजू बागीरा ने अप्रत्याशित जीत दर्ज की है।

विक्रम

मिक्की

सिविल वार्ड 6 से कांग्रेसी सुषमा विक्रम सिंह फिर से जीती हैं सिविल वार्ड 7 से कांग्रेश के मिक्की आलोक चंदेल ने जीत दर्ज की है। सिविल 8 से कांग्रेस के अमर राजपूत फिर से जीते हैं। सिविल 9 से कांग्रेस के राशू चौहान की भाभी रंजना ने जीत दर्ज की है सिविल 10 से भाजपा के गोपाल ठाकुर जीते हैं।

अमित

विक्की

मागंज एक से भाजपा के अमित त्यागी, मागंज दो से भाजपा के विक्की गुप्ता, मागंज तीन से भाजपा के बाल कृष्ण यादव, मागंज चार से भाजपा के संजय कुशवाहा ने जीत दर्ज की है। मदन जी 5 से निर्दलीय साधना तिवारी तथा मागंज 6 कांग्रेस की नेहा पप्पू कसौटियां ने जीत दर्ज की है।

कपिल

दौड़

नया बाजार एक से टीएसएम के कपिल सोनी,  नया बाजार दो से कांग्रेस के दाऊद सौदागर, नया बाजार तीन से टीएमएम के टोनी राय, नया बाजार 4 से बसपा के हरि शंकर चौधरी, नया बाजार 5 से भाजपा के गणेश जाटव ने जीत दर्ज की है।

मंजू

नितिन

पुराना बाजार एक से टीएसएम के विक्की सेन तथा पुराना बाजार दो से कांग्रेस की मंजू वीरेंद्र राय जीती है। असाटी वार्ड एक से टीएसएम के नितिन चौरसिया तथा असाटी वार्ड दो से टीएसएम के मोनू अयोध्या राजपूत जीती है।

मनीष

राजा

फुटेरा वार्ड एक से कांग्रेस की संगीता रौतेला, फुटेरा दो से भाजपा के मनीष शर्मा, फुटेरा तीन से कांग्रेस की अफसाना जुम्मन खान, फुटेरा चार से भाजपा की क्रांति नरेंद्र चंदेल, फुटेरा पांच से कांग्रेस की शकीला जीशान ने जीत दर्ज की है।

शकीला

बानो

बजरिया वार्ड 1 से कांग्रेस की फरहीन अफजल बजरिया दो से कांग्रेश की हलीमा रफीक खान बजरिया 3 से भाजपा के धीरज धारू बजरिया 4 से कांग्रेस की कीर्ति गोपाल मास्टर बजरिया पांच से कांग्रेस के हेमराज

हेमराज

रघु

अहिरवार बजरिया 6 से भाजपा के रघु श्रीवास्तव, बजरिया 7 से भाजपा की कविता राय, बजरिया 8 से निर्दलीय हिमानी पारोचे और धर्मपुरा वार्ड से भाजपा की शरद कुमार यशपाल ठाकुर ने जीत दर्ज की है।

कविता

यशपाल

 

 

Post a Comment

0 Comments