Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में कोरोना काल के मनमाने बिजली बिलो की आलोचना.. किसान आंदोलन व निजीकरण मामले में मोदी सरकार को कोसा.. इधर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में कोरोना काल के कार्यों की सराहना.. पार्टी नेताओ के साथ सरकार के कार्यो की वाहवाही..

 बिजली को लेकर विद्युत परिसर में ही दिया धरना

दमोह। विद्युत दरों में बढ़ोतरी तथा मनमाने बिजली बिलों के साथ कोरोना संक्रमण काल में मार्केट बंद रहने के बाद भी भरपूर बिल जारी किए जाने जैसे मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आवाहन पर  कांग्रेस नेताओं ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान प्रदेश सरकार के साथ केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों की भी आलोचना करते हुए कांग्रेस नेताओं ने किसान आंदोलन से लेकर निजीकरण के मुद्दे पर जमकर निशाना साधा।


दमोह जिले के सातो ब्लाकों में आयोजित कांग्रेस के धरना प्रदर्शन की श्रंखला में शहर कांग्रेस के तत्वाधान में किल्लाई नाका स्थित विघुत मंडल परिसर में प्रदेश सरकार की विद्युत नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। अघोषित बिजली कटौती एवं बिजली बिल की बढ़ी दरों को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा व विधायक अजय टंडन ने कहा कि प्रदेश में जब कमलनाथ सरकार थी तब उन्होंने किसानो का कर्जा माफ बिजली बिल हाफ करने का वचन पूरा किया था। किन्तु प्रदेश की भाजपा सरकार कहती कुछ है करती कुछ है जनता चारो तरफ से परेशान है कितने विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर है बिजली विभाग के कर्मचारी भी काली पट्टी बांधे हुए है किन्तु लगता है सरकार गुंगी बहरी हो गई है।



शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल में व्यापारियों के प्रतिष्ठान बंद रहे किन्तु उनके बिजली बिल माफ करने के बजाये उन्हें मनमाने बिल दिये जा रहे है। लाक डाउन के बिल माफ किये जाये। वीरेन्द्र दुबे, वीरेन्द्र ठाकुर, ललित नायक, नितिन मिश्रा, लालचंद्र राय, सोनू जैन, विक्रम ठाकुर, संजय सेठ, आशीष पटेल, रमेश राठौर, पप्पू कसोटया, आशुतोष शर्मा, शमीम कुरैशी, अमर सिंह, आयुष दुबे ने भी कहा कि सरकार प्रत्येक विभाग का निजीकरण करने पर उतारू है।

महिला नेत्री गीता लोधी ने किसानों की समस्याओं से लेकर किसान आंदोलन मामले में सरकार की अन देखी की जमकर आलोचना की। कांग्रेस सरकार के समय जब शिवराज झलौन से निकले तो उन्होंने कहा कि वह सी.एम. होते तो किसानों की मिट्टी भी खरीद लेते किन्तु मिटटी तो खरीदी नहीं विधायक खरीद कर सरकार बना ली।  रिंकू टंडन, टिंगू गांधी, अजय सरवरिया, अनिल जैन, बृजेश, मिक्की चंदेल, रामनाथ पटेल, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, सौरभ अयाची, नौशाद खान, अशोक ठाकुर, हेमा ठाकुर, मनीष पाण्डे, किरण रैकवार, जया ठाकुर ने भी विचार रखे।

 सीताबाई पटेल, शानु जुनेजा, अजय जाटव, सुनील पटेल, लकी खटीक, विजय मिश्रा, ताहिर अली, संदीप बरदिया, शैलेन्द्र ठाकुर, कासिम खान उक्त मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो जिला स्तर पर वृहत आंदोलन किया जायेगा और विजली बिलो की होली जलायेगे। संचालन भूपेंद्र आजमानी द्वारा किया गया। घरना प्रदर्शन में महेश शर्मा पप्पू कुशवाहा, महादेव पटेल, राजेश साहू, फारूख भारती, शकिर, सोनू जाटव, राजू मिश्रा सहित अनेक कांग्रेसजनों की उपस्थिती रही।

भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में कोरोना कॉल में किये कार्यों की जमकर सराहना की गई..

दमोह। जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा की जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक गुरुवार को आयोजित की गई जिसमें वक्ताओं ने कोरोना काल में सरकार तथा पार्टी नेताओं द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए जमकर सराहना की गई। बैठक को लेकर जारी विज्ञप्ति में पार्टी पदाधिकारियों के विचारों को जारी कर पुराने वरिष्ठ नेताओं के संबोधन को नजर अंदाज करने की कोशिश भी नजर आई है। 


भाजपा की जिलाकार्यसमिति बैठक जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में जिला प्रभारी अभिलाष पांडेय, प्रदेश मंत्री प्रभूदयाल कुशवाहा के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कवीश सिंघई सह प्रभारी राघवेंद्र परिहार ने बताया कि दीप प्रज्वलन के उपरांत सभी आमंत्रित पदाधिकारियों का परिचय दिया गया। ततपश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह का स्वागत उदबोधन हुआ।

 
प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के
कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार से कोरोना काल में  लोगों की सहायता की है हमें उस तरह की सहायता हमेशा ही करते रहना है। साथ ही इस बात का ध्यान रखना है
कि किसी को यह एहसास न हो कि जनता की समस्याओ को सुनने वाला कोई नहीं है। हमें निश्वार्थ भाव से जरूरत मंद लोगों की सेवा करना है हमारे संगठन का ध्येय सेवा ही संगठन के भाव से कार्य करना है।

 जिले के प्रभारी अभिलाष पांडेय ने कहा की भाजपा व्यक्ति नहीं बल्कि राष्ट्र को अपना ध्येय बनाकर चलने बाली पार्टी है हमारे लिए पहले राष्ट्र फिर पार्टी फिर व्यक्ति है हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर चलने वाली एकमात्र पार्टी है हमारी पार्टी में सबसे महत्वपूर्ण अगर कोई इकाई है तो वो हमारे मतदान केंद्र है। हमें अपने मतदान केंद्र को मजबूत बनाना है। अगले दौर में में स्वयं मंडल स्तर तक जाकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करूंगा हम सबको मिलकर दमोह जिले के संगठन प्रदेश में सबसे मजबूत जिला बनाना है।

 दूसरे सत्र में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने कोरोना काल में दिवंगत हुए सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं सभी दिवंगत लोगों का शोक प्रस्ताव रखा।महामंत्री सतीश तिवारी ने कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किये गए सेवा कार्यों का विवरण रखा। जिला उपाध्यक्ष संजय सेन ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमारी प्रदेश सरकार ने 15 माह से कोरोना काल में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य किया है।


चाहे इलाज की बात हो या वेक्सीनेशन की बात हो। पूर्व की कमलनाथ सरकार ने खाली खजाना का बहाना बनाते हुए बहुत सी जनकल्याण की योजनाओं को बंद कर दिया था उनको हमारी सरकार ने पुनः प्रारंभ किया है। चाहे किसान सम्मान निधि हो,संबल योजना,पंच परमेश्वर योजना,मेधावी छात्रों को लेपटॉप योजना, फसल बीमा, शून्य ब्याज पर किसान ऋण योजना को बंद कर दिया था उनको पुनः चालू किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर धारा 370, तीन तलाक, राम मंदिर जैसे मुद्दे हमारी केंद्र सरकार द्वारा हल किये गए उसकी सराहना की जानी चाहिए। उक्त प्रस्ताव का समर्थन जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय ने किया। 

कोविड 19 के दौरान भाजपा संगठन एवं सरकार के कार्य का प्रस्ताव जिला उपाध्यक्ष रूपेश सेन द्वारा रखा गया। जिसका समर्थन जिला मंत्री संजय यादव ने किया। भोजन के उपरांत तीसरे सत्र में आगामी कार्यक्रम विषय पर जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज ने प्रकाश डाला। स्वाबलंबी मंडल विषय पर जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रकाश डालते कहा कि बूथ एवं मंडल हमारे संगठन की महत्वपूर्ण इकाई हैं जिनको मजबूत करने के लिए हमे हरसंभव प्रयास करना है क्योंकि हमारी हर छोटी इकाई को मजबूत करके ही हम संगठन को मजबूत बना सकते है।

अंत में प्रस्तुत किये है प्रस्तावों का ओंकार ध्वनि के साथ समर्थन किया गया बैठक को पूर्व मंत्रियों जयंत मलैया, रामकृष्ण कुसमरिया, कारोपोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह, विधायक धर्मेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। आभार महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने व्यक्त किया  बैठक में जिले भर के समस्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments