Ticker

6/recent/ticker-posts

पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के छटवे दिन.. बालक आदिकुमार के जन्म की खुशियां मनाई.. सौधर्म इंद्र ऐरावत हाथी पर प्रथम अभिषेक करने निकले.. अभा कवि सम्मेलन आज, CM 17 को शामिल होगे.. आर्यिका पूर्णमति जी की आगवानी आज..

  बालक आदिकुमार के जन्म की खुशियां मनाई गई..

                                    

दमोह। पंचकल्याणक महोत्सव के छटवे दिन भगवान के जन्म कल्याणक की खुशिया मनाई गई। इस अवसर पर प्रातः श्रीजी के अभिषेक शांतिधारा नित्य पूजन के उपरांत तीर्थंकर बालक के जन्म के प्रसंग को कलाकारों द्वारा मंचित किया गया। 


वहीं सौधर्म इंद्र व सचि इंद्राणी के सिंघासन के कंपायमान होने, उनके अयोध्या नगरी पहुचने, कुबेर द्वारा रत्नों की वर्षा करने, शचि इंद्राणी द्वारा बालक आदिकुमार को माता मरूदेवी के पास दूसरे बालक को सुलाकर लाने तथा तीर्थकर बालक की एक झलक पाने के लिए सौधर्म इंद्र के लालायित रहते हुए अपने राजपाट के बदले में बालक को पाने की कोशिश किए जाने की शानदार प्रस्तुति को देखकर महापात्रों के साथ इंद्र इंद्राणी गण एवं उपस्थित जनसूमह धन्य हुआ। 

आचार्यश्री निर्भय सागर जी की जन्म कल्याणक को लेकर दिव्य देशना का सभी को लाभ मिला वहीं प्रतिष्ठाचार्य आशीष अभिषेक शास्त्री के कुशल संयोजन में सभी क्रियाए संपंन हुई। दोपहर में सौधर्म इंद्र ऐरावत हाथी पर तीर्थंकर बालक को लेकर सुमेरू पर्वत पर पहुचा जहां पांडुक शिला पर बालक आदिकुमार का प्रथम अभिषेक संपंन हुआ। इसके बाद अन्य श्रावकों ने भी अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त किया। 

रात्री में महाआरती के बाद बालक आदि कुमार को पालना झूला ने के लिए भक्तों के बीच बहुत लगी रही मैं होड़ लगी रही वहीं मंच पर आदि कुमार के जन्म से जुड़ी अन्य घटनाओं का भी शानदार चित्रण किया गया। 
पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया का सम्मान किया गया..
आज पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री मती मालती असाटी, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी सहित अनेक भाजपा नेता पंचकल्याणक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम संयोजक  विनय मलैया  महामंत्री सुधीर विद्यार्थी  और उनकी टीम के द्वारा उनका स्वागत वंदन किया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह महोत्सव में 17 को शामिल होगे

दमोह। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी 17 फरवरी को दोपहर एक बजे पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होगे। मुख्यमंत्री के दमोह आगमन की तैयारियां में जुटे जिले के अधिकारियों ने आज पालीटेकनिक कालेज परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी कलेक्टर अजय श्री वास्तव, एसपी हेमंत चोहान, नपा सीएमओ कपिल खरे के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद दोपहर में आईजी अनिल शर्मा, कमिश्नर तथा डीआईजी भी कार्यक्रम स्थल पर पहुचे। जहां पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के संयोजक विनय मलैया, महामंत्री सुधीर विद्यार्थी ने उन्हें जानकारी प्रदान की।

पंचकल्याणक स्थल पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आज..

दमोह। नगर के पॉलिटेक्निक कालेज परिसर में चल रही पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव अवसर पर 16 फरवरी को रात 8रू00 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। आयोजक सुधीर विद्यार्थी ने बताया कि कवि सम्मेलन में देश के ख्याति प्राप्त कर रचना पाठ करेंगे। जिनमें में अशोक सुंदरानी नागौद, दिनेश देसी घी शाजापुर, नम्रता निगम भोपाल, राम भदावर इटावा उप्र, नम्रता जैन छतरपुर, पलक जैन हटा आदि रचना पाठ के जरिए देर रात तक काव्य की बौछार करेंगे। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के संयोजक विनय मलैया, अध्यक्ष डॉ जेके जैन, महामंत्री सुधीर विद्यार्थी, कोषाध्यक्ष संजय जैन, सह संयोजक रानू बड़े राय के साथ उनकी टीम महोत्सव की व्यवस्था बनाने में उनकी टीम लगातार जुटी हुई है।

आर्यिका पूर्णमति माताजी की दमोह में आगवानी आज..

दमोह। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की परम प्रभावक शिष्या जिनका कुंडलपुर में वर्ष 2020 का मंगल चातुर्मास हुआ था आर्यिका पूर्णमति माताजी का मंगल विहार 15 फरवरी की सुबह दमोह की ओर होने के बाद ग्राम बमनपुरा में आहार चर्या हुई। रात्रि विश्राम हिंडोरिया में होने की संभावना है। आज 16 फरवरी को दमोह में आर्यिका संघ की मंगल आगवानी के साथ आहारचर्या होगी। आर्यिका संघ का पंच कल्याणक अवसर पर भी सानिध्य की संभावना से जैन समाज में हर्ष भरा माहौल है। आर्यिका संघ का बिहार ढाना सागर में 25 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान में सानिध्य प्रदान करने चल रहा है। आर्यिका संघ के 21 फरवरी को ढाना में प्रवेश की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments