Ticker

6/recent/ticker-posts

राम राजा की नगरी ओरछा में देव दीपावली पर.. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल की बेटी का शुभ विवाह संपन्न.. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अनेक नेता नव दंपत्ति को मंगल आशीष देने पहुचे..

 केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल की बेटी का शुभ विवाह संपन्न.. 

ओरछा। भगवान राम राजा की नगरी ओरछा में देव दीपावली की पावन बेला में उत्सवी माहौल में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल की बड़ी बेटी फलित सिंह का शुभ विवाह आईएएस श्याम वीर सिंह के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर पारिवारिक सदस्यों आमंत्रित मेहमानों की खास उपस्थिति रही।

ओरछा धाम श्री रामराजा सरकार की नगरी में शुभ विवाह अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जहां बेटी फलित के साथ नव दंपति को अपना मंगल आशीष प्रदान किया वही पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी नव दंपति को आशीर्वाद प्रदान किया इस दौरान श्री सिंधिया और श्री चौहान ने केंद्रीय मंत्री श्री पटेल एवं उनके परिजनों को बधाई के साथ शुभकामनाएं दी। 

उत्सवी माहौल में संपन्न विवाह समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज किशोर, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, जम्मू कश्मीर के माननीय उप राज्यपाल मनोज सिन्हा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित अनेक गणमान्य जनों खास आमंत्रित अतिथियों के अलावा पारिवारिक सदस्यों, मित्रों की खास मौजूदगी रही। Atal न्यूज़24 परिवार की और से भी बेटी फलित को दांपत्य जीवन मे में प्रवेश की मंगल शुभकामनाओ के साथ नव दंपति को सुखी वैवाहिक जीवन का मंगल आशीर्वाद..

Post a Comment

0 Comments