Ticker

6/recent/ticker-posts

पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा के बैनर तले.. प्रदेश व्यापी जन जागरण यात्रा का आगाज भोपाल से हुआ.. पिछड़ो की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के 52 जिलो से निकलेगी यात्रा, गांव-गांव जाकर पिछड़ो को जगाने का करेगी काम.

 प्रदेश व्यापी जन जागरण यात्रा का भोपाल से आगाज..

भोपाल / दमोह । पिछड़ा वर्ग को उसका हक अधिकार दिलाने हेतु पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मुख्य संयोजक बहादुर सिंह लोधी के निर्देशन में 18 दिसंबर को प्रदेश व्यापी जन जागरण यात्रा का आगाज किया गया। ये यात्रा प्रदेश भर में पिछड़ो की विभिन्न मांगो को लेकर सभी 52 जिलों से गुजरकर गांव-गांव जाकर पिछड़ो को जगाने का काम करेगी। इस यात्रा में 115 दिन साथ रहने वाले पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा के उपाध्यक्ष दृगपाल सिह लोधी ने बताया कि यात्रा के मुख्य बिंदु निम्न है संदेश के बिन्दु मोटेतोर पर यहि हैं जनगणना जातिवार हो, संख्यानुपात राष्ट्र के शासकीय और निजी क्षेत्र में हमारा प्रतिनिधित्व हो, शासन प्रशासन में न्यायपालिका में संख्या अनुसार हमारा प्रतिनिधित्व हो।

राजनैतिक क्षेत्र में संख्यानुसार भागीदारी हो, उद्योग और मीडिया मे हमारी भागीदारी हेतु स्पष्ट नीति और संसाधन हो। समान शिक्षा नीति लागू हो, स्ववलम्बी कृषि योजना हो, महिलावर्ग का 50 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व सुनिशित हो, भरपूर बजट हो पिछड़ा वर्ग के विकास के लिये, साथ ही अगर आगामी जनगणना जातिवार नही होती तो हम जनगणना के बहिष्कार करेंगे और ऐसे ही तमाम् बिन्दु आपके सुझाव अनुसार समाज में पहुचाना हैं। 

पहले दिन की यात्रा भोपाल के नीलम पार्क से शुरू होकर तुलसी नगर में समाप्त हुई। इस यात्रा में दमोह से आये संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सदस्य दृगपाल सिह, राबसाब लाखन सिह, आचर्य पूरन सिंह, लोकेंद्र सिह के अलावा भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल, एटा से भाजपा विधायक विपिन वर्मा (डेविड वर्मा), पूर्व कांग्रेस किसान जिला अध्यक्ष किशोरी लाल पटेल जी, कुशवाहा समाज के कोषाध्यक्ष लोकमन कुशवाहा जी सम्मलित हुए। सैनी समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका सैनी, गीतांजलि राजपूत, उ.प्र से समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव प्रवीण राजपूत जी, आगरा से समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विकास परमार भी सम्मलित हुए है।

Post a Comment

0 Comments