खबर आधी रात की.. तेंदूखेड़ा तारादेही मार्ग पर डंफर और 407 में भीषण भिड़ंत.. 407 में फंसकर चिपटने से ड्राइवर की मौत, दो घायलों का इलाज जारी..

 डंफर- 407 में भीषण भिड़ंत में 1 की मौत, 2 घायल
दमोह। जिला मुख्यालय से करीब 65 किमी दूर तेंदूखेड़ा तारादेही मार्ग पर देर रात धनगौर के पास दो गाड़ियों के बीच हुई भीषण भिड़ंत में एक वाहन के चालक की बुरी तरह फस जाने से मौत हो गई। वही दो अन्य के घायल हो जाने पर इलाज जारी है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदूखेड़ा तारादेही मार्ग पर मंगलवार रात 10 बजे धनगौर चौरई के पास 407 एवं डंपर के बीच आमने सामने की ड्राइवर साइड से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि 407 का चालक साइड का हिस्सा डंफर में घुसकर फस जाने से ड्राइवर भी चिपट कर फस गया। 
घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद 407 में फंसे चालक को बाहर निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहा उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में घायल दो अन्य लोगो का भी इलाज जारी है।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ