आईपीएल क्रिकेट का सट्टा चरम पर, कार्यवाही सिफर
दमोह। देश दुनिया के साथ दमोह जिले में भी आईपीएल क्रिकेट का जुनून चरम पर है वही 20-20 मैच की हर बॉल पर हजारों लाखों के दाव लगाने वालों से लेकर क्रिकेट के सटोरिया भी पहले दिन से ही सक्रिय है। विभिन्न नाम से आईडी बनाकर क्रिकेट के सट्टे का खेल ऑनलाइन और ऑफलाइन चल रहा है लेकिन इस पर पुलिस कार्यवाही नहीं हो पाना सवालों के घेरे में रहने के साथ चर्चा का विषय बना हुआ है।
दमोह जिले का शायद ऐसा कोई
भी थाना और चौकी क्षेत्र होगा जहां पर प्रतिदिन आईपीएल के मैच शुरू
होने के साथ क्रिकेट के रोमांच के साथ हर बॉल पर दाव नहीं लग रहा हो।
जानकारों का तो यहां तक कहना है कि हर थाना क्षेत्र में क्रिकेट का सट्टा
खिलाने वालों पर नजर रखने से लेकर वसूली करने वाले तक पहले से फिक्स है ही
वजह है कि खेलने वाले भले ही लाखों के कर्ज में डूब जाए लेकिन खिलाने
वालों का कोई बाल भी बांका नही होता। यह बात अलग है कि लेनदेन को लेकर यदि
बात बिगड़ जाए तो फिर धर पकड़ मैं देर नहीं लगती..
ऐसा
ही एक मामला पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को देखने को मिला
जब आईपीएल सट्टे के शक में मनोज अग्रवाल नाम के शक्श को एक चर्चित पुलिस कर्मी अन्य पुलिस कर्मियों के साथ दुकान से पकड़ कर
थाने ले गया। इस दौरान चाट की दुकान पर झड़प की सीसीटीवी क्लिप भी सामने आई
है। जमकर मारपीट के बाद हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे मुचलके पर छोड़
भी दिया। लेकिन खास बात यह रही की उसके खिलाफ आईपीएल सट्टे के बजाय सट्टा
पर्ची का मामला दर्ज किया गया।
लेकिन इस दौरान कार्यवाही
करने वाले यह भूल गए की रविवार को मुंबई का सट्टा बंद रहता है। स्थानीय
लोगों का कहना है कि जिसे पकड़ा था उसका भाई आईपीएल का सटोरया रहा है जबकि वह खुद आईपीएल सट्टा खेलने का शौकीन है। यदि इसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज करके
पूछताछ की जाती तो बड़ा खुलासा हो सकता था। कई बड़े आईपीएल सटोरियों के नंबर व नाम
पुलिस को मिल सकते थे। सीसीटीवी फुटेज में गाली गलौज मारपीट करने वाले प्रधान आरक्षक संदीप कुशवाह की
कार्य प्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं थाने में जमकर मारपीट की गई जिससे वह खाना तक नही चबा पा रहा है।
पेट्रोल पंप किसान से दवंगई की वीडियों भी अब चर्चाओं.. यहां
तक कि पिछले दिनों पेट्रोल संकट के दौर में एक पेट्रोल पंप पर लगी डीजल
लेने के लिए भीड़ के बीच में उपरोक्त पुलिसकर्मी द्वारा एक किसान के साथ
धक्का मुक्की अभद्र व्यवहार करके पुलिस गाड़ी में ले जाए जाने का वीडियो भी
अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उपरोक्त हालत में पथरिया थाना प्रभारी
की चुप्पी से लेकर उपरोक्त पुलिसकर्मी को खुली छूट प्राप्त होने की चर्चा
सरगम है।
जबकि पथरिया विधानसभा से विधायक श्री लखन
पटेल मध्य प्रदेश शासन में पशुपालन मंत्री है और वह किसानों के बड़े हितेषी
माने जाते हैं। ऐसे में उनके क्षेत्र में पुलिस कर्मी का एक किसान के प्रति
ऐसा रवैया तथा क्रिकेट के सट्टे का जोर अनेक चर्चाओं को जन्म देता नजर आ
रहा है। दमोह एसपी से जन अपेक्षा की जा रही है कि उपरोक्त दोनों मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कार्रवाई के साथ जिले भर में खासकर दमोह कोतवाली व देहात थाना क्षेत्र क्रिकेट के सटोरियों से वसूली करने वाले
पुलिस कर्मियों की साइबर सेल की मदद से जांच के साथ सट्टे पर अंकुश लगाने
प्रभावी कार्यवाही की जाए जिससे युवा पीढ़ी कर्ज में डूबने के साथ बर्बादी
से बच सके। पिक्चर अभी बाकी है..

0 Comments