यूनिटी मार्च के संबंध में पत्रकार वार्ता आयोजित
दमोह। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सरदार 150 यूनिटी मार्च के संदर्भ में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे संस्कृति पर्यटन धार्मिक एवं धर्मस्य विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव पटैल जिला महामंत्री महेश पटैल पूर्व जिला महामंत्री गोपाल पटैल जिला उपाध्यक्ष संजय सेन जिला मंत्री कपिल शुक्ला भरत यादव जिला मीडिया प्रभारी एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चौरसिया रमाकांत बाजपेयी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र राठौर मंचासीन रहे।
दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय माय भारत के माध्यम से विकसित भारत पदयात्राएँ आयोजित कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है। इसमें युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक सभी मिलकर देश के इतिहास को याद करते हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं। खासकर अमृत पीढ़ी यानी आज के युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक भारत बनाया उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस एकता अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया वह आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।’ अभियान संयोजक एवं जिला महामंत्री महेश पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यूनिटी मार्च हम सभी के लिए एक माध्यम है समाज में एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए। संचालन एवं प्रस्तावना अभियान संयोजक जिला महामंत्री महेश पटेल ने एवं आभार प्रकट जिला मीडिया प्रभारी प्रिंस जैन ने किया।आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान महिला सम्मेलन संपंन.. दमोह। आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सम्मेलन पीएम श्री कॉलेज में कार्यक्रम संयोजक पथरिया जनपद सदस्य एवं महिला समाजसेवी संगीता श्रीधर के नेतृत्व में एवं छात्र सर्व कल्याण समिति दमोह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, मंत्री प्रतिनिधि लोकेंद्र लकी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारे, भाजपा जिला महामंत्री महेश पटेल, जिला योजना समिति सदस्य एवं पार्षद कविता राय की उपस्थिति रही। स्वागत भाषण संगीता श्रीधर ने दिया एवं संचालन कृष्णा पटैल ने किया।
इस अवसर पर आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षिका शीला पटेल राष्ट्रीय स्तर की महिला हॉकी खिलाड़ी शैल्या विलियमसन राखी वंशवर्ती सामिया अंजुम स्वदेशी जागरण मंच वीर क्षत्राणी समिति ब्राह्मण सनातनी महिला मंडल विश्वकर्मा महापंचायत महिला मोर्चा महिला समिति असाटी समाज अग्रवाल महिला महासभा संकल्प समाजसेवी संस्था पर्यावरण संरक्षण गतिविधि महिला आयाम गायत्री परिवार शिक्षिका कल्पना पटेल समाजसेवी मेघा पाठक कविता राय मनीषा दुबे अल्का मिश्रा सीमा जाट बबली विश्वकर्मा मीना पाठक जयदेवी कुर्मी वंदना जैन आदि का अतिथियों द्वारा सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री धर्मेद्र सिंह लोधी ने कहा कि 50 प्रतिशत जनसंख्या का प्रतिनिधित्व महिलाए करती हैं आने वाले समय में आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली हैं महिलाए प्रत्येक क्षेत्र में काम कर रही हैं और देश को आगे ले जाने का काम कर रही हैं। सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि आज वे स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि दमोह जिले में इतना बड़ा महिला सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आईं महिलाएँ अपनी सक्रिय भागीदारी दे रही हैं। उन्होंने कहा कि यह महिलाएँ शिक्षा स्वास्थ्य सामाजिक कार्य एवं उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा देश को आत्मनिर्भर बनाने में महिलाओं का योगदान अभूतपूर्व है। आज की नारी केवल घर तक सीमित नहीं है बल्कि वह घर से निकलकर काम कर रही है और स्वयं के साथ अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बना रही है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेन्द्र कटारे ने कहा कि महिलाओं को सिर्फ रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर नही होना है उनको प्रत्यके क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि आत्मनिर्भरता अभियान में महिलाओं की सहभागिता को और अधिक बढ़ाना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए। कार्यक्रम को संयोजक संगीता श्रीधर एवं लोकेन्द्र पटेल ने भी संबोधित किया।बुंदेली जलवा महोत्सव में शहनाज़ अख्तर की प्रस्तुतियों ने शमां बांधा.. दमोह। वरिष्ठ पत्रकार श्री संजय सरवरिया द्वारा इस वर्ष भी तहसील ग्राउंड दमोह में बुंदेली जलवा महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध देवी गीत गायिका शहनाज अख्तर सहित अन्य कलाकारों ने भजनों से उपस्थित सभीजनों का मनमोह लिया। वारिश के व्यवधान के वाबजूद कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान जनप्रतिनिधियों श्रृद्वालुओं ने भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया और कलाकारों का उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि बुंदेली जलवा महोत्सव बुंदेलखंड की गौरवशाली लोकसंस्कृति परंपरा और संगीत का जीवंत उदाहरण है। सांसद श्री राहुल सिंह लोधी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं बल्कि हमारी समृद्ध बुंदेली संस्कृति को आगे बढ़ाने का माध्यम भी हैं।कार्यक्रम के दौरान शहनाज अख्तर के द्वारा जब पंडा को लग गई चुड़ेलन गीत गाया गया तो अतिथियों सहित बड़ी संख्या में जनमानस झुमता नाचता नजर आया। समापन अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं आयोजक श्री संजय सरवरिया ने सभी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बुंदेली संस्कृति की इस परंपरा को आगे बढ़ाने का हमारा प्रयास भविष्य में भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे जिला उपाध्यक्ष संजय यादव जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, नरेंद्र बजाज, जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राजू ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।







0 Comments