कानपुर का ट्रक ट्रक में घुसा, JCB से रेस्क्यू
दमोह हीरापुर हाईवे पर रफ्तार के कहर के चलते आए दिन सड़क हादसे होने तथा जान चले जाने जैसे हालात सामने आते रहते है। इसके बावजूद वाहन चालक गति पर नियंत्रण रखने के बजाए जल्दवाजी में लापरवाही करते रहते है। ऐसे ही कुछ हालातों के बीच शनिवार को कानपुर से दमोह आ रहे एक ईट से भरे ट्रक के चालक ने पहले से सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे की वजह ट्रक का ब्रेक फेल हो जाना बताया जा रहा है..जिससे कानुपर से आ रहे ट्रक का अगला हिस्सा केबिन सहित पहले से खड़े ट्रक में घुस गया। जिससे चालक क्लीनर सहित तीन लोग ट्रक के केबिन में फसकर रह गए। जिनको बचाने के लिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे ने मौके पर जेसीबी बुलाकर रेस्क्यू कराया। ट्रक में फसे लोगों को बाहर निकलवाकर अपनी गाड़ी से बटियागढ़ की अस्पताल भिजवाया। जिससे समय रहते इलाज मिल जाने से सभी की जान बच गई तथा नवरात्र पर्व के दौरान जनहानि होने से टल गई।
हादसे के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवलारी की पुलिया के पास दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक केबिन में बुरी
तरह फंस गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र
कटारे मौके पर पहुँचे और तुरंत जेसीबी मशीन बुलवाकर कानपुर निवासी चालक वीर सिंह क्लीनर राजन प्रजापति को बाहर निकलवाया।
कटारे
ने गंभीर रूप से घायल चालक क्लीनर को अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र बटियागढ़ पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर
उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके
पर पहुँची और दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराया गया। हादसे की जांच पुलिस
द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है ट्रक के ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है।
सीएम हेल्पलाइन के तहत चिन्हित सात केस से संबंधित लोगों सेे टीएल बैठक में कलेक्टर करेंगे चर्चा.. दमोह। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा हमारा पूरा फोकस है कि सीएम हेल्पलाइन से प्रकरणों का केवल निराकरण ही ना हो उसका गुणवत्ता पूर्ण निराकरण हो। इस दृष्टि से 07 विकासखंडो से 07 केस चिन्हित किए हैं और सोमवार को इन 07 व्यक्तियों को बुलाया जाएगा। इस प्रकार से 07 विकासखंडो से 07 सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण हर सोमवार को उठाए जाएंगे और इन 07 व्यक्तियों को टीएल बैठक के समय बुलाया जाएगा और एक.एक प्रकरण पर चर्चा की जाएगी। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा 07 प्रकरणों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को भेजी गई हैए उनका दायित्व होगा कि सोमवार के दिन वह सभी प्रकरण लेकर उपस्थित हो। प्रयास होगा उनकी समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण हो जाए और यदि किसी संबंधित अधिकारी या कर्मचारी ने कुछ गड़बड़ी की है तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments