नरसिंहगढ़ में 500 साल पुरानी गणेश प्रतिमा के साथ नंदी भी मिले.. दमोह।
जिले के नरसिंहगढ़ में स्थित प्राचीन नर्वदेश्वर मंदिर परिसर में बुधवार
को खुदाई के दौरान जमीन में भगवान गणेश की प्रतिमा और एक नंदी की प्रतिमा
मिली है। मंदिर समिति के सदस्य कैलाश मिश्रा का दावा है कि उन्हें कई दिनों
से प्रतिमा को लेकर स्वप्न आ रहे थे। हर बार खुदाई की बात टल जाती थी।
बीते सोमवार की स्वप्न आया इसके बाद मंगलवार शाम को समिति के सदस्यों ने
मिलकर तय किया कि बुधवार को स्थल पर खुदाई करके प्रतिमा बाहर निकाली
जाएगी।

सुबह
से समिति के सदस्य एकत्रित हुए। पहले
जेसीबी से मिट्टी हटाई गई और उसके बाद सपने में दिख रहे स्थान पर कुछ
मजदूरों ने खुदाई की, तो वहां पर भगवान गणेश की एक प्रतिमा और एक नंदी की
प्रतिमा मिली। अब प्रतिमा को विशेष पूजन के साथ मंदिर में स्थापित किया जा
रहा है। समिति सदस्य मिश्रा ने दावा किया है कि सपने में यह भी कहा गया है
कि जो भी भक्त प्रतिमा की परिक्रमा करेगा उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होगी
और सारे संकट दूर हो जाएंगे। प्रतिमा मिलने की खबर सुनने के बाद नरसिंहगढ़
और आसपास के क्षेत्र के लोग भी प्रतिमा के दर्शन करने के लिए पहुंचने लगे। समिति
के सदस्य देवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यह मंदिर करीब 500 साल पुराना
मंदिर है, जो जर्जर हो चुका था। 3 साल पहले 30 लोगों की एक समिति बनाकर
मंदिर के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया गया। 3 साल से काम चल रहा है। करीब
15 लख रुपए खर्च हो गए हैं। राशि जन सहयोग से एकत्रित की गई है। बागेश्वर
धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी यहां आ चुके हैं। मंदिर का काम अभी
भी जारी है। पूरे काम जन सहयोग से किया जा रहे। जिला भाजपा कार्यालय में विराजे विघ्नहर्ता श्री गणेश.. दमोह। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी
प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता श्री गणेश जी विराजमान हुए विघ्नहर्ता श्री गणेश जी
की प्रतिमा को ढोल नगाड़ों के साथ जिला कार्यालय में विधि विधान से
स्थापना की गई। इस अवसर
पर जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अरूण तिवारी, जिला
मंत्री अरविंद उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी
राघवेंद्र सिंह परिहार,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन, युवा मोर्चा
जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश जाटव,
दीनदयाल मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चौरसिया, दमयंती मंडल अध्यक्ष रमाकांत
वाजपेयी, भरत यादव, कृष्णा राज, अरूण सोनी, मनीष तिवारी, महेश पटेल, श्याम
विश्वकर्मा, देवकिनन्दन पटेल, संतोष रोहित, मनीष सोनी, सिंकदर खरारे, श्याम
दुबे,अखिलेश ठाकुर शिवेंद्र तिवारी अमर सिंह, मोहन गुप्ता, सुनील यादव,
दिलीप चौरसिया, राहुल ताम्रकार, देवल कटारया राजुल चौराहा, महेंद्र राठौर,
अखिलेश चौबे, आदित्य सिरोठिया, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की
उपस्थिति रही। लेज़ीम नृत्य और आरती के साथ मनाया गणेशोत्सव.. दमोह।
लीनेस मैत्री क्लब दमोह द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ईको
गणपति की स्थापना की गई तथा गणेश स्थापना उत्सव को बड़ी श्रद्धा और उत्साह
के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सुंदर आरती और पारंपरिक लेज़ीम नृत्य
प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी लीनेस बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अध्यक्ष
स्मृति खरे ने बताया कि पारंपरिक धार्मिक उत्सवों को मिल-जुलकर मनाने से
आपसी सौहार्द और एकता मजबूत होती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि गणेश
विसर्जन अपने आँगन में बाल्टियों में ही करें, जिससे पर्यावरण सुरक्षित
रहे। इस अवसर पर एरिया ऑफिसर रोज़ी बग्गा ने अपनी ओर से सभी सदस्यों को मोदक
प्रसाद वितरित किया और श्री गणेश उत्सव का शुभारंभ हर्षाेल्लास के साथ
सम्पन्न हुआ।
0 Comments