Ticker

6/recent/ticker-posts

BJP प्रत्याशी राहुल सिंह की विशाल नामांकन रैली आज, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी होंगे शामिल.. अनेक नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता लेंगे.. दमोह लोकसभा क्षेत्र से भाशचेपा प्रत्याशी सहित आठ नाम निर्देशन पत्र दाखिल..

प्रथम दमोह आगमन पर होगा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत.. दमोह लोकसभा चुनाव नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का दमोह नगर का आगमन होने जा रहा है। वह भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह का नामांकन दाखिल करने के साथ दमोह में रोड शो करेंगे तथा जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष सभा को भी संबोधित करेंगे। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र से अनेक कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल होंगे। 

 भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने बताया कि दमोह लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह 4 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जिसमें प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, दमोह के लोकप्रिय विधायक पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया सहित कई और लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी विधान सभा क्षेत्र विधायक और पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया जायेगा और रोड शो का आयोजन किया जाएगा।

जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार और सह प्रभारी महेन्द्र जैन ने बताया कि रोड शो तीन गुल्ली से दोपहर 2.45 बजेे प्रारंभ होकर स्टेशन चौराहा, घंटाघर, अंबेडकर चौक होते हुए जिला भाजपा कार्यालय पहुंचेगा,जहां पर आभार सभा का आयोजन किया जाएगा। पार्टी विचारधारा के सभी ज्येष्ठ कार्यकर्ता बंधु जगह जगह प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रथम नगर आगमन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

कांग्रेस छोड़कर अनेक नेता भाजपा मैं शामिल होंगे.. मुख्यमंत्री के दमोह आगमन के अवसर पर कांग्रेस छोड़कर अनेक ग्रामीण नेताओं कि भाजपा की सदस्य लेने की खबर सामने आ रही है। जो लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं उनमें जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष और नरसिंहगढ़ के सरपंच राजेंद्र  विदोलया सहित क्षेत्र के कुछ अन्य सरपंच शामिल है। 
बताया गया है कि गुरुवार को श्री विदोलिया के साथ करीब 1000 लोग मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उसके पूर्व सैकड़ो साथियों के साथ वाहनों से नरसिंहगढ़ से दमोह पहुंचेंगे और जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता लेंगे।
आज आठ नाम निर्देशन पत्र हुए दाखिल.. दमोह। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 07.दमोह लोकसभा संसदीय क्षेत्र से आज रिटर्निंग आफीसर के समक्ष आठ नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुआ है। इसमें राहुल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी राकेश कुमार निर्दलीय नीलेश सोनी निर्दलीय वेदराम कुर्मी निर्दलीय गोवर्धन राज बहुजन समाज पार्टी विजय भारतीय शक्ति चेतना पार्टी मनु सिंह भारत आदिवासी पार्टी एवं राजेश गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।
भाशचेपा के प्रत्याशी विजय पटेल नामांकन दाखिल किया.. दमोह। दमोह लोकसभा सीट से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी विजय पटेल ने हजारों की संख्या में अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच करके नामांकन दाखिल किया। बड़ी संख्या में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ता जटाशंकर के पास पहुंचकर के वहां पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी जी का आगमन हुआ सभी ने उनका जोरदार स्वागत किया। 
इसके पश्चात रैली के रूप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ प्रत्याशी विजय पटेल ढोल नगाड़ों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरव द्विवेदी ने कहा दमोह लोकसभा को भ्रष्टाचार मुक्त एवं नशा मुक्त के प्रमुख मुद्दे के साथ हम मैदान में उतरे हैं बेरोजगारी शिक्षा स्वास्थ्य महिला सुरक्षा के मुद्दों को लेकर हम चुनाव लड़ रहे हैं हम भय भूख भ्रष्टाचार से मुक्त समाज का निर्माण करना चाहते हैं आपका समर्थन हमें चाहिए प्रत्याशी विजय यादव ने कहा कि हमें दमोह लोकसभा सीट के मतदाताओं का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र नशा मुक्ति एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में अपनी पूरी समर्थ लगा दूंगा गुंडा माफिया के आतंक को समाप्त कर दूंगा शिक्षा स्वास्थ्य एवं बेरोजगारी की समस्या को दूर करने में भी अपनी पूरी ताकत से काम करूंगा।

Post a Comment

0 Comments