Ticker

6/recent/ticker-posts

लोकसभा चुनाव की घोषणा के पूर्व मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी.. दर्जन भर आईएएस अधिकारियों की नई पद स्थापना.. दमोह, विदिशा, रतलाम, सीधी, उमरिया, झाबुआ के कलेक्टर बदले..

मप्र में 12 आईएएस अधिकारियों की नई पद स्थापना

भोपाल। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के पूर्व मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी सामने आई है। राज्यपाल के आदेश से 9 मार्च को जारी आदेश के अनुसार एक दर्जन आईएएस अधिकारियों की नई पद स्थापना की गई है जिससे आधा दर्जन जिलों के कलेक्टर प्रभावित हुए हैं
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश अनुसार रतलाम कलेक्टर रहे भास्कर लक्ष्कार को अब प्रबंध संचालक राज्य बीज एवं फ़र्म विकास बनाया गया है। विदिशा कलेक्टर रहे उमाशंकर भार्गव को राज्यपाल के अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि राज्यपाल केे सचिव रहे स्वरोचित सोमवंशी को कलेक्टर सीधी बनाया गया है। इसी तरह उपसचिव कार्मिक धरणेन्द्र कुमार जैन को अब कलेक्टर उमरिया बनाया गया है। अपर आयुक्त उज्जैन संभाग राजेश बाथम को कलेक्टर रतलाम बनाया गया है। मयंक अग्रवाल कलेक्टर दमोह को सह नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा सह आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश भोपाल बनाया गया है।
कलेक्टर सीधी रहे साकेत मालवीय को संचालक कर्मचारी चयन मंडल मध्य प्रदेश भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। श्रीमती नेहा मीना अपर कलेक्टर नीमच को कलेक्टर झाबुआ बनाया गया है। श्रीमती तन्वी हुड्डा कलेक्टर झाबुआ को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश वित्त निगम इंदौर बनाया गया है। बुद्धेश कुमार वैद्य कलेक्टर उमरिया को अब  कलेक्टर विदिशा बनाया गया है। सुधीर कुमार कोचर उपसचिव मुख्यमंत्री को कलेक्टर दमोह बनाया गया है। मनोज कुमार सरियम मुख्य कार्यपालन अधिकारी भिंड को अपर आयुक्त मध्यप्रदेश बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments