Ticker

6/recent/ticker-posts

तेंदूखेड़ा में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना तहत.. 859 जोडो का विवाह एवं 5 निकाह सम्पन्न कराए गए.. जोड़ो को 49 हजार रूपए के चेक वितरण किए गए.. भगवती मानव कल्याण संगठन ने भोजन भण्डारे मे सेवाए दी..

सामूहिक विवाह में 859 विवाह एवं 5 निकाह सम्पन्न
दमोह
जिले की तेंदूखेड़ा विकासखंड के कृषि उपज मंडी परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह निकाह योजना के तहत 859 जोडो का विवाह एवं 5 निकाह सम्पन्न कराए गए। विवाहध् निकाह होने के बाद दूल्हा दुल्हन के जोड़ो को समूहिक विवाह के मंच पर विधायक धमेन्द्र सिंह लोधी कलेक्टर मयंक अग्रवाल पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह एवं उपस्थित जन प्रतिनिधियों के द्वारा दूल्हा दुल्हन के जोड़ो पर फूल बरसाए गए साथ ही विधायक के द्वारा अपने ओर से एक पूजा की थाली एवं एक दीवाल घडी गिफ्ट की गई। 

सभी जोड़ो को 49 हजार रूपए के चेक वितरण किए गए। कार्यक्रम में बुदेलखंड के लोक गीत के गायक जितेन्द्र श्रीवास्तव के द्वारा बुदेली लोक गीतो की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। बारिश के दौरान  हजारो लोगो की भीड मौजूद रही। समूहिक विवाह के लिए कुल पंजीयन 866 कराए गए थे। ज्ञात हो कि सामूहिक विवाह के लिए पंडाल के सेट के नीचे 125 वेदियां बनाई गई थी। एक वेदी पर दो जोड़ो को बैठाया गया थाए 4 राउन्ड में लगभग शाम साढे 6 बजे तक विवाह के फैरे होते रहे।  विधायक धमेन्द्र सिंह लोधी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह निकाह की योजना को महत्वकांक्षी योजना के साथ सरकार की विभिन्न योजना के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर और हटा विधायक पीएल तंतवाय पूर्व उर्जा राज्य मंत्री दशरथ सिंह लोधी गोविन्द यादव भारत सिंह लोधी जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। संचालन सोमनाथ सोनी किया। इस दौरान पूर्व सांसद चंद्रभान सिंहए शिवचरण पटेलए रूपेश सेन जनपद अध्यक्ष तुलाराम यादव नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन उपाध्यक्ष लक्ष्मी नामदेव पूरन परस्ते जिला पंचायत सदस्य बविता पोर्ते नर्मदा राय कमल सिंघई सतेंद्र सिंह सचिन जैन शीतल राय सतपाल सिंहए मूरत सिंह ठाकुर चेतन जैन राजू रसियां सतेन्द्र जैन परिषद के पार्षद जनपद सीईओ मनीष बागरी जनपद सीईओ रामेश्वर पटैल अधिकारी और कर्मचारी एवं पुलिस बल मोजूद रहा।
भगवती मानव कल्याण संगठन ने भोजन मे सेवा दी
तेंदूखेड़ा नगर के कृषि उपज मंडी मे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत 859 विवाह एवं 6 निकाह के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ रही।  कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न संगठन को दायत्व दये गये थे।  जिस मे भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा तेन्दूखेड़ा के पाचो सेक्टर के लगभग 200 कार्यकर्ता  की उपस्थिति मे विशाल भोजन भण्डारे मे सेवा दी गई।
जिसमे हजारो की संख्या मे लोगो को भोजन प्रसाद वितरण करने में भगवती मानव कल्याण संगठन के पाचो सेक्टर प्रभारी एवं सक्रीय सदस्य कार्यकर्ता के साथ मे जिलाध्यक्ष डाँ सुजान सिंह की उपस्थिति मे अपनी सेवा प्रदान की। जिसकी सभी ने प्रसंशा की। नोहटा सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में भोजन व्यवस्था लड़खड़ा गई थी इसी को देखते हुए व्यवस्था संघ ने कार्यकर्ताओं को दी गई और उन्होंने सफलतापूर्वक उसको पूर्ण किया।


Post a Comment

0 Comments