Ticker

6/recent/ticker-posts

शादी के बाद पहली ही रात दूल्हे की पोल खुली.. नाखुश दुल्हन तीसरी रात नगदी जेबरात सहित गायब हुई.. मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद पिता के घर मिली बेटी ने ससुराल जाने से इंकार किया.. दूल्हे राजा को दुल्हन की जगह चढ़ाए के जेबरात लेकर बेरंग वापस लौटना पड़ा..

नाखुश दुल्हन तीसरे दिन जेबरात सहित ससुराल से भागी

दमोह। सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम यूट्यूब साइट की दुनिया में उलझी नई पीढ़ी अपनी लाइफ स्टाइल से लेकर शादी पार्टी आदि को लेकर सपने सजाने में देर नही करती है। वही बाद में जब हकीकत की दुनिया में सब कुछ मनमाफिक नहीं मिलता तो सपने टूटते देर नहीं लगती और फिर नए संबंधों नए रिस्तो के बिखराव जैसे हालात ही सामने काफी देर नहीं लगती। ऐसा ही एक घटनाक्रम दमोह जिले के रजपुरा थाना अंतर्गत सामने आया है। जहाँ शादी के तीन दिन बाद दुल्हन ससुराल से अचानक गायब गई। 

गुमशुदगी की शिकायत पुलिस तक पहुंचने के बाद जब लड़की की तलाश की गई तो वह अपने पिता के घर मिली। जिस पर ससुराल वालों ने जब बहु से चलने को कहा तो उसने पहली रात की नाखुशी बताकर तथा पति के पसंद नहीं होने की बात करते हुए जाने से इंकार कर दिया। बेटी की खुशी को ध्यान में रखकर माता-पिता ने भी उसे दोबारा भेजने से इनकार कर दिया। ऐसे में पुलिस भी क्या करती। आखिर कार दुल्हन की जगह चढ़ाए में मिले जेबरात को लेकर दूल्हे तथा उसके परिजनों को वापस लौटना पड़ा।

इस पूरे मामले में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार एक युवक ने 9 मई 2023 को रजपुरा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी की उसकी शादी 3 मई को मडियादो थाना क्षेत्र के एक  ग्राम में हुई थी। जहा से वह 4 मई दुल्हन को घर लेकर अपने गांव अपने घर आ गया था। 8 मई को दूल्हे की बहिन की शादी बंडा सागर में होने से सभी लोग वहा गए थे। इसी दौरान रात के समय नई दुल्हन गायब हो गई। वह अपने साथ विवाह में चढ़े जेवर और करीब 20 हजार रूपये भी ले गई थी। 

मामले में रजपुरा थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया कि पुलिस द्वारा गुमशुदगी दर्ज कर जब जांच पड़ताल की पूछताछ के दौरान असलियत खुलते देर नहीं लगी। दुल्हन को उसके पिता के घर से बरामद करके पुलिस में जब बयान तो उसने पति पसंद नहीं आने और ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने लड़की को माता पिता के हवाले कर दिया वही दुल्हन से चढ़ावे में मिले गहने लड़के वालों को वापस दिलाकर मामले का पटाक्षेप करा दिया गया। दुल्हन की जगह चढ़ाई के गहने वापस मिल जाने से लड़के वाले जहां खुश नजर आए वही न पसन्द की शादी से छुटकारा मिल जाने से लड़की वाले भी संतुष्ट नजर आए।

Post a Comment

0 Comments