Ticker

6/recent/ticker-posts

हटा में चोरी की कोशिश करता नकाबपोश युवक सीसीटीवी में कैद.. पटेरा कुंडलपुर रोड से शराब दुकान को बाहर करने संगठनों ने ज्ञापन सौंपा.. कांग्रेस के जय भारत सत्याग्रह में आयेगें संजय कपूर.. भाजपा 6 से 14 अप्रैल तक मनायेगी सामाजिक न्याय सप्ताह..

 हटा में चोरी की कोशिश करता संदिग्ध सीसीटीवी में कैद

दमोह। जिले के हटा क्षेत्र में देर रात करीब 2 रतन बजरिया स्थित कल्पना किराना भंडार के दरवाजे को एक चोर ने पत्थर से तोडने का प्रयास किया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे मैं कैद हो गई। इसी तरह यही चोर चंडी जी स्थित अग्रसेन इलेक्ट्रिकल पर भी चोरी की नियत से बार-बार आता जाता क्षेत्र के सीसीटीवी में कैद हो गया। 
इस पूरी घटना क्रम में देखा गया किसी भी कैमरे में ना तो पुलिस नजर आई ना पुलिस का वाहन। तीनों जगह के कैमरे में सिर्फ चोर भर दिखा। जबकि पुलिस की गश्त 12 बजे रात्रि से 4 बजे तक रहती है। रतन बजरिया सराफा में दो आरक्षक की ड्यूटी लगाई जाती है जो पूरे घटनाक्रम में वहां से एक बार भी नहीं दिखे। मामले में किराना दुकान संचालक द्वारा मंगलवार को पुलिस थाने में लिखित आवेदन देकर रात्रि गश्त की मांग की गई है।
 
शराब दुकान स्थानातंरण करने कलेक्टर के नाम ज्ञापन 
दमोह। पटेरा नगर से वार्ड नं 2 के वार्डवासियों नें महिला पार्षद श्रीमति रजनी दिलीप अहिरवार के नेतृत्व में एन.सी.डब्यू.सी. नेशनल कांग्र्रेस बार्कस कमेटी के सहयोग से नगर पटेरा के महात्मा गांधी वार्ड में कुंडलपुर रोड पर धमेन्द्र जैन चौधरी की शराब दुकान को दलित बस्ती से नगर से बाहर खुलवाये जाने का ज्ञापन सौंपा। शराब दुकान हटाने का मुख्य उदेश्य दलित बस्ती मे निस्तर शराब खोरी, गाली गलौच को प्रतिबंधित करना है। इसके पूर्व कई ज्ञापन चक्का जाम के बाद भी आज तक शराब दुकान को नहीं हटाया गया। जिससे अहिरवार समाज आक्रोश में है। 
इस मौके पर एन.सी.डब्यू.सी. नेशनल कांग्रेस वार्कस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अमोल चौधरी ने चेतावनी दी अगर तीन दिवस में शराब दुकान नहीं हटाई गई तो तीन दिवस बाद विराट आन्दोलन होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी एन.सी. डब्यू.सी. के कोमल अहिरवार, प्रदेश अध्यक्ष अमोल चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष एन.सी.डब्यू.सी. के गिरधारी रैकवार, फारूख खान, प्रदेश प्रवक्ता सचिव रवि शंकर चौधरी, एन.सी.डब्यू.सी. के विनोद राज, प्रदेश महासचिव वीरेश सेन, जिला अध्यक्ष दीपक अहिरवार, पार्षद पति दिलीप अहिरवार, बबलू राज, परमू दादा, सपना, सुनीता, रूबी, चांदनी अहिरवार, धर्मेन्द्र अहिरवार, सुहाना, बंदना, दशरथ, मुकेश धनीराम, लटोरी महेन्द्र के साथ महिला पुरूष उपस्थित रहे। 
इधर इस संदर्भ में कलेक्टर  कार्यालय में ज्ञापन ज्ञापन सौंपते एससी महासभा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कुण्डलपुर रोड धर्मेन्द्र जैन चौधरी की दुकान बस्ती के बीच में स्थापित की गई है। इन दुकान के आसपास शराबी लोग शराब पीकर गाली गलौच करते हैं। दुकान के सामने एक हैड पंप लगा हुआ है। मोहल्ले की महिलाएं पानी भरने आती है जिनको देखकर शराबी लोग उल्टे सीधे गंदे आपत्तिजनक कमेंट करते हैं। स्थानीय पार्षद रजनी अहिरवार ने बताया की आएं दिन मोहल्ले में शराब पीकर लोग दंगा फसाद करते है व पूरे दिन गाली गलोंच करते हुए रोज लड़ाई करते है प्रवेंद्र चंद्राकर ने कहा की अगर शराब दुकान को बाहर नहीं किया गया तो उग्र प्रदर्शन होगा। 
संजय कपूर आयेगें आज करेगें जय भारत सत्याग्रह
दमोह।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत 5 अप्रैल बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव संजय कपूर जिला कांग्रेस के संगठन प्रभारी धर्मेश घई, सहप्रभारी पवन पटेल का दमोह आगमन हो रहा है वह जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को दोपहर 12 बजे संबोधित करेगें..
उसके उपरांत विधायक अजय टंडन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन एवं कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ पैदल मार्च करते हुए बस स्टेण्ड होकर घंटाघर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह कर रामधुन करेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू वीरेन्द्र राय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी ठाकुर, सेवादल अध्यक्ष वीरेन्द्र राजपूत, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत यादव, एनएसयूआई अध्यक्ष शुभम तिवारी सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारी मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ विभाग ब्लाक अध्यक्ष मंडलम सेक्टर के अध्यक्षो से उपस्थिति की अपील की है। 
भाजपा सामाजिक न्याय सप्ताह में विविध कार्यक्रम
दमोह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  के निर्देशानुसार पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक ''सामाजिक न्याय सप्ताह'' का आयोजन संपूर्ण देश में किया जा रहा है।  भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह  ने जानकारी देते हुए बताया पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती तक सामाजिक न्याय सप्ताह का आयोजन संपूर्ण जिले के सभी 1164 बूथ केंद्रों और 147 शक्ति केंद्रों पर किया जायेगा जिसमें 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रातः9 बजे से पार्टी के कार्यकर्ताओं समस्त पोलिंग बूथ शक्ति केंद्र मंडल केंद्रों पर भाजपा का ध्वजारोहण किया जाएगा..
उसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। 7अपैल को युवा मोर्चा द्वारा, 8 अप्रैल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, 9 अप्रैल को किसान मोर्चा, 10 महिला मोर्चा, 11 अप्रैल पिछड़ा वर्ग मोर्चा, इसी तरह 12,13, को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। एवं 14 को प्रत्येक बूथ पर डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने  बताया सामाजिक न्याय सप्ताह का जिला प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज एवं सह प्रभारी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विक्रम सिंह राजपूत एवं झुग्गी झोपड़ी के जिला संयोजक विकास नामदेव को बनाया गया है  जिला अध्यक्ष ने सामाजिक न्याय सप्ताह के सभी निर्धारित कार्यक्रम को सफल बनाने पूर्ण लगन से कार्य करने कार्यकर्ताओं से कहा है।

Post a Comment

0 Comments