Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व मंत्री के क्षेत्र में विकास यात्रा को काले झंडे दिखाएं, संगठन कार्यकर्ताओं ने तेन्दूखेड़ा थाने में विधायक के रवैये की शिकायत की.. कैबिनेट मंत्री राहुल सिंह के साथ विकास यात्रा धनगौर इमलिया लांझी बासनी पहुंची.. विकास यात्रा के चौथे दिन जबेरा विधायक पहुंचे बादीपुरा..

पूर्व मंत्री के क्षेत्र में विकास यात्रा को काले झंडे दिखाएं

दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में विकास यात्रा लेकर चौथे दिन पहुंचे विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी के काफिले को तेंदूखेड़ा क्षेत्र के वार्ड 13, 14, 15 के लोगों ने समस्याओं को लेकर काले झंडे दिखाए हालांकि इससे विधायक धर्मेंद्र सिंह थोड़ी देर के लिए खफा नजर आए वहीं उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। 
आपको बता दें कि यह पूरा क्षेत्र यहां के पूर्व विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व ऊर्जा मंत्री दशरथ सिंह का क्षेत्र है जो कि इस विकास यात्रा के दौरान आज यहां पर नजर नहीं आए वहीं ग्रामीण जन अपनी समस्याओं को लेकर विधायक धर्मेंद्र सिंह को अपना दुखड़ा सुनाते नजर आए। विधायक ने भी लोगों को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी तत्काल  बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन लगाएं और समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। 
संगठन कार्यकर्ताओं ने विधायक की शिकायत की
इधर भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने तेंदूखेड़ा थाना पहुंचकर एक शिकायती पत्र सौंपा है जिसमें विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी द्वारा संगठन कार्यकर्ता और पत्रकार लक्ष्मण रैकवार का मोबाइल छीनकर खराब व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं, शिकायत में बताया गया है कि लक्ष्मण रैकवार विकास यात्रा को काले झंडे दिखाने की कवरेज कर रहे थे इस दौरान उनके साथ यह बर्ताव विधायक द्वारा किया गया है।
रक्षा कवच धारी संग़ठन के कार्यकर्ता एवम पत्रकार का सरे आम मोबाइल छुड़ा कर उसका अपमान करना भगवती मानव कल्याण संग़ठन तेन्दूखेड़ा ने गम्भीरता से लिया। संग़ठन ने तत्काल थाने पहुच कर विधायक के खिलाफ जाच आवेदन दिया जहा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पार्टी के महासचिव जगदीश ठाकुर, संग़ठन के ब्लाक अध्यक्ष डॉक्टर धीरज सिंह, किसान मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष फूल सिंह ठाकुर, गजेंद्र ठाकुर, डर्मेन्द्र पाल आदि लोगो ने थाने में जाकर आवेदन दिया तथा कहा कि अगर  निष्पक्ष जांच नही की जाती तो हम कल बड़ा आंदोलन करेंगे।
विकास यात्रा धनगौर, इमलिया लांझी बासनी पहुंची
दमोह। कैबिनेट मंत्री राहुल सिंह अध्यक्ष (MPWLC), के मुख्य आथित्य में  विकास की लहर, हर गांव-हर शहर, जनहित संकल्पों के विस्तार हेतु मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान "विकास यात्रा" के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत- धनगौर, इमलिया लांझी, वांसनी में सभा आयोजित हुई। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-हितेषी योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
सभा के पूर्व मंत्री जी द्वारा सभी वरिष्ठ ग्राम वासियों व कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण किया। ग्राम पंचायत- धनगौर में सीसी रोड निर्माण लागत 4 लाख 50 हजार एवं 2 लाख 45 हजार के लोकार्पण किए तथा पशु अवरोधक दीवाल लागत चार लाख 50 हजार, कपिलधारा कूप 2 लाख 68 हजार का भूमि पूजन किया। साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत श्री उत्तम राठौर को गृह प्रवेश कराया। इसके उपरांत ग्राम पंचायत इमलिया लांझी में भी विकास यात्रा के अंतर्गत सभा का आयोजन हुआ। जिसमें सामुदायिक भवन मंडपा लागत 10 लाख, पशु अवरोधक दीवाल लागत 7 लाख 46 हजार, स्वच्छता परिसर 3 लाख 75 हजार, कपिल धारा कुआँ का भूमि पूजन किया गया एवं लांझी गांव से इमलिया गांव की ओर नाले पर पुलिया निर्माण हेतु ₹15 लाख की राशि स्वीकृत की।
विकास यात्रा को आगे बढ़ाते हुए ग्राम पंचायत बासनी में भी सभा का आयोजन हुआ। जिसमें नाली निर्माण कार्य लागत 2 लाख 50 हजार एवं 2 लाख 94 हजार, खकरी निर्माण कार्य लागत 5 लाख, खेल मैदान निर्माण लागत 2 लाख 23 हजार, खेत सड़क निर्माण कार्य लागत 20 लाख कार्यों का भूमि पूजन किया। एवं शांति धाम निर्माण कार्य लागत 2 लाख 87 हजार, कूप मनघटा निर्माण कार्य 50 हजार, एवं सीसी फर्श निर्माण कार्य लागत 1 लाख 32 हजार कार्यों के लोकार्पण किए। इसके उपरांत बांसा तारखेडा में सुनीति शिक्षा समिति बाशा मंडल द्वारा आयोजित, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के वार्षिक उत्सव समारोह में शामिल हुए।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रीति/कमल सिंह, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि/दीपक सिंह, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य संतोष अठया, मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन पटेल, जनपद सदस्य जय हजारी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ जगत सिंह, शेरू सिंह परिहार, डॉ अखिलेश पटेल, पूर्व जनपद सदस्य शैलेंद्र तिवारी, प्रकाश पटेल, तीनों पंचायत के सरपंच क्रमशः मुन्ना भैया, अंगद सिंह,  चंदन सिंह, रोहन पाठक, अमित पटेल, महेंद्र सिंह,  दिलीप पटेल, अभिषेक तिवारी, देव सिंह, बलराम तिवारी, जनपद सीईओ विनोद जैन सहित सभी अधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।
विकास यात्रा के चौथे दिन जबेरा विधायक पहुंचे बादीपुरा
दमोह। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा जनसेवा अभियान के तहत पूरे मध्यप्रदेश में प्रकाश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है यह यात्रा 5 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगी  इसी क्रम में जबेरा विधानसभा के विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी जी के द्वारा लगातार विधानसभा में विकास यात्रा हर ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंच रही है इसी क्रम में चतुर्थ दिवस कि यात्रा में विधायक बादीपुरा, धनगौर, समनापुर जामुन ,जेतगढ़माल, चंदना, बम्हौरी ग्राम पंचायतों में पहुंचे
 इस दौरान विधायक ने सरकारी तमाम योजनाओं की जानकारी देते हुए सभा को संबोधित किया विधायक ने सभा के पश्चात हर ग्राम पंचायत स्तर पर लाभार्थी हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित कर ग्राम पंचायत में हुए कार्यों की बारी बारी है जानकारी देते हुए  प्रमुख रूप से सरकार की योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास, खाद्यान्न पर्ची, वृद्धावस्था पेंशन योजना, किसान सम्मान निधि, एवं लॉकडाउन के समय म सरकार के द्वारा जनधन खातों में महिलाओं के लिए डाले गए पैसों की जानकारी देते हुए विधायक ने कहा कि जब आपातकाल में केंद्र सरकार के द्वारा लगातार आप सभी को सरकार के द्वारा तमाम प्रकार से अब तक मदद पहुंचाई गई
इस दौरान विधायक ने कहा कि यह सरकार आप की सरकार है और आपकी हर समस्या के निवारण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जन सेवा अभियान के तहत विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आप सभी अपनी समस्याओं से अवगत करा कर एवं योजनाओं संबंधी जानकारी प्राप्त कर लाभ ले सकते हैं इस दौरान जबेरा विधायक ने ग्राम पंचायतों में होने वाले निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर बुजुर्गों का सम्मान किया विधायक ने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से ही में विधायक बना हूं और मैं निश्चित ही आप सभी की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयासरत हूं।
 

Post a Comment

0 Comments