Ticker

6/recent/ticker-posts

नगर पालिका अध्यक्ष मंजू वीरेंद्र राय के जन्म दिन पर विविध आयोजन.. पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के अमृत महोत्सव समारोह में शामिल होगे मुख्य मंत्री, केंद्रीय मंत्री सहित अनेक वरिष्ठ नेता.. दलाई लामा जी की याद में दमोह तिब्बती शरणार्थी समाज ने किया आयोजन..

नगर पालिका अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन
दमोह
दमोह नगर पालिका अध्यक्ष मंजू वीरेंद्र राय का 57वां जन्मदिन शहर के अलग अलग जगहों पर मनाया गया। सर्वप्रथम अध्यक्ष का जन्मदिन वृद्ध आश्रम में वृद्धों को शॉल एवं फल वितरित किए गए। इसके बाद नगरपालिका कर्मचारी संघ द्वारा महाराणा प्रताप स्कूल में भव्य आयोजन आयोजित किया जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

 साथ ही केक काटकर जन्मदिन मनाया उसके पश्चात नगर पालिका टाउन हॉल में भी सफाई कर्मचारियों द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर शाला में अध्यनरत समस्त छात्रों को गर्म स्वेटर का वितरण किया गया साथ ही शाला के शेष रह गए निर्माण कार्य को तुरंत स्वीकृति प्रदान की।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम राय, कर्मचारी संघ अध्यक्ष भागीरथ शर्मा, कार्यक्रम आयोजक जितेंद्र राय, सभापति नगर पालिका परिषद गोपाल ठाकुर श्रीमती नेहा पप्पू कसोटिया, मिक्की चंदेल, जीशान पठान, रमेश राठौर, राजू बगिरा, टोनी राय, मोनू राजपूत, सहायक यंत्री विजय नामदेव, विक्की शर्मा, अशोक दुबे, अरविंद राजपूत, अरविंद खरे की मौजूदगी रही। 

मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री अमृत महोत्सव में शामिल होगे

दमोह। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज 11 दिसम्बर को दोपहर 1.20 बजे भोपाल से हैलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 2.15 बजे हैलीपैड दमोह आयेंगे। जहां से वह  एकलव्य यूर्निवसिटी सागर रोड दमोह में आयोजित पूर्व वित्तमंत्री श्री जयंत कुमार मलैया के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। तदोपरांत आप अपरान्ह 3 बजे हैलीकाप्टर से भोपाल के लिये रवाना हो जायेंगे। इसी तरह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल पूर्व वित्तमंत्री श्री जयंत कुमार मलैया के 75 वाँ जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे तदोपरांत अपरान्ह जबलपुर के लिये रवाना होंगे। 
अमृत महोत्सव कार्यक्रम में लोकसभा के पूर्व अध्यक्षा सुमित्रा महाजन, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव इन सभी ने महोत्सव में शामिल होने पर अपनी सहमति जताई है इनके अतिरिक्त जयंत कुमार मलैया के साथ विगत कई वर्षों से काम कर चुके नेता अधिकारी भी शामिल होंगे, जिनमें मध्य प्रदेश कैबिनेट के मंत्री, वर्तमान, विधायक एवं पूर्व विधायक सहित गणमान्य नागरिकों के साथ आमजन भी शामिल होगे हैं।

दलाई लामा जी की याद में कार्यक्रम आयोजित
दमोह। तिब्बती धर्मगुरु पूज्य दलाई लामा जी को मिले नोबल शांति पुरस्कार की याद में दमोह में तिब्बती शरणार्थी समाज ने दलाई लामा जी के प्रति श्रद्धा और आदर व्यक्त करने के लिए आयोजन किया गया। भारत तिब्बत मैत्री की भावना से सदभाव परिवार के श्री संतोष भारती के संयोजन में प्रति वर्ष 10 दिसम्बर को यह आयोजन होता है। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

समाजवादी नेता संतोष भारती ने चीन द्वारा तिब्बत पर कब्जा करने और तिब्बती निर्वासितों को वर्ष 1959 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा भारत में शरण देने के इतिहास को रेखांकित किया और दलाई लामा जी के शांति संघर्ष की प्रशंसा की। वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र दुबे ने कहा कि पूज्य दलाई लामा जी का संघर्ष अप्रतिम है। दुनिया में नेल्सन मंडेला और दलाई लामा जी एक उदाहरण हैं जो महात्मा गाँधी के सत्य, अहिंसा और शांति के रास्ते से अपने देश की स्वाधीनता के लिये लंबा संघर्ष किये हैं।
दलाई लामा जी भी एक दिन अपना देश स्वतंत्र कराने में सफल होंगे। कार्यक्रम में श्री अरुण टंडन, डाक्टर सुदेश जैन, डाक्टर संजीव सिंघई, राजेन्द्र खंडूजा, सतनाम सिंह गांधी, राजीव अयाची, प्रशांत जड़िया प्रेस फोटोग्राफर राजू प्रिंस और छात्र गण उपस्थित थे। श्री पेमा जी की अगुवाई में तिब्बती भाई बहनों ने अतिथियों का स्वागत और सत्कार किया। दलाई लामा जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगल कामना की।


Post a Comment

0 Comments