Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने BJP पार्षद प्रत्याशियो.. विधायक अजय टंडन ने कांग्रेस प्रत्याशियों की बैठक को संबोधित किया..

 भाजपा ने ग्रीन शहर क्लीन शहर का संकल्प लिया   

दमोह। नगरी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी दमोह द्वारा ग्रीन संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर पालिका दमोह के भाजपा प्रत्याशियों को वर्चुअल प्रसारण के माध्यम से यशस्वी मुख्य्मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल में पौधारोपण कर ग्रीन संकल्प आभियान का शुभारंभ किया, वही इस मौके पर सीएम शिवराज ने प्रदेश के सभी 16 नगर निगम के लिए भाजपा का संकल्प पत्र भी जारी किया। संकल्प पत्र में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया।

  दमोह नगर के जटाशंकर धाम में भी इस आयोजन को एल ई डी के माध्यम से प्रसारण देखा गया, जिसमें जिला प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह, बेयर हाऊसिंग लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह, विधायक धर्मेन्द्र सिंह, पी एल तंतुवाय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक श्याम शिवहरे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बजाज, जिला महामंत्री सतीश तिवारी, गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष ब्रज भूषण गर्ग, अमित बजाज, अनुराग वर्धन हजारी, जिला मंत्री संजय यादव, वर्षा रैकवार, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, सह मीडिया प्रभारी महेन्द्र जैन, शिव शंकर कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष भरत यादव, आई टी रिंकू गोस्वामी सोशल मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा, कविता राय, किसान मोर्चा अध्यक्ष एड हरिशचंद पटेल गुड्डू, कोशलेंद्र पाण्डेय, रमाकांत गोस्वामी, विक्रम सिंह राजपूत, मण्डल अध्यक्ष पवन तिवारी,श्याम विश्वकर्मा, राजेन्द्र चौरसिया, श्याम दुबे, रश्मि वर्मा,अभिषेक राय, विजय लक्ष्मी चौबे सहित पार्षद प्रत्याशीयो के साथ ग्रीन शहर क्लीन शहर कार्यक्रम को देखा गया जिसके बाद दीन दयाल पार्क में सभी भाजपा पार्षद प्रत्याशीजनों ने वृक्षारोपण किया गया।

govind

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता पैदा हुए हैं,8 साल पहले देश भर में गंदगी फैली रहती थी लेकिन अब प्रधान मंत्री जी के साथ पूरा देश खड़ा हैं और प्रदूषण से मुक्त करने के लिए ग्रीन शहर क्लीन शहर का शुभारंभ किया गया है जो देश के लोगों को स्वास्थ प्रदान करने का कार्य होगा। कार्यक्रम का आभार जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के सभी प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लेकर यहां से जाए और विकास के रास्ते पर चलकर आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य करें।
जनकल्याणकारी कार्यों से हमारी जीत होगी-- गोविंद राजपूत   
 दमोह। भाजपा कार्यालय में नगरीय निकाय चुनाव की अति आवश्यक बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पार्षद प्रत्याशियो से कहा कि आप सभी की जीत तभी सुनिश्चित होगी हम सब जनता को बताएं कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के सफल संचालन में भाजपा के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहती हैं। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों के आधार पर आप सभी को जीत से कोई नहीं रोक सकता, लेकिन मतदाता को यह याद दिलाना भी हमारा कर्तव्य है कि जिन योजनाओं का लाभ आम मतदाता ने लिया हैं और आगे नियमित लाभ तभी मिलेगा, जब नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशियों को जिताएं।

baithak

इस बार नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशियों और प्रभारियों को जनता से सीधा संपर्क ही जीत दिला सकता हैं और आप सभी जीजान से जुटकर जीत हासिल करना है। भाजपा जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रत्याशी मेहनत और लगन से काम करके समन्वय से कार्य करके जीत हासिल कर सकते है, देश और राज्य की सरकार योजनाओं का सफल संचालन कर रही हैं जो आप सभी की जीत का माध्यम बनेगी। इसके पूर्व राहुल सिंह ने कहा कि पोलिंग बूथ के अनुभवी वरिष्ठ लोगों से संपर्क करके वॉर्ड में सघन जनसंपर्क करके ही चुनाव जीता जा सकता है।

bjp

विधायक धर्मेन्द्र सिंह और पी एल तंतुवाय ने भी शासन की योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस बैठक में पूर्व विधायक लखन पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्यासागर पाण्डेय, बिहारी लाल गौतम, हेमंत छाबड़ा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक श्याम शिवहरे, प्रदेश कार्यसमीति सदस्य हरि शंकर चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, जिला महामंत्री गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी, आलोक गोस्वामी मंचासीन रहें। इसमें जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, ब्रज भूषण गर्ग, अमित बजाज, अनुराग वर्धन हजारी, जिला मंत्री संजय यादव, वर्षा रैकवार, ब्रजेश दुबे,जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेन्द्र जैन, शिव शंकर कुशवाहा, रिंकू गोस्वामी, संदीप शर्मा, कोशलेंद्र पाण्डेय, कविता राय, यशपाल सिंह ठाकुर, बिल्लू बाधवा, राकेश गुरु, रमाकांत गोस्वामी, विक्रम सिंह राजपूत, शिखा जैन, हरिशचंद पटेल, भरत यादव, मण्डल अध्यक्ष पवन तिवारी,देवकी नंदन पटेल, प्रिंसी जैन, मुकेश खरे, कपिल दुबे, प्रिंस जैन, बबली विश्वकर्मा,आलोक मुखरैया, रश्मि वर्मा, अभिषेक राय, छाया साहू, राजेन्द्र चौरसिया सहित पार्टी के प्रत्याशी और ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। 
 
नगर के सर्वागीढ़ विकास के लिये वचन वद्व- अजय टंडन
दमोह।
नगर पालिका पार्षद पद चुनाव के महासंग्राम में कांग्रेस पार्टी भी नगर के समस्त वार्डो में प्रचार प्रसार के माध्यम से पूरी ताकत झोंक रही है। विधायक अजय टंडन, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनु मिश्रा सहित समस्त कांग्रेसजनों के साथ वार्डो में भ्रमण कर मतदाताओं से जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में सिविल वार्ड 3 प्रशांत शर्मा, सिविल वार्ड 4 सुशीला आशीष पटेल, सिविल वार्ड 7 आलोक चंदेल एवं सिविल वार्ड 9 रंजना चौहान के साथ मतदाताओं से नगर में कांग्रेस सरकार बनाने के लिये अनुरोध कर रहे है

cong

 वार्डो में भ्रमण करते हुए विधायक अजय टंडन ने कहा कि दमोह नगर पालिका पूरे मध्यप्रदेश में सबसे बड़ी पालिका है और दमोह की जनता ने एकमात्र उपचुनाव भाजपा की पूरी सरकार को हिला दिया उन्हें विश्वास है कि पुनः आमजन इस चुनाव में भाजपा को माकूल जबाब देगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दो भागों में बंट गई है जिसका सीधा लाभ कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। सतीश जैन, संजय चौरसिया, ललित नायक, निधि श्रीवास्तव, अखिल टंडन, वीरेन्द्र पटेल, सोनू जैन, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अनिल जैन ने भी मतदाताओं से अपील की है कि इस चुनाव में भाजपा की बौखलाहट इतनी बढ़ गई कि एक प्रत्याशी का नामांकन की रद्द हो गया और एक प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह ही आवंटित नहीं करवा पाई वार्डो के प्रचार में वार्डवासियों ने साथ रहकर जनसंपर्क किया।

 
 

 

Post a Comment

0 Comments