Ticker

6/recent/ticker-posts

जहा कल बजी थी शहनाई वही से आज अर्थी उठी.. हटा पन्ना मार्ग पर ट्रैक्टर से टकराए बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत..पत्नी से विवाद के चलते कीटनाशक का सेवन किया

 दमोह। हटा पन्ना स्टेट हाईवे पर सकोर के पास के पास एक ट्रैक्टर से टकराई बाइक सवार की मौत हो जाने का दर्दनाक घटना क्रम सामने आया है। घटना का दूसरा दुखद पहलू यह है कि उक्त युवक की 2 दिन पूर्व ही शादी हुई थी तथा जिस घर में कल शादी की खुशियां बनाई गई थी वही से आज मातम के साथ अर्थी उठाई गई..

.. 
कल जिस घर मे शहनाई गूंजी, परिवार हंसी खुशी के बीच घर मे अपने लड़के का व्याह कर बहु को घर मे लाया था। लड़का पक्ष लड़कीं पक्ष में खुशी का माहौल था, इसी बीच एक दुखद हादसे ने दोनों पक्षो को झकझोरकर शोक में डुबो दिया है। जिस लड़के की शादी में शहनाई बजी थी, एक हादसे के बाद अब उसकी अर्थी उठेगी, इस हादसे के बाद इलाके में मातम सा छा गया है।  दरअसल हटा पन्ना मार्ग पर सकोर के पास बाइक सवार ट्रैक्टर से टकरा जाने से बाइक सवार की मौत हो जाने का मामला सामने आया है।

hadsa

प्राप्त जानकारी के अनुसार नन्नू पिता दससु पटेल उम्र 21 निवासी घुरखेड़ा जो कि अपने गांव से हिनौता गांव गया था कि सकोर के पास ट्रैक्टर से टकरा गया। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना पर हंड्रेड डायल पायलट देवकरण दहिया आरक्षक आशीष गिरवाल की मदद से सिविल अस्पताल हटा लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया बता दें कि मृतक की 2 दिन पूर्व ही शादी हुई थी और आज यह घटना घटित हो गई। शादी के बाद युवक कही काम से जाने के लिए निकला था और अचानक हुए हादसे ने उसकी जान ले ली। इस घटना के सामने आने के बाद दोनों पक्षो में मातम भरे हालात निर्मित नजर आ रहे है।
एक युवक ने पत्नी से विवाद के चलते तो दूसरे ने पारवारिक विवाद में कीटनाशक का सेवन किया
दमोह।  जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी दो युवकों को कीटनाशक का सेवन कर लेने के बाद बेहोशी की हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है तथा हालत में सुधार बताई जा रही है। एक युवक द्वारा पत्नी से विवाद के बाद तथा दूसरे के पारिवारिक विवाद में कीटनाशक से बंद कर ली जाने की बात कही जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजगढ़ थाना क्षेत्र के हरदुआ हाथी घाट निवासी पर्वत सिंह मैं पत्नी से मामूली विवाद के बाद कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसे देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर बटियागढ़ थाना क्षेत्र के अगारा निवासी युवक रोहित सिंह के भी कीटनाशक सेवन कर लेने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन उसके कीटनाशक सेवन की बात तो बता रहे है परंतु बजह नही बता पा रहे है। गांव के कुछ लोग प्रेम प्रसंग तो कुछ लोग पारिवारिक विवाद की बजह बता रहे हैं। जिला अस्पताल में फिलहाल हालत में सुधार के साथ उपचार जारी है

Post a Comment

0 Comments