Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन.. बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस की जनजागरण पदयात्रा का द्वितीय चरण आज

 भारतीय जनता पार्टी दमोह का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक उत्सव विलास  होटल के स्वर्गीय ओम प्रकाश राय सभागृह में आयोजित किया गया। तीन दिवस के प्रशिक्षण वर्ग में 3  भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों सहित लगभग 150 से अधिक आपेक्षित कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया..


दमोह। भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिवस के सत्रों की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई।  प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता विवेक चतुर्वेदी एवं अध्यक्ष भूप सिंह लोधी रहे। मुख्य वक्ता विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा की विशिष्ट कार्य पद्धति है और सभी कार्यकर्ताओं को सर्वांगीण विकास के माध्यम से जोड़ा जाता है  प्रत्येक कार्यकर्ता के अंदर कुछ महत्वपूर्ण गुण होते हैं जिन्हें तराश कर उनके व्यक्तित्व को और प्रभावी बनाया जाता है। द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता हटा विधायक पीएल तंतुवाय एवं अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष बहादुर पटेल ने की मुख्य वक्ता पीएल तंतुवाय ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 7 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने देश का समावेशी विकास किया है  भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों ने आम जनता की खुशहाली का प्रयास किया है  अंत्योदय की विचारधारा को फलीभूत करने का प्रयास किया है।

rahul sinh

तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक निगम अध्यक्ष राहुल सिंह एवं अध्यक्षता जिला कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय ने की। राहुल सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि कन्यादान योजना निशक्तजन योजना विधवा पेंशन पीएम आवास योजना तीर्थ दर्शन योजना ऐसी अनेकों योजनाएं हैं जिनके माध्यम से प्रदेश और देश को समृद्ध और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है आत्मनिर्भर भारत परिकल्पना को पूर्ण करने भाजपा प्रतिबद्ध है।

bjp neta

समापन सत्र में मुख्य वक्ता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्यासागर पांडे, नरेंद्र व्यास, हटा विधायक पीएल तंतुवाय, जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह, पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह, अजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सोना बाई, प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा संजय राय, सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक शिशिर बड़कुल, जिला महामंत्री सतीश तिवारी, रामेश्वर चौधरी, गोपाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, जिला मंत्री संजय यादव मंचासीन रहे। जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, बृज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष रुपेश सेन, उत्तम सिंह, अमित बजाज, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मंत्री वर्षा रैकवार, आलोक गोस्वामी, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज मालती असाटी अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष आलोक अहिरवार , अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष इंतखाब बेग,कविता राय की उपस्थिति रही।

mgila

तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में प्रथम दिवस 4 सत्र , द्वितीय दिवस 7 सत्र एवं वर्ग के अंतिम दिवस 3 सत्र आयोजित किए गए जिनमें प्रदेश से आए हुए वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इन्ही के साथ प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं में कार्यक्रम प्रमुख जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, व्यवस्था प्रमुख जिला मंत्री संजय यादव, राघवेंद्र सिंह परिहार, हरिश्चंद्र पटेल, महेंद्र जैन, शिव शंकर कुशवाहा, प्रमोद विश्वकर्मा, श्याम दुबे, मोनू चौरसिया, भरत यादव, कुसुम खरे, महेंद्र राठौर, निखिल ठाकुर, महेंद्र बिट्टू, रिंकू गोस्वामी, आलोक मुखरैया, अभिषेक सोनी, श्रवण पाठक, श्याम विश्वकर्मा, जुगल अग्रवाल, मयंक, सुनील रोहित, राघवेंद्र, दीपक अवस्थी, राजेंद्र नेता, राकेश लोधी, कार्तिक शैलार, प्रिंस जैन, शिवम अग्रवाल, विवेक मोदी, संगीता राजपूत, जमुना चौबे, मनीष असाटी, हरी रजक, जैसे जेष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कांग्रेस की जनजागरण पदयात्रा का द्वितीय चरण आज
दमोह। बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, सरेआम हो रहे अपराध एवं जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात ने मिलने के कारण बांदकपुर के पश्चात् जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस के समस्त मोर्चा संगठनों के साथ जन जागरण पदयात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर बस स्टेण्ड, स्टेशन चौराहा, राय चौराहा होती हुई हटा नाका पहुंचेगी। पदयात्रा मानपुरा, खजरी होती हुई लक्ष्मणकुटी पहुंचेगी जहां पर नुक्कड़ सभा आयोजित कर कांग्रेसजन भाजपा सरकार द्वारा जगह जगह किये जा रहे भ्रष्टाचार को उजागार करेगी। इस दरम्यान विधायक अजय टंडन एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा जन समस्याओ का भी निराकरण करेगें उसके बाद पदयात्रा रायपुर, करैयाराख, झागरी, चंदौरा के बाद मढ़िया में यात्रा का समापन होगा। पदयात्रा में समस्त कांग्रेसजनों से शामिल होने की अपील की गई है।

  

Post a Comment

0 Comments