Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा के दीपावली मिलन एवं मीडिया सम्मान समारोह में पत्रकारों ने रखी मन की बात.. कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त राहुल सिंह भी रहे मौजूद

 दमोह भाजपा द्वारा दीपावली मिलन समारोह सह भोज एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों ने अपने मन की बात रखते हुए भाजपा सरकार से जारी अपेक्षाओं पर चर्चा करते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त की वही कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त राहुल सिंह लोधी द्वारा पत्रकारों कृतार्थ कार योजना पर प्रकाश डालते हुए क्रियान्वयन का आश्वासन दिया।

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सोमवार को सर्किट हाउस पर दीपावली मिलन समारोह सह भोज एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश वेयर हाउस कारपोरेशन लॉजिस्टिक के अध्यक्ष राहुल सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, विधायक धर्मेंद्र सिंह एवं पीएल तंतुवाय, सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम अवसर पर पत्रकारों ने अपने मन की बात रखते हुए भाजपा सरकार से जारी अपेक्षाओं पर चर्चा करते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त की वही राहुल सिंह लोधी द्वारा पत्रकारों कृतार्थ कार योजना पर प्रकाश डालते हुए क्रियान्वयन का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पत्रकारों का फूल मालाओं से स्वागत कर सह भोज उपरांत उपहार भेंट करते विदा किया गया। bjp

कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी,जिला महा मंत्री सतीश तिवारी, रामेश्वर चौधरी एवं गोपाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष अमित गोलू बजाज एवं संजय सेन मंत्री ब्रज गर्ग एवं संजय यादव, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह, सह प्रभारी महेंद्र जैन एवं शिव शंकर पटेल, महिला नेत्री कविता राय, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष नरेंद्र चंदेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष सतीश नायक, जगजीत सिंह बिल्लू वाधवा, जनपद उपाध्यक्ष मनीषा तिवारी, मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी एवं कृष्णा राज, किसान मोर्चा के अध्यक्ष हरिशचंद्र गुड्डू पटेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा सहित विभिन्न मंडल अध्यक्ष पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

Post a Comment

0 Comments