Ticker

6/recent/ticker-posts

गुरु पूर्णिमा पर गुरुवर शब्द का चमत्कार.. सागर से जबलपुर जा रही गुरूवर बस का तेन्दूखेड़ा पाटन के बीच हड़ऊ घाट पर अगला पहिया निकला.. गुरू कृपा से बड़ा हादसा और जनहानि टली.. तीन घंटे तक लगा रहा पहाड़ी घाट पर जाम..

तेन्दूखेड़ा पाटन हड़ऊ घाट पर बस का पहिया निकला

दमोह तेंदूखेड़ा जबलपुर मार्ग पर हादसों के लिए चर्चित हड़ऊ घाट की टेक पर गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुवर शब्द का चमत्कार देखने को मिला। यहा पर एक यात्री बस का चलते चलते अचानक अगला पहिया निकल जाने के बाद बस सड़क पर तिरछे होकर खड़ी गई। जिससे बड़ा हादसा टलने के साथ जनहानि भी बच गई। लेकिन करीब 3 घंटे तक जबलपुर पाटन मार्ग पर जाम जैसे हालात बने रहे और वाहन चालक तथा यात्री परेशान होते रहे।

 तेंदूखेड़ा पाटन मार्ग पर शनिवार को हड़ऊ घाट घाट की टेक पर जबलपुर से सागर भोपाल के बीच चलने वाली जबलपुर के गुरुवर ट्रांसपोर्ट की बस जिस पर कि आगे भी गुरुवर लिखा हुआ है गुरु पूर्णिमा के दिन सागर से जबलुपर जाते समय तेंदूखेड़ा व पाटन के बीच पहाड़ी घाट पर अचानक चलती बस का अगला पहिया निकल जाने से बस लहराते हुए सड़क के बीच तिरछी खड़ी हो गई यदि बस की स्पीड नियंत्रण में नहीं होती अनियंत्रित बस खाई में गिरते देर नहीं लगती बस में सवार यात्रियों ने झटके के साथ पलक झपकते जब इस घटनाक्रम का अनुभव किया तो उनके मुंह से गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुवर की कृपा से प्राण रक्षा होने जैसे शब्द निकलते देर नहीं लगी। इस बस में भोपाल सागर तेन्दूखेड़ा सहित जबलपुर की सवारियां भी बैठी हुई थी।


हादसे के बाद बस बीच सड़क पर ही आड़ी खड़ी हो गई इससे घाट के दोनों और तीन घंटे तक बड़े बड़े वाहनों का लंबा जाम लग रहा। बाद में जानकारी लगने पर पाटन टीआई आसिफ इकबाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से  कड़ी मशक्कत के बाद बस को सड़क से साइट पर किया गया जिसके बाद ही आवागमन बहाल हो सका। इसके बाद ही करीब 3 घंटे से घाट पर जाम में फंसे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। विशाल रजक की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments