Ticker

6/recent/ticker-posts

आचार्य श्री विद्या सागर जी का खुरई, समय सागर जी का बीना, योग सागर जी का दमोह से मंगल विहार.. अभय सागर जी नन्हे मंदिर में विराजमान..

मुनि संघ के विहार से कही खुशी कही गम-
जैन समाज के लिए 19 जनवरी का दिन "कहीं खुशी तो कहीं गम" वाला रहा। खुरई में विराजमान संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज, बीना में विराज मान मुनि श्री समय सागर जी महाराज और दमोह में विराजमान मुनि श्री योग सागर जी महाराज का संघ सहित आज अलग अलग दिशाओ में विहार हो गया। जिससे इन क्षेत्रों में आचार्य मुनि संघ की सेवा में लगे श्रावक जनों की बीच मायूसी का माहौल बना हुआ है। वही जिस ओर गुरुवर और मुनि वर के कदम बढ़ रहे हैं वहां के श्रावक जनों में अगवानी के उत्साह के साथ हर्ष उल्लास पूर्ण माहौल बना हुआ है।
आचार्य प्रवर विद्यासागर जी महाराज पिछले कुछ समय से खुरई में विराजमान थे। उनके स्वास्थ्य की प्रतिकूलता को ध्यान में रखते हुए सभी को उम्मीद थी कि खुरई वासियों को शीतकालीन बाचना का सौभाग्य मिल सकता है। आज गुरुवर के कदम आहार चर्या के बाद सागर की तरफ बढ़ गए। इधर बीना में विराजमान मुनि श्री समय सागर जी महाराज कार संघ सहित खुरई की ओर मंगल विहार आज ही हुआ है।
दमोह में पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव संपन्न कराने के लिए सागर से पधारें मुनि श्री योग सागर जी महाराज का संघ सहित मंगल विहार आज ही जबलपुर मार्ग की ओर हो गया। उनका रात्रि विश्राम अभाना में हो रहा है। शनिवार दोपहर मुनि श्री अभय सागर जी महाराज का संघ भी मुनिश्री योगसागर जी के साथ जबलपुर नाके तक पहुचा था।

जबलपुर नाका मंदिर से मुनि योगसागर जी का संघ अभाना की तरफ विहार कर गया। वही मुनि श्री अभय सागर जी, प्रभात सागर जी, निरीह सागर जी महाराज पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी पहुंच गए हैं। जहां रविवार को प्रातः 9:00 बजे मुनि संघ कि दिव्य देशना भी होगी। नन्हे मंदिर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गिरीश नायक, महामंत्री चक्रेश शाहपुर, कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन रानू पारस ने सकल जैन समाज को समय पर मन्दिर जी पहुंच कर प्रवचन लाभ अर्जित करने की अपील की है। अभिजीत जैन की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments