सिंग्रामपुर पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी
दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर सोमवार कि रात अज्ञात वाहन ने राहगीर पैदल व्यक्ति को टक्कर मार दी जिसकी घटना पर ही मौत हो गई जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला जबेरा थाना के सिंग्रामपुर चौकी के रेगुलेटर पुलिया के पास का है।
सिंग्रामपुर निवासी दीनदयाल शुक्ला ढाबा से
पैदल गांव कि और आ रहे थे तभी पीछे से अज्ञात बाहन ने टक्कर मार दी टक्कर
इतनी जोरदार थी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सिंग्रामपुर
चौकी प्रभारी गणेश दुबे प्रधान आरक्षक रणीधर सिंह सैनिक शिव विश्वकर्मा
एनआरएस राहुल घटना स्थल पर पुहंचे मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए ।
शब की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए जबेरा पहुंचाया गया। मर्ग कायम कर अज्ञात बाहन के तलाश शुरू कर दी है आगे की कार्रवाई की जा रही है। सिग्रामपुर से निवेेश जैन की खबर
पूर्व मंत्री ने सागर कटनी बाईपास पर हाईमास्क लाइट को लोकार्पित किया.. दमोह। पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने सागर कटनी बाईपास स्थित मारूताल चौराहा पर हाईमास्क लाइट का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इस स्थान पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की मांग की जा रही थीए जिसे अब पूरा कर दिया गया है। विधायक श्री मलैया ने कहा कि मारूताल चौराहा एक प्रमुख यातायात मार्ग है जहां रात्रि के समय प्रकाश की कमी के कारण लोगों को असुविधा होती थी।
हाई मास्ट लाइट के प्रारंभ होने से क्षेत्र में रोशनी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। उन्होंने यह भी बताया कि शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी शीघ्र ही इसी प्रकार की आधुनिक लाइटें स्थापित की जाएंगीए जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे संजय सेन मनीष तिवारी राघवेंद्र सिंह परिहार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।



0 Comments