Ticker

6/recent/ticker-posts
1 / 1

संसद में हिंदुओं को लेकर राहुल गांधी के बयान से चौतरफा आक्रोश.. भाजपा युवा मोर्चा ने अर्थी निकालकर जिले के 22 मंडलों में किया पुतला दहन.. इधर हिंदू जागरण मंच ने पुतला फूंका

भाजपा युवा मोर्चा ने 22 मंडलों में किया पुतला दहन

दमोहभारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला दमोह द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह के मार्गदर्शन में और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन के नेतृत्व में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा सम्रग हिंदु समाज को हिंसक और अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में राहुल गांधी की शव यात्रा निकाल स्थानीय घंटाघर पर पुतला दहन किया गया। साथ ही जिले के सभी 22 मंडलों में पुतला दहन किया गया 

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा पूरे देश में जगह जगह सार्वजनिक मंचों से हिंदुओं के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही है, उसके उल्ट राहुल गांधी द्वारा हिन्दुओं को हिंसक कहा गया, राहुल गांधी इस देश के सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रहे हैं, हिंदुओं की भावना भड़काने का कार्य राहुल गांधी द्वारा किया जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह है कि वह राहुल गांधी को सदन से बहिष्कृत करें। भारतीय जनता पार्टी सदैव हिंदुओं की रक्षा के लिए संकल्पित है। 

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन कहा कि कॉग्रेस पार्टी के नेता, सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिन्दुओं के लिए जिस तरह अमर्यादित और आपत्ति जनक टिप्पणियां की है संपूर्ण युवा मोर्चा इसकी कड़ी निन्दा करता है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन कहा कि सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने वक्तव्य में जिस तरह समस्त हिन्दू समाज की भावनाओं को आहत किया है। जबकि हिंदू समाज में वसुधैव कुटुंबकम् की विचारधारा समाहित है। हिंदू देवी देवता के अपमान और हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने के लिए राहुल गांधी माफी मांगे।

पुतला दहन में जिला उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र परिहार, मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, महामंत्री श्याम विश्वकर्मा, पार्षद यशपाल ठाकुर , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिखा जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष गणेश जाटव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजिद रिजवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन, जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, महेंद्र राठौर, आलोक मुखरैया, जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार जैन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रघुवीर रजक, मयंक तोमर, राजुल चौरहा, राकेश लोधी, मण्डल पदाधिकारी सृजन असटी, शिवेंद्र तिवारी, स्वप्निल प्यासी सहित भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपातिथि रही। 

 हिंदू जागरण मंचन ने राहुल का पुतला फूंका.. दमोह। राहुल गांधी द्वारा कल संसद में हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान के बाद संसद के भीतर और बाहर दोनों जगह घमासान मची हुई है वही भाजपा के साथ हिंदूवादी संगठनों द्वारा राहुल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आक्रोश जताया जा रहा है तथा पुतला दहन करके गुस्सा उतरा जा रहा है।
इसी कड़ी में मंगलवार दोपहर हिंदू जागरण मंच के द्वारा जिला भाजपा कार्यालय एवं कोतवाली के समीप कीर्ति स्तंभ पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खड़के, डीएमके प्रमुख स्टालिन तथा ओबीसी के बयानों के निंदा करते हुए उनकी तस्वीरों पर कालिख पोतकर जूतमपैजार किया गया। हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री नित्या प्यासी का कहना था कि जिस तरह से उपरोक्त नेताओं के द्वारा लगातार बयान बाजी करके हिंदू समाज की भावनाओं को आहत किया जा रहा है उसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे नेताओं की कथनी करनी को सार्वजनिक करके बेनकाब किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments