संविधान की प्रस्तावना का नवीन कोर्ट में सामूहिक वाचन
दमोह। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष सुभाष सोलंकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उपस्थिति में संविधान दिवस के अवसर पर नवीन जिला न्यायालय परिसर में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय मोहम्मद अजहर विशेष न्यायाधीश उदय सिंह मरावी जिला न्यायाधीश सचिव पंकज वर्मा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायाधीश विश्वनाथ शर्मा जिला न्यायाधीश पकंज शर्मा व्यवहार न्यायाधीश आज्ञा अग्रवाल व्यवहार न्यायाधीश दीर्घा ऐरन व्यवहार न्यायाधीश निलेश मुलतकर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मुकेश पाण्डे जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया डिप्टी चीफ मदन कुमार जैन लीगल एड डिफेंस काउसिल सहित अभियोजन अधिकारी अधिवक्तागण न्यायिक व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।जिला न्यायाधीश सचिव पंकज वर्मा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया आपने आम नागरिकों से संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ.साथ अपने मौलिक अधिकारों का पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
अधिकारियों ने ली कर्तव्यों के निष्ठापूर्वक निर्वहन की शपथ.. दमोह। संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका में निहित मूल भावनाओं के अनुरूप अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता न्याय स्वतंत्रता और बंधुत्व का संदेश देने के साथ ही हमारे अधिकारों एवं कर्तव्यों का भी बोध कराता है। संविधान की मूल भावना यह है कि समाज में कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा नहीं है तथा शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। संविधान प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों के साथ उसके कर्तव्यों और दायित्वों को भी निर्धारित करता है। हम जिस भी पद पर कार्यरत हैंए वहां हमारी जिम्मेदारियां और दायित्व तय हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों को समझते हुए पूरी निष्ठा ईमानदारी संवेदनशीलता और कुशलता के साथ उनका निर्वहन करे तो निश्चित रूप से व्यवस्थाएं बेहतर बनेंगी और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचेगा।कलेक्टर ने कहा कि संविधान हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ.साथ अपने दायित्वों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। प्रत्येक अधिकारी.कर्मचारी को संविधान की भावना को अपने कार्य व्यवहार में आत्मसात करते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर बृजेश सिंह डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




.jpg)


0 टिप्पणियाँ