50 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार
छिंदवाड़ा। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने शनिवार को दमुआ थाने में दबिश देकर प्रधान आरक्षक धरमदास यादव को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। चेक बाउंस के एक मामले में खत्म लगाने केनाम पर प्रधान आरक्षक के द्वारा₹100000 रिश्वतक मांग की गई थी। लेकिन इसकी शिकायत लोकायुक्त तक पहुंचने के बाद हुई ट्रैप कार्रवाई में ₹50000 की रिश्वत लेते हुए हवलदार महोदय पकड़े गए।
जानकारी के अनुसार, दानिश अंसारी से जुड़े एक चेक बाउंस मामले की जांच दमुआ थाने में चल रही थी। इस प्रकरण में खात्मा लगाने के एवज में प्रधान आरक्षक ने फरियादी से 1 लाख रुपए की मांग की थी। परेशान होकर फरियादी ने दो दिन पहले लोकायुक्त में इसकी शिकायत की। सत्यापन के बाद शनिवार को लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और थाने के भीतर ही रिश्वत की पहली किस्त (50 हजार रुपए) लेते ही आरोपी को दबोच लिया। इस कार्रवाई में डीएसपी रेखा प्रजापति, निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह नरवरिया और राहुल गजभिए सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।





0 टिप्पणियाँ