Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्राम धनेटा में विकसित भारत संकल्प यात्रा, नोहटा में सामूहिक सूर्य नमस्कार में शामिल हुए मंत्री धर्मेंद्र सिंह.. इधर मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्व महा अभियान 15 जनवरी से 29 फरवरी तक.. कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दिये निर्देश

ग्राम धनेटा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी..

दमोह।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी घर.घर पहुंच रही हैं और मोदी जी का सपना है कि हर परिवार सशक्त एवं समृद्ध बने। भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले। 

इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति पर्यटनए धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने जनपद तेंदूखेड़ा के ग्राम धनेटा माल में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान नागरिक जनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। कार्यक्रम में एसडीएम तेन्दूखेड़ा ब्रजेन्द्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा पूरे मध्यप्रदेश के लिये मैं मंत्री होऊंगाए लेकिन जबेरा विधानसभा के लिये मैं सेवक थाए सेवक हूं और सेवक रहूंगा। इस क्षेत्र के विकास के लिये जो भी बन पड़ेगा वह काम हम करेंगे। उन्होंने नागरिक जनों की समस्याओं को सुना और निराकरण हेतु अधिकारियों से कहा हर पात्र परिवार को सरकार की योजनाओं का लाभ अवश्य दिया जाएं। इस अवसर पर सभी विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही मौजूद सभी को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शपथ दिलाई गई।

नोहटा में सामूहिक सूर्य नमस्कार में शामिल हुए मंत्री धर्मेंद्र सिंह.. दमोह। आज का युवा भविष्य के सपने देखता हैं और उनको साकार करने का काम करता हैं। युवा वह है जो अंधेरों में भी उजाले की ओर देखता हैं बुजुर्गों का सम्मान करता है उनका आधार बनता हैं अपनी पूरी शक्ति अपने उज्जवल भविष्य के लिए झोंक देता हैं युवा देश समाज और राष्ट्र के लिए काम करने हमेशा तत्पर रहता है।

इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति पर्यटनए धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री यस्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नोहटा में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का शुभारंभ विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व्यक्त किये। उन्होंने विवेकानंद जी की जयंती पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। राज्यमंत्री श्री लोधी ने छात्र ण्छात्राओं जनप्रतिनिधियों और अधिकारियोंण् कर्मचारियों के साथ सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया।  

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्व महा अभियान 15 जनवरी से 29 फरवरी तक, कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश..
दमोह।  राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख में इन्द्राज त्रुटियों को ठीक करने के उद्देश्य से प्रदेश में राजस्व महाअभियान संचालित किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉण् मोहन यादव के दिये निर्देशों के अनुसार राजस्व महाअभियान 15 जनवरी से प्रारंभ होकर 29 फरवरी 2024 तक संचालित किया जायेगा।  कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों से कहा है महाअभियान का उद्देश्य राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों ;नामांतरणए बंटवारा सीमाकंन अभिलेख दुरूस्ती आदि का समय.सीमा में निराकरण नये राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना नक्शे पर तरमीम पीएम किसान का सेचुरेशन एवं समग्र का आधार से ई.केवाईसी और खसरे की समग्र आधार से लिंकिंग सहित आमजन की राजस्व से संबंधित समस्याओं का निराकरण करना है।

 कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा महाअभियान में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में राजस्व रिकॉर्ड का वाचन समग्र ई.केवाईसी और समग्र से खसरे की लिंकिंग आरसीएमएस पर प्रकरण दर्ज कराना आरसीएमएस पर लंबित प्रकरणों का समय.सीमा में निराकरण उत्तराधिकार नामांकनए सीमांकनए नक्शे में तरमीम किया जाना शामिल हैं।  उन्होंने कहा राजस्व महाअभियान हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अनुभागवार नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। उक्त अधिकारी निर्धारित समयानुसार समस्त पटवारियों एवं राजस्व अधिकारियों से समय.सीमा में कार्यवाही करवाएगें एवं की गई कार्यवाही की जानकारी प्रतिदिन गूगल शीट में दर्ज करवाना सुनिश्चित करेंगे। उक्त महाअभियान की समीक्षा साप्ताहिक आयोजित टीएल बैठक में की जायेगी।
राजस्व महाअभियान में पटवारी 15 जनवरी से 31 जनवरी तक समस्त ग्रामों में बी.1 वाचन सुनिश्चित करेंगें तथा आरसीएमएस पोर्टल में प्रकरण दर्ज करेंगे। इसी प्रकार 15 जनवरी से 29 फरवरी तक राजस्व अभिलेख में सुधार प्रकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज एवं रिपोर्ट प्रदान करनाए आधार से ई.केवाएसी कराने और खसरे तथा आधार की लिकिंग की कार्यवाही पूर्ण कराने हेतु किसानों को प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा राजस्व महाअभियान में अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार 15 जनवरी से 29 फरवरी तक अभियान का व्यापक प्रचार.प्रसारए ग्रामों का क्लस्टर बनाकर सतत् भ्रमणए अभियान में आरसीएमएस में दर्ज प्रकरणों एवं अविवादित नामांतरण अविवादित बंटवारा बटांकन अभिलेख दुरूस्ती सबंधी प्रकरणों का शत.प्रतिशत निराकरण आधार से ई.केवायसी और खसरे तथा आधार की लिंकिंग की कार्यवाही पूर्ण कराने हेतु किसानों को प्रेरित करेंगे।
शिविर होंगे आयोजित.. कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा राजस्व महाअभियान के तहत 15 जनवरी को तहसील बटियागढ़ फतेहपुर हल्का सादपुर ग्राम सादपुर में शिविर आयोजित किया जायेगा। इसी प्रकार 16 जनवरी को तहसील बटियागढ़ फतेहपुर हल्का सिंगपुर ग्राम सिंगपुर फतेह तथा 17 जनवरी को नीमखेड़ा में शिविर आयोजित किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments