Ticker

6/recent/ticker-posts

मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष बनाए जाने पर रामकृष्ण कुसमरिया का जिला भाजपा कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत.. इधर सागर के एक एएसआई का पुलिस बर्दी में कमर में पिस्टल लगाए जमकर डांस करते वीडियो वायरल..

डॉ. कुसमरिया का भाजपा जिला कार्यालय में स्वागत
दमोह भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में किसान मोर्चा की जिला बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह के निदेशानुसार जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता व विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी किसान मोर्चा की भागीदारी सुनिश्चित की गई। बैठक मे जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमरिया अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष एड हरिश्चन्द्र पटेल ने कीडाक्टर रामकृष्ण कुसमरिया का जिला पदाधिकारियों एवं किसान मोर्चा द्वारा साल श्रीफल के साथ तिलक लगाकर स्वागत किया गया
डॉ.रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत कार्यकर्ताओं की जीत है उनके अथक परिश्रम और निरंतर के कारण इतनी बड़ी जीत मिली है साथ ही कहा कि प्रदेश ने नेतृत्व ने मुझे जो दायित्व दिया है पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि किशान मोर्चा सहित जिला भाजपा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत कर जिले की चारो बिधानसभा जीतकर जो इतिहास रचा है उसके लिए निश्चित रूप से सभी बधाई के पात्र हैं। 
बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री गण को निर्देशित किया गया की प्रत्येक मंडल से एक -एक कबड्डी की टीम जिला प्रतियोगिता मे शामिल होगी। कबड्डी प्रतियोगिता 21 दिसम्बर 2023 को आयोजित होगी, जिसमे प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह मुख्य आतिथ्य होगे, दमोह के विधायकगण व भाजपा के जिला पदाधिकारीगण की गरिमामय उपस्थिती रहेगी। बैठक में जिला महामंत्री गोपाल पटेल, सतीश तिवारी, रामेश्वर चौधरी, उपाध्यक्ष संजय सेन, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र परिहार, मंत्री अरविंद उपाध्याय, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, रामलाल उपाध्याय, वर्षा रैकवार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन, मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन पटेल, किसान मोर्चा से भूपेंद्र सिंह, दिलीप पटेल, सुदमा पटेल, महेंद्र तिवारी, नरेश पटेल, हेमंत उदेनिया, बिहारी पटेल, कांशीराम यादव, गोविंद यादव, जगदीश यादव, पुरषोत्तम साहू, निरपत सिंह जी तेजी सिंह जी, दीपचंद पटेल हिरदेश पटेल, मगन बाजपेई, पर्वत ठाकुर, चरन सिंह, कोमल पटेल, व बड़ी संख्या मे किसान भाईओ की उपस्थिती रही बैठक का संचालन नरेश पटेल ने आभार रामलाल उपाध्याय ने व्यक्त किया..

 एएसआई का बर्दी में कमर में डांस करते वीडियो वायरल.. सागर के एक एएसआई का पुलिस बर्दी में कमर में पिस्टल लगाए जमकर डांस करते वीडियो वायरल हुआ है। सागर के मोती नगर चौराहे के पास एक निकल रही बारात का उक्त वीडियो 2 दिन पुराना बताया जा रहा है। जिसमें वर्दी धारी ASI ढोल नगाड़ों पर लोगों के साथ जमकर झूमे। वहीं बारात में डांस कर रहा एक युवक उनकों नाचते नाचते धक्का देता हुआ भी नजर आ रहा है।

वीडियो में डांस करते नजर आ ASI राकेश भट्ट बताए जा रहे हैं जो मोती नगर थाने में पदस्थ हैं। मामले में एएसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि सोशल मीडिया से पुलिसकर्मी का डांस करते हुए वीडियो सामने आया है। पुलिस द्वारा वर्दी में सार्वजनिक स्थान पर डांस करना उचित नहीं है। उक्त मामले में जानकारी जुटाई्र जा रही है।

Post a Comment

0 Comments