Ticker

6/recent/ticker-posts

आज 22 दिसंबर को मकर रेखा से होगा सूर्य का सामना.. साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी होगी रात.. प्रातः 8 बजकर 57 मिनिट पर सूर्य आएगा.. मकर रेखा पर.उत्‍तरी नगरों में छोटे में भी छोटा दिन आज- सारिका घारू

उत्‍तरी नगरों में छोटे में भी छोटा दिन आज- सारिका घारू

सूर्य किरणें आज (22 दिसम्बर) भारतीय समयानुसार प्रात: 8 बजकर 57 मिनिट पर मकर रेखा पर लबंवत होने के बाद यह कर्क रेखा की ओर अपनी वापसी यात्रा आरंभ कर रही है। इस कारण उत्तरी गोलार्द्ध के शहरो में आज दिन सबसे छोटा और रात सबसे लंबी होगी। नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि आज विंटर सोलस्टिस का अवसर है जिसमें अनेक खगोलीय तथ्य समाये हुये हैं।

सारिका ने बताया कि पृथ्वी के अपने अक्ष  पर झुके हुये सूर्य की परिक्रमा करते रहने के कारण सूर्यकिरणों का कोण किसी स्थान के लिये बदलता रहता है। उत्तरी गोलार्द्ध में अब तक सूर्य दक्षिण दिशा में जाता महसूस हो रहा था। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो आज 8 बजकर 57 मिनिट के बाद सूर्य का उत्तरायण आरंभ हो चुका है।

विंटर सोलस्टिस की यह खगोलीय घटना 20, 21 ,22 या 23 दिसम्बर को हो सकती है। लेकिन 20 या 23 दिसम्बर को यह कम ही होती है। 23 दिसम्बर को यह 2303 में होगी। तो मनाईये प्रकृति द्वारा दिये आज के सबसे छोटे दिन और लंबी रात को 

खरगौन से नीमच की ओर बढ़ने पर दिन छोटे में भी छोटा

मप्र के नगर सूर्यादय सूर्यास्‍त दिन की अवधि बढ्ते क्रम में

नीमच 07:11 शाम 5:49 10 घंटे 38 मिनिट 10 सेकंड

सिंगरौली  06:38 शाम 5:16 10 घंटे 38 मिनिट 27 से

सागर  06:53  शाम 5:33 10 घंटे 39 मिनिट 57 से

रायसेन  06:56   शाम 5:38 10 घंटे 42 मिनिट 03 से

भोपाल   06:57 शाम 5:39  10 घंटे 42 मिनिट 21 से

उज्‍जैन  07:03 शाम 5:46  10 घंटे 42 मिनिट 40 से

जबलपुर  06:47 शाम 5:29 10 घंटे 42 मिनिट 41 से

नर्मदापुरम  06:55  शाम 5:39 10 घंटे 44 मिनिट 25 से

इंदौर  07:02 शाम 5:47 10 घंटे 44 मिनिट 33 सेकंड

हरदा 06:56 शाम 5:43 10 घंटे 46 मिनिट 06 सेकंड

छिंदवाडा  06:48  शाम 5:36  10 घंटे 47 मिनिट 14 से

बैतूल 06:52 शाम 5:40 10 घंटे 47 मिनिट 49 सेकंड

खरगौन  07:02 शाम 5:41  10 घंटे 49 मिनिट 33 से

कन्‍याकुमारी से कश्‍मीर की ओर बढ़ने पर दिन रहेगा छोटे में भी छोटा

प्रमुख नगर  सूर्यादय सूर्यास्‍त  दिन की अवधि बढ्ते क्रम

अमृतसर 07:26 शाम 5:31 10 घंटे 05 मिनिट 08 से

शिमला  07:15 शाम 5:23 10 घंटे 07 मिनिट 41 से

नई दिल्‍ली   07:09 शाम 5:29 10 घंटे 19 मिनिट 17 से

गंगटोक 06:21शाम 4:46 10 घंटे 24 मिनिट 59 से

आगरा 07:03  शाम 5:29 10 घंटे 25 मिनिट 42 से

जयपुर  07:11 शाम 5:38 10 घंटे 26 मिनिट 52 से

जोधपुर  07:21 शाम 5:58  10 घंटे 29 मिनिट 32 से

पटना 06:31 शाम 5:03 10 घंटे 32 मिनिट 30 सेकंड

अंबिकापुर   06:34 शाम 5:17 10 घंटे 42 मिनिट 55 से

कोलकाता 06:12शाम 4:57 10 घंटे 45 मिनिट 07 से

द्वारका  07:29 शाम 6:15  10 घंटे 46 मिनिट 31 से

मुम्‍बई 07:07 शाम 6:06 10 घंटे 59 मिनिट 29 से

चेन्‍नई  06:26 शाम 5:4 11 घंटे 21 मिनिट 29 से

बैंगुलरू 06:37 शाम 5:59  11 घंटे 21 मिनिट 53 से

कन्‍याकुमारी   06:28   शाम 6:07  11 घंटे 39 मिनिट

-सारिका घारू/@GharuSarika

Post a Comment

0 Comments