Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में उमडा जनसैलाब, प्रदेश सरकार के मंत्री एवं यात्रा सह प्रभारी ने जन सभा को किया सम्बोधित.. इधर कांग्रेस की जन आक्रोष यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने भाजपा सरकार घोटालों की सरकार बताया..

कांग्रेस सनातन और देश विरोधी ताकतों को सरंक्षण देती है - स्वतंत्र देव

दमोह। केंद्र और राज्य की डबल इंजन की भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान और उन्हें सशक्त बनाने के लिए लगातार योजनाएं बना रही है और लागू भी कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के लिए आरक्षण का विधेयक संसद में पारित कराया,आज जितनी भी योजना हम बना रहे हैं उनमें से अधिकतर महिला उत्थान और सशक्तिकरण से जुड़ी हैं। विपक्षी दल कांग्रेस तुष्टीकरण के लिए, जनता को डराने के लिए, देश के खिलाफ काम करने वालों को संरक्षण देने का काम करती है। यह बात उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉ स्वतंत्र देव सिंह ने जन आशीर्वाद यात्रा के प्रथम दिन रथसभा को संबोधित सम्बोधित करते हुए पथरिया , केरबना, बटियागढ़ और हटा में कही। सभा को प्रदेश शासन के मंत्री गोपाल भार्गव यात्रा प्रभारी, पूर्व विधायक लखन पटेल, जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने भी सम्बोधित किया। 

प्रदेशवासियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ-गोपाल भार्गव.. प्रदेश सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि यह जन आशीर्वाद यात्रा आप सभी का आशीर्वाद लेने के लिए निकली है। मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान देश के ऐसे इकलौते मुख्यमंत्री हैं जिनका प्रदेश की जनता से भाई, मामा और बेटे का रिश्ता है।


 मुख्यमंत्री हर समय प्रदेश की जनता की भलाई के लिए दिन रात मेहनत करते हैं और नई-नई योजनाएं बनाते हैं। इन योजनाओं का लाभ भी प्रदेशवासियों को लगातार मिल रहा है। हमारी लाडली बहना योजना बहनों की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव लाने वाली योजना है। मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान सभी प्रदेशवासियों की चिंता करते हैं उसी प्रकार आप सभी को शिवराजजी के खिलाफ षडयंत्र करने वाली कांग्रेस को सबक सिखाना है।

विकास के आधार पर मिल रहा जनता का आशीर्वाद - हरदीप सिंह डंग..  जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन गुरुवार को प्रदेश शासन के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने हटा में पूजन करके यात्रा का शुभारंभ किया, हटा विधान सभा के पटेरा, हिंडोरिया और दमोह विधान सभा के बांदकपुर, अभाना में रथ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि

 आज केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकारें मिलकर गरीबों के लिए फ्री राशन, किसान सम्मान निधि, लाड़ली लक्ष्मी, लाडली बहनों को हर महीने पैसा पहुंचा रहे हैं। सीखो कमाओ योजना, आवास योजना, उज्ज्वला योजना जैसी तमाम योजनाएं लागू कर आमजन के जीवन स्तर में बदलाव ला रही हैं। आज यह डबल इंजन की सरकारों का ही असर है। पहले जिला अस्पताल में छोटी बीमारियों का इलाज भी संभव नहीं हो पता था। उन्होंने कहा कि और भी बहुत से कार्य रह गए हैं जिन्हें हम अगले चरण में पूरा करने का वादा करते हैं।

मध्यप्रदेश के विकास मॉडल को अपना रहे अन्य राज्य-जयंत मलैया.. पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने बांदकपुर और अभाना की रथ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले भर के सभी लोगों से भारतीय जनता पार्टी को सबका आशीर्वाद मिले, इसलिए हम यहां आए हैं। हम हर वर्ष चुनाव से पहले इस यात्रा के माध्यम से आप सबका आशीर्वाद मांगते हैं और हमें मिलता भी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की कमान जब संभाली थी तब मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था। आज हमारा प्रदेश प्रगति के रथ पर दौड़ रहा है। रफ्तार भी ऐसी कि हमारे प्रदेश के मॉडल को अन्य प्रदेश भी अपना रहे हैं। सतधारु सिंचाई जैसी योजनाओं की रफ्तार को जारी रखना है तो भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर से विजयी बनाना है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश को विकसित राज्य बनाया-राहुल सिंह.. वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन चेयरमैन राहुल सिंह ने कहा कि मैं हमेशा से ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरलता और विनम्रता का कायल रहा हूं। वे अपने कार्यों से लोगों का दिल जीत लेते हैं। यही कारण है कि प्रदेश का प्रत्येक बच्चा, बूढ़ा, युवा व महिला सभी उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं को निराकरण का हर संभव प्रयास करते हैं।

जिला अध्यक्ष ने सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का माना आभार.. जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने दो दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल सभी जन प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कर्तकर्ताओ के अथक सहयोग और यात्रा में उमड़े हजारों पार्टी की विचार धारा के व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप वोट करने से पहले या वोटिंग के समय किसी के बहकावे में मत आ जाना। क्योंकि हमें जिस प्रकार से जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आमजन का समर्थन मिल रहा है उसे देखकर कांग्रेस सदमे में है और उसे सदमे से बाहर निकालने के लिए वह भी अपने सहयोगी दलों के साथ आपके बीच आएंगे। उनके पास कोई मुद्दा तो है नहीं इसलिए अब आपके सामने बीजेपी के खिलाफ झूठ परोस कर आपको भड़काने का प्रयास करेंगे। लेकिन आपको उनसे सतर्क रहना है और उनके झूठे वादों में नहीं फंसना है।

जन आशीर्वाद यात्रा का हटा पटेरा में स्वागत किया.. 


जन आशीर्वाद यात्रा पटेरा पहुंची इस हटा विधान सभा की यात्रा में विधायक पीएल तंतवाय, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री डॉ रामकृष्ण कुसमरिया, उमा देवी खटीक, सोना बाई, पटेरा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, चित्तर सिंह, रामेश्वर सोनी, बद्री पटेल, दमोह विधान सभा में भगवान जागेश्वर नाथ की नगरी बांदकपुर में पूर्व जिला अध्यक्ष विद्यासागर पांडे, हेमंत छाबडा, संजय सेन, महेन्द्र जैन,मंडल प्रभारी राघवेंद्र परिहार,बृजेश लोधी,अनिल मिश्रा, रमन खत्री,गोपाल पटेल, सतीश तिवारी, रामेश्वर चौधरी,रिंकू गोस्वामी, पवन तिवारी, कृष्णा राज, देवकी नंदन, रामलाल उपाध्याय, राजू ठाकुर, राजकुमार जैन सहित सैकड़ों ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रहीं।

बिकसित एवं प्रगतिशील सरकार बनाए रखना है-अभिलाष पाण्डेय..  महाकौशल की जन आशीर्वाद यात्राके सह प्रभारी अभिलाष पांडे ने कहा कि बच्चियों को लैपटॉप, आयुष्मान कार्डों के माध्यम से इलाज हमारे परिवार की बुजुर्गों को हेलीकॉप्टर के द्वारा तीर्थ दर्शन योजना का लाभ दिया है हम सभी को ऐसी  प्रगतिशील सरकार को बनाए रखना है 

जबेरा में 40 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता.. जबेरा में आम सभा के दौरान 40 युवाओं ने भाजपा की सदस्या लेकर भाजपा में शामिल हुए। इस आम सभा के मंच पर केबिनेट मंत्री  हरदीप सिंह डंग, यात्रा के सह प्रभारी अभिलाष पाण्डेय, जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह , पूर्व मंत्री  दशरथ सिंह, पूर्व सांसद एवम विधायक  रामकृष्ण कुशमरिया , पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह  यात्रा के जिला प्रभारी पिछड़ा मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल , जिला उपाध्यक्ष  विनोद राय ,  रुपेश सेन  विनोद राय,  दीपक उपाध्याय, जिला मंत्री  उत्तम सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष  भरत यादव,  रिंकू गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष  राजेश सिंघई, श्री सत्यपाल सिंह, श्री भारत सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष  रिंकू जैन,  भूपेश गंधर्व, सहारा ठाकुर सहित जबेरा विधानसभा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

भाजपा सरकार घोटालों की सरकार है- अरूण यादव
दमोह। पूरे प्रदेश में सात जगह से प्रारंभ हुई जनाक्रोश यात्रा के साथ दमोह जिले के भी बांदकपुर धाम से विशाल जनाक्रोश यात्रा का आगाज हुआ। तत्संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं जनाक्रोश यात्रा के प्रभारी अरूण यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पुनः सत्ता में आने के लिये वह सब कुछ कर रही है जो उसने पिछले 18 वर्षो से कुछ नहीं किया। भाजपा सरकार घोटालो की सरकार बन कर रहा गयी है। बुंदेलखण्ड में वह जहां जहां गये है उन्होनें यह जरूर पूछा है कि किस नौजवान को नौकरी मिली तो किसी नौजवान का जबाव ही नहीं मिलता भगवान के नाम का सहारा लेने वाले फर्जी सनातनी बनकर उज्जैन के महाकाल लोक जहां कितना भ्रष्टाचार किया गया यह किसी से छुपा नहीं है विकास के सभी कार्या में भाजपाईयों द्वारा 50 फीसदी कमीशन लेकर कार्यो की गुणवत्ता ही खराब कर दी।

विधायक अजय टंडन ने कहा कि जनाक्रोश यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है लोग घरो से निकलकर अपनी समस्याये बता रहे है बिजली कटौती को लेकर ग्रामवासी बेहद परेशान है बेमौसम बारिश से किसानों की सभी फसले सड़ गयी है किंतु किसानों की फसलो का सर्वे कराया जा रहा है न ही किसी भी प्रकार का मुआवजा मिल रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि कमलनाथ जी जो कहते है वह करते है कांग्रेस ने जो घोषणायें की उनसे डटकर वह भी नकल करते हुए क्रियान्वयन करने लगे 18 साल क्या भाजपा सरकार सो गई थी। इस अवसर पर मप्र कांग्रेस संगठन के सह प्रभारी सीपी मित्तल, धर्मेश घई, श्रीराम पाराशर, गुडडू राजा, प्रताप सिंह, मानक पटेल, परम यादव, बेलु त्रिवेदी, गोविंद मायल, कमलेश उपाध्याय, राशु चौहान, पवन यादव, आशुतोष शर्मा सहित कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं।

Post a Comment

0 Comments