Ticker

6/recent/ticker-posts

अपनी ढपली अपना राग- भाजपा की जन आर्शीवाद बनाम कांग्रेस की जन आक्रोष यात्रा.. जनआर्शीवाद यात्रा नहीं माफी यात्रा निकाले भाजपा सरकार- अरूण यादव.. चुनाव आते ही ढोंगी सनातनी का भेष धारण कर लेते हैं कांग्रेसी- डॉ दुर्गेश केसवानी..

मप्र में चुनाव पूर्व भाजपा कांग्रेस की अपनी ढपली अपना राग

मप्र में विधानसभा चुनाव की पूर्व बेला में प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के लिए घोषणाओं की बहार बनाम बौछार के बाद अब इोनों प्रमुख दलों का यात्राओं का दौर जारी है। भाजपा ने कांग्रेस की अधिकांश घोषणाओं को चूनाव के पहले ही पूरा करके इन मुद्दों को लगभग खत्म कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने जन आर्शीवाद यात्रा में पूरी ताकत झाोंकते हुए केंद्रीय नेताओं से लेकर भाजपा शासित मुख्यमंत्रीयों तक को बुलाकर यह स्पष्ट कर दिया है वह हर हाल में सत्ता में बने रहना चाहते है। इधर कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में जन आक्रोष यात्रा शुरू करके इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपकर कर एक बार फिर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने जोर लगाना शुरू कर दिया है। भाजपा कांग्रेस नेताओं की यात्राओं के दौरान अपनी ढपली अपना राग जैसे हालात में स्थानीय मुद्दे तथा समस्याए नजर अंदाज होती नजर आ रही है.. जिससे इन दोनों यात्राओं का आम जनमानस पर कोई खास असर पड़ता नजर नहीं आ रहा। दमोह जिले में 19 सिंतबर को दोनों दलों के बाहरी नेताओं ने क्या कुछ कहा आईए बताते है उन्हीें की विज्ञप्ती की जुवानी..

 जनआर्शीवाद यात्रा नहीं माफी यात्रा निकाले भाजपा सरकार- अरूण यादव..  दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनाका्रेश यात्रा प्रभारी अरूण यादव के नेतृत्व में श्रीदेव महादेव जागेश्वरनाथ की पूजन अर्चन के पश्चात् जनाक्रोश यात्रा की प्रथम बांदकपुर में आयोजित आमसभा में गरजते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 18 वर्षो में कितने घोटाले किये भर्ती परीक्षाओं की घज्जियॉं उड़ा कर रख दी अब किस मुंह से जन आर्शीवाद निकाल रहे हैं इन्हें तो माफी यात्रा निकालना चाहिये। म.प्र. कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी सी.पी. मित्तल लोकसभा आर्ब्जवर कमलकांत शर्मा जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी धर्मेश घई का दमोह नगर के मुख्य मार्गो पर आम जनता ने फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनाक्रोंश यात्रा को अपार सर्मथन मिल रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 160 से अधिक सीटे जीतकर जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी।

 विधायक अजय टंडन ने कहा कि भाजपा को शायद मॅंहगाई दिखाई नहीं देती पिताजी अगर अपने बेटे को मोबाइल दिला देते है तो उसके पास रीचार्ज करने पैसे नहीं, मोटर साइकिल दिला देते है तो पेट्रोल के पैसें नहीं है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि कितने भी अखबारों में विज्ञापन लगवा लो जगह जगह होडिंग्स लगवा लो जनता का पैसा बर्बाद करने वाले मामा जनता तुम्हारे कारनामों को जान चुकी है। अबके चुनाव में वह पटखनी देकर रहेगी। विधायक तरवर सींग ने कहा कि पी.एम. मोदी, सी.एम. शिवराज कहते थे कि किसानों की आय दुगनी करेंगे आय तो ठीक है इनके राज में लागर भी दुंगनी हो गई। मनु मिश्रा, प्रताप सिह, सतीश जैन, प्रभु सिंह ठाकुर, जीवन पटेल, कमलेश साहू, सुरेंन्द्र चौधरी, राजेश तिवारी, कमलेश उपाध्याय, रोहन पाठक, रजनी ठाकुर, निधि श्रीवास्तव, कोमल अहिरवार, तिलक सींग, गोलू सराफ, अमर सिंह, सुषमा विक्रम सिंह ने भ्ीी अभाना में आयोजित आमसभा में भाजपा की नीतियों को जमकर कोसा इस अवसर पर बांदकपरु से केवलारी, सलैया, रंजरा से अभाना तक सैकड़ों में आम जनता ने यात्रा का स्वागत किया एवं मडलम सैक्टर सहित कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।

चुनाव आते ही ढोंगी सनातनी का भेष धारण कर लेते हैं कांग्रेसी- डॉ दुर्गेश केसवानी.. दमोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सर्वमान्य नेता है जिनके कारण आज देश का सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ा है। मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण ही देश को आज नई पहचान मिली है । यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केशवानी ने दमोह जिले की चारों विधान सभा क्षेत्र से होकर निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा के प्रथम दिन 86 किलो मीटर और दूसरे दिन 150 किलोमीटर दूरी तय करेंगी जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक जनत्रतिनिधि सम्मिलित होंगे, इस यात्रा में 10 रथ सभा और एक मंच सभा जबेरा में आयोजित होगी और यह यात्रा जिले के 70 गावो से होकर गुजरती हुई 3 लाख से अधिक लोगों से भेंट करेंगी,जिसकी जानकारी पत्रकारों से सांझा की।

कांग्रेस ने खुद को हिंदू विरोधी साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब चुनाव आते ही कांग्रेस ने अपना सनातन प्रेमी ढोंग शुरु कर दिया है। मंदिरों में हाजिरी लगाई जा रही है। कथाओं का आयोजन कराया जा रहा है। यह दिखाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है जनता को यह बताया जाने लगे कि कांग्रेस हिंदू प्रेमी है, पर सबसे बड़ी विपदा तो यह है कि कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दल के नेताओं द्वारा दिए गए हिंदू विरोधी बयान कांग्रेस का पीछा नहीं छोड़ रहे ’सहयोगी दलों के नेता ही इनके प्रयास को पलीता लगा रहे हैं।
                 
अन्य प्रदेशों से उठ रही लाडली बहना योजना की मांग: जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह..  जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पहले लाडली लक्ष्मी योजना और अब मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना ने पूरे देश में तहलका मचा रखा है। अब सभी राज्यों की बहनें लाडली बहना योजना की मांग कर रही हैं, उन्होंने कहा कि जब मध्यप्रदेश की बहनोँ के खाते में 3 हजार रुपये आने लगेंगे तो समझो कि हर राज्य के मुख्यमंत्री को यह योजना लागू करनी ही पड़ेगी। विकास की योजनाओं के दम पर भाजपा तो जनता से आशीर्वाद मांग रही है, इसी से यह साबित हो जाता है कि प्रदेश में कांग्रेस की जमीन पूरी तरह खिसक चुकी है, पत्रकार वार्ता में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय राय, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, जिला सह मीडिया प्रभारी महेन्द्र जैन अतिथियों के साथ मंचासीन रहें।वार्ता के दौरान मंचसीन अतिथियों ने गरीब कल्याण महा अभियान का 20 वर्षो के विश्वास और विकास पर आधारित रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।

Post a Comment

0 Comments