Ticker

6/recent/ticker-posts

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना पर कांग्रेस ने पुतला दहन कर ज्ञापन सौंपा, शहर ब्लाक कांग्रेस की आर्शीवाद रैली आज.. इधर जबेरा विधायक ने विकास पर्व पर किए भूमि पूजन लोकार्पण.. भाजपा आई टी विभाग मंडल संयोजक, सह संयोजक घोषित..

 मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना पर पुतला दहन

 दमोह जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित मनु मिश्रा के नेतृत्व में मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति महोदय को के नाम ज्ञापन सौंपा गया एवं घटना के आरोपियों का पुतला दहन किया गया। मनु मिश्रा ने कहा कि मणिपुर में विगत कई माह से लगातार हिंसक घटनाएं घटित हो रही हैं, जिस पर मणिपुर सरकार रोक लगाने में पूर्णतः विफल रही है। ऐसी घटना सामने आई है जिससे पूरा देश शर्मसार हुआ है। आदिवासी वर्ग की महिलाओं को निर्वस्त्र करने तथा गैंगरेप करने तथा उसके परिवार के सदस्यों की हत्या करने जैसी घटना ने संपूर्ण देश में महिला सुरक्षा को लेकर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है।

 इस तरह की घटना मानव समाज पर कलंक है तथा इस घटना पर माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा स्वयं संज्ञान लिया गया है। जिससे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। मणिपुर प्रदेश एवं केन्द्र में दोनो जगह भा.ज.पा.. की सरकार है प्रधानमंत्री जी का नियंत्रण नहीं है। भविष्य में ऐसी घटना घटित न हो इस हेतु आवश्यक है कि दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही हो तथा प्रदेश में जारी हिंसा बंद हो। संपूर्ण घटना की जांच हो।  वीरेंद्र दवे ने कहा कि मणिपुर की घटना दिल झकझोर देने वाली है मणिपुर सरकार विगत माहों से चली आ रही हिंसा को रोकने में नाकाम रही है महामहिम राष्ट्रपति महोदय से आग्रह है कि मणिपुर में तुरंत राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
पुतला दहन और ज्ञापन में जिला सेवादल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, कार्यवाहक अध्यक्ष संजय चौरसिया, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा, धर्मवीर राय, मनजीत यादव, कमला निषाद, बसंत कुशवाहा, पार्षद,पप्पू कसोटिया, राशू चौहान, मिक्की चंदेल, रफीक खान, अजय जाटव, धर्मेंद्र अहिरवाल, नीरज यादव, टेक सिंह ठाकुर, विजय मिश्रा, खिल्लू ठाकुर, गिरीश मिश्रा, परसोत्तम कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, समीम कुरैशी डॉ ताहिर अली, सरवर पठान, जावेद खान, आरिफ राइन, शानू जुनेजा, केके अग्रवाल, राजकुमार कच्छवाहा, बलराम ठाकुर, अमित नामदेव, डब्बू चौबे, हरमिंदर सिंह राजपाल, पवन गुप्ता, मानक अहिरवाल, संजय सेठ, मुकेश सेन, गोपाल रैकवार, सतीश त्रिपाठी, सोनू मिश्रा, नरेश विश्वकर्मा, मदन पांडे, सौरभ अयाची, जाहिर कुरेशी, राजेश चौबे, हुकुमचंद, अलीम खान, राजेंद्र दुबे, एक चिश्ती एवं कांग्रेश करता उपस्थित रहे।
शहर ब्लाक कांग्रेस की आर्शीवाद रैली आज..
दमोह
जिले के समस्त ब्लाक अध्यक्षों मंडलम सेक्टर अध्यक्षों मोर्चा संगठनों विभागों, प्रकोष्ठों कांग्रेस पदाधिकारियों समस्त कांग्रेसजनों से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने अनुरोध किया है कि विधायक अजय टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजु धर्मेन्द्र कटारे, नगर पालिका अध्यक्ष मंजु वीरेन्द्र राय एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों के मुख्य आतिथ्य में नवनियुक्त शहर ब्लाक अध्यक्ष कोमल अहिरवार द्वार आर्शीवाद रैली का आयोजन किया गया है यह रैली दिनांक 23 जुलाई 2023 रविवार को दोपहर 12 बजें जिला कांग्रेस कार्यालय से पदयात्रा कर बस स्टैंड से घंटाघर गांधी प्रतिमा पर पुष्पाहार करते हुए अम्बेडकर चौक पहुंचेगी जहॉं बाबा साहेब को पुष्पाहार कर रैली का समापन किया जायेगा। आर्शीवाद रैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है। 
जबेरा विधायक ने विकास पर्व पर किए भूमि पूजन लोकार्पण
दमोह। जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी विकास पर्व के दौरान निरंतर लोगों के बीच पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ विकास कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण का कार्य कर रहे है। इसी क्रम मे विधायक श्री लोधी विकास पर्व के अवसर पर ग्राम पिपरिया नवलए छपरवाहाए मुड़ारए पटना मानगढ़ए रोड़ए रीछईए सगरा पहुंचे जहां विभिन्न कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण किए..
जिसमें  ग्राम पंचायत पटना मानगढ़ में 52.86 लाखए ग्राम पंचायत मनगुवां मानगढ़ में 29.65 लाख ग्राम पंचायत झरौली 65.14 लाख कुल मिलाकर कुल 147.65 लाख रूपये की राशि के लोकार्पण एवं भूमि पूजन किए। इस दौरान पटना मानगढ़ में सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री लोधी ने कहा प्रदेश सरकार निरंतर विकास के कार्य कर रही है। प्रदेश में खाद्यान्न वितरण से लेकर 5 लाख तक का मुफ्त इलाज किया जा रहा है और ऐसी अनेकों योजनाएं हैं जिससे हर गरीब परिवार के लोग लाभान्वित हो रहे हैं । विधायक श्री लोधी ने पटना मानगढ़ में बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र का औपचारिक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
BJP आई टी विभाग मंडलसंयोजक सहसंयोजक घोषित
दमोह। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की अनुमति आईं टी विभाग के प्रदेश संयोजक अमन शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष एड प्रीतम सिंह लोधी की सहमति से आई टी विभाग जिला संयोजक रिंकू गोस्वामी ने आईं टी विभाग के मंडल संयोजकों और सहसंयोजक की घोषणा  कर दी है। 

जिसमें दमयंती नगर मंडल संयोजक विजय दुबे, सहसंयोजक मनीष सोनी, दीनदयाल नगर मंडल संयोजक रामकुमार अहिरवार, सहसंयोजक सुनील राज, अभाना मंडल संयोजक भीकम सिंह, सहसंयोजक निरपत, बांसा मंडल संयोजक करन चौबे, सहसंयोजक अनिकेत तिवारी, पथरिया मंडल संयोजक सुनील खरे, सहसंयोजक राहुल पटैल, नरसिंहगढ़ मंडल संयोजक अंशुल प्यासी, सह संयोजक पंकज पटैल, फतेहपुर मंडल संयोजक अनिल पाठक, सहसंयोजक कमल सिंह, तेजगढ़ मंडल संयोजक अभिषेक सोनी, सहसंयोजक वीरेंद्र पटैल, तेंदूखेड़ा मंडल संयोजक दीपक उमंग यादव, सहसंयोजक अमित खटीक, तारादेही मंडल अभिषेक यादव, सहसंयोजक समीर जैन,

हटा नगर संयोजक प्रमोद पटेल, सहसंयोजक नारायण तंतुवाय, हटा ग्रामीण मंडल संयोजक ईशु राजपूत, सहसंयोजक प्रशांत राजपूत, मड़ियादौं संयोजक अंकित अग्रवाल, सहसंयोजक अंशुल छिरौल्या, पटेरा मंडल संयोजक पारस जैन, सहसंयोजक सुमित चौबे, हिंडोरिया मंडल संयोजक गजेन्द्र ठाकुर, सहसंयोजक अजय ठाकुर, जबेरा मंडल संयोजक हेमराज धुर्वे, सहसंयोजक विनोद वाजपेई, बटियागढ़ मंडल संयोजक मनोज पटेल,

सहसंयोजक अनुभव जैन, नोहटा मंडल संयोजक कप्तान सिंह सहसंयोजक अक्षय सिंह, वनवार मंडल संयोजक शुभ गौतम राज, सहसंयोजक नरेंद्र सिंह लोधी, सदगुंवा मंडल संयोजक वकील पटैल, सहसंयोजक अनुराज गोल्डी, कुम्हारी मंडल संयोजक मनीज लोधी, सहसंयोजक पुष्पेन्द्र जैन की घोषणा
की

भाजपा सोशल मीडिया विभाग के हटा विधानसभा एवं मंडलों की कार्यकारिणी घोषित
दमोह। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की अनुमति, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा एवं जिला अध्यक्ष एड. प्रीतम सिंह लोधी की सहमति से सोशल मीडिया जिला संयोजक संदीप शर्मा ने हटा विधानसभा एवं मंडल कार्यकारिणी घोषित की जिसमें हटा विधानसभा  सह प्रभारी विनय चौबे पटेरा, हटा नगर मंडल संयोजक साधु राम बंजारा, सह संयोजक निखिल रजक, हटा ग्रामीण मंडल संयोजक रोहित पटेल, सह संयोजक उदय लोधी, कुम्हारी मंडल संयोजक राम सागर तिवारी, सह संयोजक मनीराम लोधी, पटेरा मंडल संयोजक बृजेश यादव, सह संयोजक शिवा चौरसिया एवं सभी मंडलों के मंडल सदस्यों की घोषणा की।
 

Post a Comment

0 Comments