Ticker

6/recent/ticker-posts

पार्टी का ध्वज फहराकर दमोह जिले के 1164 बूथों पर भाजपा ने स्थापना दिवस मनाया.. 6 से 14 अप्रैल तक चलने वाले सामाजिक न्याय सप्ताह की शुरुआत.. भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर अनेक महिलाओं ने ली सदस्यता..

जिले के 1164 बूथों पर भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस
दमोहभारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी 22 मंडलों के सभी 1164 बूथ पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पार्टी के ध्वज को फहराया गया और बूथ स्तर के करणीय कार्यों को लेकर चर्चा की गई। भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिला कार्यालय में  पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने मां भारती और भाजपा के पितृ पुरुषों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर भाजपा के ध्वज को फहराया तथा सभी को शुभकामनाएं दीं..
साथ ही दीवार लेखन के माध्यम से " एक बार फिर भाजपा सरकार" का नारा दे कर प्रत्येक बूथ तक दीवार लेखन मुहिम की शुरुआत की गई।  स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलने वाले सामाजिक न्याय सप्ताह की शुरुआत हुई। स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुआ प्रीतम सिंह कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह अमृत काल चल रहा है पंच से लेकर देश के प्रधान तक भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि हैं। पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का जो मंत्र है उसी पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश और देश की सरकार योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। भारतीय नागरिकों का सपना था कि भारत का नाम संपूर्ण विश्व में गुंजायमान हो। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं शीर्ष नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण विश्व में भारत की ख्याति गूंज रही है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है
स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम मना रहे हैं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने भी भाजपा की स्थापना से लेकर विकास यात्रा की जानकारी दी। जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने कहा कि स्वतंत्र भारत में विचार की राजनीति करने वाली पार्टी भाजपा हैं, जिसने सत्ता में आते ही सभी पिछड़े और गरीब लोगों के कल्याण के लिए कार्य करके भारत को समृद्ध बनाया है। स्थापना दिवस समारोह और सामाजिक पखवाड़ा कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज ने आगामी सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की। ध्वजारोहण के बाद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देश के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया जिसे कार्यालय में एलईडी के  माध्यम से जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में देखा गया। जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन ने स्थापना दिवस की बधाई शुभकामनाएं दी।
स्थापना दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा नगर उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी चौबे ने भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह से श्रीमती आरती सिंह गौर, दृष्टि राजपूत, प्रीति नामदेव को भाजपा की पट्टी पहना सदस्यता दिलाई|
एवं रानी दमयंती नगर मंडल भाजपा के शक्ति केंद्र 4 के बूथ क्रमांक 234 पर स्थापना दिवस मनाया एवं नगर उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी चौबे में मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी के साथ जिला कार्यालय मंत्री एडवोकेट रामलाल उपाध्याय  से श्रीमती बेबी रैकवार श्रीमती गंगा साहू, श्रीमती बबीता अहिरवार भाजपा की सदस्य दिलाई।
 जिला कार्यालय में कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, विधान सभा विस्तारक गौरव जैन, जिला मंत्री संजय यादव, जिला कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेन्द्र जैन, शिव शंकर कुशवाहा, आई टी प्रभारी रिंकू गोस्वामी, संदीप शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिखा जैन, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिश्चंद पटेल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भारत यादव, दमयंती मण्डल अध्यक्ष पवन तिवारी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक कोशलेंद्र पांडेय, शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक विक्रम सिंह राजपूत, देवल कोरी, विकास नामदेव, अनुराधा गोस्वामी, विजय लक्ष्मी चौबे, पार्षद संगीता सतीश जैन,सुमन पटेल  सुमन मिश्र, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी रश्मि चौबे, हर्ष पटेल, पंकज सेन सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बूथ क्रमांक 122, 121, 107 पर स्थापना दिवस..दमोह। 6 अप्रैल स्थापना दिवस भारतीय जनता पार्टी बूथ क्रमांक 122, 121, 107 पर भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय जी चित्र पर माल्यार्पण कर स्थापना दिवस के कार्यक्रम को संपन्न कराया एवं परम श्रद्धेय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लाइव से मोदी जी  संबोधन  भी सुना गया। 
इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष शक्तिकेंद्र 6 के प्रभारी मनीष असाटी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम बिहारी जडिया जी, उपाध्यक्ष डाँली जैन जी, नगर कार्यसमिति सदस्य प्रभा नामदेव जी, भाजपा नेता महेश कुमार रैकवार की भी उपस्थिति रही एवं वार्ड अध्यक्ष महेन्द्र सोनी जी, पूर्व प्रत्याशी गौरव सोनी जी, वार्ड महामंत्री रामगोपाल राठौर जी, आंनद लखेरा जी, वार्ड बीएलए सोनू अभय विश्वकर्मा जी, रामरती रैकवार जी, शोभा चक्रवरती जी, दया रानी चक्रवर्तीजी, सरिता रैकवार जी, सुप्रिया रैकवारजी, सहित अनेक पदाधिकारीगणो एवं जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही उपस्थिति रही। 

बजरिया वार्ड 4 में राहुल सिंह ने ध्वजारोहण किया.. दमोह। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर दीनदयाल नगर मंडल बजरिया वार्ड क्रमांक 4 के बूथ क्रमांक 87 में माननीय मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त वेयरहाउस चेयरमैन राहुल सिंह जी ने सभी कार्यकर्ताओं व वार्ड वासियों के साथ पार्टी का ध्वजारोहण करने के उपरांत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी का लाइव उद्बोधन सुना। 

इस अवसर पर भाजपा दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष श्री कृष्णा राज जी, ऊर्जावान नगर मंत्री (वार्ड अध्यक्ष) श्री रामकुमार अहिरवाल जी हेमलाल, गजेंद्र, विजय, संजय, जयकुमार, कैलाश के साथ-साथ वरिष्ठ जनों एवं पार्टी के जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments