Ticker

6/recent/ticker-posts

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने हटा बुंदेली मेले का शुभारंभ किया.. महा शिवरात्रि पर जागेश्वर नाथ एवं जटाशंकर का अभिषेक किया..

 महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर केंद्रीय मंत्री और दमोह सांसद प्रहलाद पटेल ने सुबह से दोपहर तक विभिन्न धर्मस्थलों पर पहुचकर शिव आरधना की तथा हटा में आयोजित बुंदेली मेला महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही..

केंद्रीय मंत्री ने हटा बुंदेली मेले का शुभारंभ किया

दमोह। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज हटा तहसील ग्राम फतेहपुर पंहुचकर श्री रामकौमार जी सरकार अजबश्री धाम में दर्शन कर छोटे सरकार का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत उपकाशी हटा में देव श्री गौरीशंकर जी मन्दिर पहुँचे और भगवान भोलेनाथ  के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

hata

उन्होंने गौरीशंकर जी प्रांगण में नगरपालिका हटा द्वारा आयोजित 14 वे बुंदेली मेले की बतौर मुख्य अतिथि शुरुआत की। इस मोके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुरागबर्धन सिंह हजारी ने बुंदेली परम्परा के अनुसार राज्यमंत्री श्री पटेल की आगवनी की। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल ने कन्या पूजन उपरांत दीप प्रज्ववलन और  ध्वजारोहण कर बुंदेली मेले की शुरुआत की। बुंदेली मेले में दद्दा कला मंच पर पारम्परिक रूप से आगवानी के बीच स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इंद्रप्रस्थ एकाडमी के बच्चों ने बुंदेली अंदाज में मंच पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी जिसकी जनप्रतिनिधियों ने खूब सराहना की।

pustk

कार्यक्रम में राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने हटा विधायक पी एल तंतवाय के साथ मंच पर बुंदेली दर्शन की 13 वीं पुस्तक का विमोचन किया साथ ही बुंदेली मेले में मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतियोगियो को उपहार भेँट किये। श्री पटेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। उन्होंने बुन्देली विरासत सहेजने की बात कही।

vidai


बुंदेली मेला के संरक्षक पुष्पेंद्र सिंह हजारी और अनुरागबर्धन सिंह हजारी ने श्री पटेल को विदाई के दौरान बुंदेलखंड में दुल्हन के साथ दी जाने वाली चुलिया टिपारा भेँट की। इस मौके पर पूर्व विधायक पथरिया लखन पटेल, नरेंद्र व्यास, बहादुर पटेल, डॉ रामगोपाल सोनी, प्रदीप गुप्ता, गोपाल पटेल, लक्ष्मण तिवारी सहित अन्य जन प्रतिनिधियों और हटा नगरपालिका के प्रशासक अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक सिंह ठाकुर की उपस्थिति रही।

भगवान जागेश्वर नाथ व जटाशंकर में अभिषेक किया

दमोह। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल महा शिवरात्रि पर्व पर आज सपरिवार प्रातः बेला में बांदकपुर पहुँच कर भगवान जागेश्वर नाथ जी के दर्शन एवं जलाभिषेक कर क्षेत्र की मंगल कामना की। इस अवसर पर  वेयरहाउस एवम लॉजिस्टिक कारपोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह लोधी भी परिवार सहित मौजूद रहे।


इसके पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल ने दमोह के जटाशंकर मंदिर स्थित भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जला भिषेक कर क्षेत्र की मंगल कामना की। इस अवसर पर राजमंत्री श्री पटेल ने क्षेत्रवासियों को शिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।

जबेरा शिव मंदिर में किया पूजन अभिषेक..

jbera

दमोह। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल श्री सिद्धेश्वर नर्वदेश्वर शिव मंदिर पहुंचे जहां महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव का पूजन अभिषेक किया। वहां उपस्थित पुजारी पंडित अभिषेक दुबे द्वारा पूजन कराया। इसकेे उपरांत पंडित अभिषेक दुबे पंडित अमन दुबे दोनों भाइयों का केंद्रीय मंत्री ने शॉल श्रीफल से सम्मानित किया।

Post a Comment

0 Comments