जबलपुर में News18 राज्य स्तरीय पुलिस कर्मचारी सम्मान.. मप्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ.. मप्र शासन के तीन मंत्रियों ने किया.. प्रदेश के श्रेष्ठ पांच निरीक्षकों सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों का सम्मान..

राज्य स्तरीय पुलिस कर्मचारी सम्मान संपंन-
जबलपुुुर। News18 के द्वारा राज्य स्तरीय पुलिस कर्मचारियों का सम्मान पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराध श्री सु सुशोभन बनर्जी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर, मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्री पीसी शर्मा, श्री लखन घनघोरिया, श्री तरुण भनोट के आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर निरीक्षक स्तर के पांच अधिकारियों के साथ एवं अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
 जबलपुर संभाग से निरीक्षक थाना प्रभारी गोहलपुर आरके गौतम, निरीक्षक थाना प्रभारी ओमती एसपी सिंह बघेल, भोपाल से निरीक्षक अनिल बाजपेई, इंदौर से निरीक्षक भोपाल की यातायात थाना की महिला निरीक्षक एवं परिवार परामर्श केंद्र भोपाल की सहायक उपनिरीक्षक महिला को सम्मानित किया गया।
 इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री भगवत सिंह चौहान, उपपुलिस महानिरीक्षक श्री मनोहर वर्मा जबलपुर, एसपी श्री अमित सिंह एवं कलेक्टर श्री भरत यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सिंह, विधायक श्री विनय सक्सेना, श्री संजय यादव, श्री अजय विश्नोई एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 
Atal न्यूज 24 परिवार सभी सम्मानित  पुलिस अधिकारियों-कर्मचरियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाए व्यक्त करता है। 
Reactions

Post a Comment

0 Comments