Ticker

6/recent/ticker-posts

किसानों के कर्जमाफी कार्यक्रम में भी बसस्टेंड की चर्चा.. दमोह जनपद के 9690 किसानों को 44 करोड़ 52 लाख रू के ऋण माफी पत्र..

विधायक कलेक्टर की मौजूदगी में कर्जमाफी पत्र- 
दमोह बसस्टेंड के दिन जल्द ही फिरने वाले है तथा सागर नाके पर प्रस्तावित बसस्टेंड ठंडे बस्ते में ही पड़ा रहेगा। विधायक राहुल सिंह ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान बसस्टेड के कायाकल्प का वायदा करके स्थानीय लोगों की वोट तथा सुहानुभूति बटोरी थी। कल उन्होंने बसस्टेंड पर बस यूनियन के पदाधिकारियों से बर्तमान बसस्टेंड के विकास हेतु चर्चा की थी। आज कृषि उपज मंडी में आयोजित किसान ऋण माफी प्रमाण पत्र के दौरान भी शहर के बीच ही बसस्टेंड के विकास का भरोसा दिलाया गया। यानि साफ है कि जल्द ही बसस्टेंड का कायाकल्प शुरू होने कदम उठाए जा रहे है। और सागर नाके पर प्रस्तावित बसस्टेंड के निर्माण की भी अब लोग चर्चा सुनने को तैयार नहीं है। बसस्टेंड के मुद्दे को लेकर शहर के लोगों की क्या राय है तथा वर्तमान बसस्टेंड के विकास की क्या प्लानिंग बन रही है इस पर बाद में चर्चा करेंगे। अभी नजर डालते है किसान ऋण माफी कार्यक्रम को लेकर जारी हुए सरकारी प्रेस नोट पर।
दमोह। मप्र की कमलनाथ सरकार ने सत्ता में आने के साथ ही सबसे पहले किसानों की कर्ज माफी का काम किया। हमारी कांग्रेस सरकार ने चुनाव के पहले किये वायदे अनुसार किसानों के कर्ज माफी के संकल्प को पूरा किया है। यह बात आज कृषि उपज मण्डी दमोह में आयोजित जय किसान फसल ऋण माफी योजना अंतर्गत आयोजित गरिमामय कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दमोह विधायक राहुल सिंह ने कही। 

विधायक राहुल सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संकल्प का विकल्प नहीं होता, उसी तरह हमारी सरकार का संकल्प और कर्ज माफी के वचन को जमीन पर उतार दिया है। सरकार ने अपने वचन पत्र में किये गये, हर वादे को पूरा करेगी। आज यहां दमोह जनपद के 9690 किसानों को 44 करोड़ 52 लाख रूपये के ऋण माफी प्रमाण पत्र प्रदान किये जा रहे है। विधायक ने इस अवसर पर कहा दमोह शहर के मध्य भव्य बस स्टेण्ड बनाया जायेगा। उन्होंने कहा  मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों की समस्या को समझा है और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए फैसले लिए गये। उन्होंने कहा सरकार प्रदेश के साथ जिले में गौशालाएं शुरू करने जा रही है। श्री सिंह ने कहा प्रयास है, हर पंचायत में गौशाला शुरू की जायें। यह भी कहा कि गांवों में गोबर गैस प्लांट लगाये जायेंगे और एलपीजी गैस की तरह इनका उपयोग किया जायेगा। 
विधायक ने कहा सरकार ने निर्णय लिया है कि बिजली बिल 100 यूनिट का 100 रूपये लगेगा। उन्होंने किसानों को 10 हार्स पावर तक के विद्युत सिंचाई पम्पों के लिए ली जाने वाली राशि कम की गई है, से अवगत कराते हुए कहा कि अब घर में विद्युत मीटर लगाने पर 382 रूपये के स्थान पर 192 रूपये कर दिये गये है। बेरोजगार युवओं के लिए बेरोजगारी भत्ता और इनके हित में लिए गये निर्णयों से अवगत कराया। विधायक राहुल सिंह ने कहा मुख्यमंत्री कन्या विवाह की राशि बढ़ाकर अब 51 हजार रूपये कर दी गयी है और इसमें सभी तरह के बंधन समाप्त कर दिये गये है। उन्होंने कहा कुटीर की राशि सभी हितग्राहियों के खाते में शीघ्र पहुंचेगी, चिंता ना करें।

 इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सतीश जैन, कल्लन भाईया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, जय किसान फसल ऋण माफी योजना के प्रभारी दिनेश रैकवार आदि ने भी प्रदेश की कमलनाथ सरकार को वायदों को पूरा करने वाली सरकार बताते हुए ढाई मांह की अल्प अवधि पूरे किए गए वायदों की चर्चा की। इस अवसर पर उप संचालक कृषि बी.एल. कुरील ने कहा जिले में 1 लाख 11 हजार  आवेदन भरें गये, इसमें से प्रथम चरण में 63 हजार 305 किसानों को ऋण मुक्ति का प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। जिले में 279 करोड़ राशि किसानों के खाते में जमा की जा रही है। उन्होंने कहा दमोह जनपद में 9690 किसानों के खातें में 44 करोड़ 52 लाख खाते में जमा किये जा रहे है।
 इस अवसर पर अतिथियों द्वारा किसान सम्मान प्रमाण पत्र कमलेश पटैल, भोला सेन, राधिका रानी, पवन अहिरवार, मोहम्मद अहमद खान सहित अन्य किसानों को वितरित किये गये। शेष किसानों को मण्डी परिसर में लगाये गये पंचायतवार स्टालों में प्रमाण पत्र वितरित किये गये।  इस अवसर पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, किसान संघ अध्यक्ष मनोज बिदौलिया, वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, दीवान नारायण सिंह, मीडिया प्रभारी आशुतोष शर्मा, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष निधि श्रीवास्तव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भगवानदास चौधरी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष तेजीराम रोहित और कौशल असाटी, अरविन्द अवस्थी, शालिनी सिंह, राज किशोर चौहान, मुख्तार जाफरी, राजा रौतेला, उमाशंकर चौबे, विक्रम सिंह ठाकुर, कौशल प्रसाद असाटी, भूपेन्द्र अजवानी, सुदामा दुबे, प्रफूल्ल श्रीवास्तव, प्रताप रोहित, दीपक मिश्रा, नौसाद खान, मानक पटैल, पवन गुप्ता, लकी खटीक, अजय जाटव, आरिफ खान, चन्द्रशेखर राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान भाई मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील वेजीटेरियन ने किया और आभार प्रदर्शन सीईओ जनपद पंचायत श्री मालवीय ने व्यक्त किया।
किसानों से की रूबरू चर्चा कर कलेक्टर ने स्टालों का लिया जायजा-
दमोह। जय किसान फसल ऋण माफी योजनान्तर्गत् कृषि उपज मंडी दमोह में आयोजित तहसील स्तरीय किसान सभा में किसान जिस जगह कुर्सी पर बैठे हुये थे, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने उसी स्थल पर पहुंचकर किसानों से रू-ब-रू चर्चा की। उन्होंने किसानों से ऋण माफी के संबंध में किसानों से जानकारी ली। किसानों ने बताया सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है साहब, हमारा कर्ज माफ हो गया। कलेक्टर श्री सिंह ने किसानों से लगाई गई फसलों की भी जानकारी ली।इसी दौरान कलेक्टर ने कृषि उपज मण्डी परिसर में ग्राम पंचायत बार लगाये गये स्टालों का जायजा लिया और किसानों को वितरित किये जा रहे ऋण मुक्ति प्रमाण-पत्रों को देखा। किसानों ने भी खुलकर कलेक्टर श्री सिंह से अपनी बातें कही।इस मौके पर तहसीलदार डॉ. बबीता राठौर, उपसंचालक कृषि बी.एल.कुरील, सीईओ जनपद श्री मालवीय के साथ अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments