घाट की उतार पर पलटा टैंकर ट्रक चालक घायल.. इधर बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी.. टाइगर रिजर्व में वनरक्षक पर जानलेवा हमला, जबलपुर रेफर..

घाट की उतार पर पलटा टैंकर ट्रक चालक घायल 

दमोह। बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घाट की उतार पर पलट गया इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन ट्रक के परखच्चे उड़ गए हैं घटना के संबंध में मिली जानकारी तेन्दूखेड़ा पाटन मार्ग पर स्थित बगदरी घटिया पर यह हादसा हुआ है घटना की सूचना मिलते ही पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की गई..
बताया गया है सीमेंट मटेरियल का कंटेनर टैंकर ट्रक था जो कि दमोह की ओर से पाटन जबलपुर जा रहा था लेकिन पाटन थाना क्षेत्र की बगदरी की घाट उतरते समय ट्रैक अनियंत्रित होकर सड़क छोड़ खाई में जा पलटा बताया गया है ट्रंक रिंग रोड कंपनी का है इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है चालक को मामूली चोंट आई है जिसका पाटन स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है और ट्रक सामने से छतिग्रस्त हो गया है पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी

दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र का फुटेरा कला क्षेत्र में बुधवार की दोपहर बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए चौकी प्रभारी फुटेरा आनंद कुमार सहित पुलिस पहुंची है और घायलों को अस्पताल  भिजवाया गया।  
टाइगर रिजर्व में वनरक्षक पर जानलेवा हमला जबलपुर रेफर.. वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में वन अमले की टीम पर आए दिन हो रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं  माफियाओं द्वारा हमला कर वन कर्मियों को घायल किया जा रहा या फिर कभी फायरिंग की जा रही तो कभी बम धमाके किए जा रहे वन माफियाओं और तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें कानून का डर नहीं बचा है बीते दिनों ही टाइगर रिजर्व के डोंगरगांव रेंज में वन अमले की टीम पर फायरिंग की करने का मामला सामने आया है एक बार फिर से वनपाल पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है जिसकों गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया..
घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार  वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के सर्रा गेम परिक्षेत्र के बोरियां में पदस्थ वनपाल बृजेश पिता कमलापत सेन उम्र 38 वर्ष निवासी तेंदूखेड़ा पर जंगल भ्रमण के दौरान भूरा ठाकुर द्वारा पीछे से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया है और मौके से भाग निकला है वनपाल बृजेश सेन को प्राइवेट वाहन की मदद से घायल अवस्था में तेन्दूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया  है घटना की सूचना मिलते ही घायल के परिजनों स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया हैजिसकों 
वन विभाग की टीम ने बताया कि  टाइगर रिजर्व में वनपाल अपने क्षेत्र में भ्रमण पर थे  तभी बोरिया गांव में रहने वाला भूरा ठाकुर जंगल से सागौन की लड़की लेकर आ रहा था जिसको वनपाल ने रोककर सागौन की लकड़ी पकड़ने का प्रयास किया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई और भूरा ठाकुर ने साथ में लिए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और मौके से भाग निकला।
 हमला के बाद घायल वनपाल ने घटना की सूचना वन परिक्षेत्र अधिकारी और अन्य वन स्टाप को दी और घायल अवस्था में सर्रा पहुंचे जहां से प्राइवेट वाहन से स्वास्थ्य केंद्र आए जहां से डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल वनपाल को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया  वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू की गई है साथ ही टाइगर रिजर्व के सर्रा गेम परिक्षेत्र की वन विभाग की टीम ने खोजबीन शुरू कर आरोपी को गांव से पकड़कर वन परिक्षेत्र कार्यालय लेकर पहुंचे जहां वन विभाग द्वारा कार्रवाई कर आरोपी को पुलिस के हवाले किया जाएगा पूरे मामले की पुलिस और वन विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। विशाल रजक की खबर
Reactions

Post a Comment

0 Comments