Ticker

6/recent/ticker-posts

दमोह से विधानसभा उपचुनाव में करारी हार झेलने वाले राहुल को BJP टिकिट से सन्नाटा.. भगवान जागेश्वर नाथ के दर्शन कर भाजपा आफिस पहुचे राहुल.. इधर जबलपुर से आशीष दुबे की टिकट पर पूर्व मंत्री अजय विश्नोई का कटाक्ष..

दमोह से राहुल सिंह को BJP टिकट से सन्नाटा

दमोह वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष रहते चर्चाओं में रहे राहुल सिंह को दमोह से भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद भाजपा खेमे में सन्नाटा पसरा हुआ है। भाजपा टिकट के दावेदारो सहित पुराने भाजपाई जहां राहुल की टिकट से हतप्रद है वही मोदी की गारंटी के भरोसे आशांवित नजर आ रहे राहुल सिंह ने टिकट घोषणा के बाद बांदकपुर पहुंचकर भगवान जागेश्वर नाथ के दर्शन किए तथा इसके बाद उनके समर्थक रहे पुराने कांग्रेसी वर्तमान भाजपा नेता फटाके फोडजर खुशी का इजहार करते नजर आए। राहुल सिंह को टिकट पूर्व सांसद प्रहलाद पटेल के कोटे से मिलने की चर्चाएं सरगर्म है।

दमोह लोकसभा सीट से पिछले दो बार सांसद चुने गए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के नरसिंहपुर से विधायक बनने और मध्य प्रदेश में ग्रामीण विकास मंत्री बन जाने के बाद दमोह लोकसभा से राहुल लोधी को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। 2018 के विधान सभा चुनाव में राहुल ने भाजपा के कद्दावर नेता जयंत मलैया को माामूली मतों सेे हराया था। वही 2020 में वह कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद 2021 में हुए विधान सभा के उपचुनाव में उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन से 17 हजार से अधिक मतों की करारी हार का सामना करना पड़ा था। उपचुनाव की कड़बी हार के बाद भाजपा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में जयंत मलैया को फिर से मौका दिया था और वह अजय टंडन को 51 हजार से अधिक वोटों से हराकर चुनाव जीते थे। वहीं राहुल सिंह के चचेरे भाई प्रदुमन सिंह भी 2018 में कांग्रेस की तरफ से दमोह संसदीय क्षेत्र की बड़ा मलहरा सीट से विधायक बने थे। 2020 में कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा मेंंं शामिल हो उपचुनाव मेंं फिर से विधायक बने थे। लेकिन 2023 का विधानसभा चुनाव बड़ा मलहरा से प्रदुमन सिंह भी हार गए थे। 

वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष रहते चर्चाओं में रहे राहुल सिंह को दमोह से भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद भाजपा खेमे में जहाा सन्नाटा पसरा हुआ है। भाजपा टिकट के दावेदारो सहित पुराने भाजपाई राहुल की टिकट से हतप्रद है। वही मोदी की गारंटी के भरोसे आशान्वित नजर आ रहे राहुल सिंह ने टिकट घोषणा के बाद बांदकपुर पहुंचकर भगवान जागेश्वर नाथ के दर्शन किए तथा इसके बाद वह भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहा उनके समर्थक रहे पुराने कांग्रेसी वर्तमान भाजपा नेता फटाके फोडजर खुशी का इजहार करते नजर आए।

जबलपुर भाजपा प्रत्याशी पर पूर्व मंत्री का कटाक्ष..
मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रत्याशी घोषणाओं के साथ आसंतोष के स्वर भी सुनाई देने लगे हैं। सबसे पहले जबलपुर से इस तरह का एक कटाक्ष सामने आया है। पूर्व मंत्री और पाटन से विधायक अजय बिश्नोई ने चंडीगढ़ की एक अस्पताल से ट्वीट करते हुए जबलपुर से घोषित घोषित प्रत्याशी आशीष दुबे पर निशाना साधा है।


जबलपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घोषित किये गए आशीष दुबे को लेकर ट्वीट करते हुए श्री विश्नोई ने लिखा है कि भाजपा ने आशीष दुबे जी को लोकसभा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के निर्णय का स्वागत है हमें भूलना होगा कि हमारे चुनाव में आशीष जी ने पार्टी के विरोध में काम किया था। भाजपा को जिताना ही हमारा लक्ष्य होगा। मैं चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती हूं आज मेरा एक ऑपरेशन हुआ है जल्दी ही स्वस्थ होकर चुनाव मैदान में आऊंगा।

Post a Comment

0 Comments