Ticker

6/recent/ticker-posts

एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो पेशन रथ यात्रा का जोरदार स्वागत, विशाल आमसभा का आयोजन.. प्रथम नियुक्ति दिनांक के साथ पुरानी पेशन बहाली के लिये वचनबध्द- विजय कुमार बन्धु

प्रथम नियुक्ति दिनांक से पुरानी पेशन बहाली का शंखनाद

दमोह। नीलकमल गार्डन में एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो पेशन रथ यात्रा का स्वागत आमसभा का विशाल आयोजन किया गया। जिसमें पुरानी पेशन बहाली संघ के राष्टीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेहरिया, रेल्वे कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह की विशेष मौजूदगी सभी कर्मचारी साथियों के लिए जोश और उत्साह वर्धन का कारण रही।

श्री मनोहर दुबे प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय शिक्षक संघ, श्री आरिफ अंजुम प्रदेश संयोजक शासकीय शिक्षक संघ,लिपिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह हजारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजेंन्द्र सिंह राजपूत, ब्रजेश शर्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शासकीय अध्यापक संघ, सत्यनारायण तिवारी अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, महमूद सिद्दकी जिला अध्यक्ष अपाक्स,डॉ मोहन सिंह आदर्श जिला अध्यक्ष अजाक्स ,बिष्णु शर्मा एवं जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह, सुरेंद्र राय जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, देवेंद्र ठाकुर प्रांतीय शिक्षक संघ, खिलन सिंह जिला अध्यक्ष, अशोक पाठक, धर्मेंद्र यादव,नीरज नायक, पवन खरे, डी सी बेन प्रदेश प्रवक्ता, ब्लाक अध्यक्ष  जितेन्द्र सिंह राजपूत, भगवत सिंह, राजेश पाठक रवि जैन,देवेंद्र मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष जबेरा,

मुलायम सिंह ब्लॉक अध्यक्ष पटेरा, प्रह्लाद सिंह सहित, अजय सिंघई  निरन सिंह,ताहिर खान, किरण उपाध्याय, सीमा जैन, चारुलता ठाकुर नूतन पटेरिया, संगीता सिंह, सावित्री ठाकुर, राधा तिवारी,राकेश उपाध्याय रामू शुक्ला ,कृष्ण कुमार तिवारी रतन सिंह श्यामसुंदर प्यासी, प्रीतम गोस्वामी आनंद पटेल, पी एल अहिरवार राममिलन उपाध्याय, नवनीत स्वामी, विपिन तिवारी, धीरेंद्र दुबे, कामता तंतवाय अतिथियों के स्वागत उपरांत पुरानी पेशन  बहाली जिला अध्यक्ष अजय जैन के द्रारा स्वागत भाषण दिया गया।
 आरिफ अंजुम प्रदेश संयोजक द्वारा प्रथम नियुक्ति दिनाँक से वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन की बात रखी गई, मनोहर दुबे प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय शिक्षक संघ मध्यप्रदेश द्वारा 1998 से आज दिनाँक तक के संघर्ष व पुरानी पेंशन पर प्रकाश डाला गया। प्रदेश अध्यक्ष डेहरिया ने मप्र में अध्यापक संवर्ग से नये संवर्ग में नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता बहाली के साथ  पुरानी पेशन बहाली पर उदबोधन दिया और कहा कि, अंतिम सांस तक वरिष्ठता की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
इसके उपरांत राष्टीय अध्यक्ष विजय बन्धु ने कहा हम वचनबद्ध हैं ओर जब भी मध्यप्रदेश सरकार से बात होगी तो  पहले वरिष्ठता फिर पेशन बहाली पर बात रखी जायेगी,इसी के साथ उन्होंने उदाहरण के साथ बताया जब हम सब्जी खरीदने जाते है तो 5 रुपये की बचत पर बहस करते है,यहाँ हमारे करोड़ो रूपये के साथ बुढ़ापे का सबाल है। और हम मौन है, इसीलिए अधिकारों से वंचित हैं। अब मध्यप्रदेश विधानसभा और लोकसभा निर्वाचन के पूर्व कर्मचारियों द्वारा घंटी बजाओ आंदोलन और फिर दिल्ली चलो आंदोलन होगा तभी अधिकार मिलना संभव है। कार्यक्रम का सफल संचालन अजेंद्र सिंह राजपूत एवं डॉ मोहन सिंह आदर्श द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments