Ticker

6/recent/ticker-posts

सिखों को खालिस्तानी कह कर कंगना मुश्किल में फंसी.. DSGMC के पदाधिकारियों ने कंगना के खिलाफ खार थाने में FIR दर्ज कराई..

 विवादित बयानों के लिए चर्चित पद्मश्री कंगना रनौत एक बार फिर मुश्किलों में फंसती दिखाई दे रही हैं। सिखों को खालिस्तानी बताने वाले ट्वीट को लेकर कंगना रनौत के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में एफ आई आर दर्ज कराई गई है। साथ ही उनके इस ट्वीट को लेकर सिखों मैं रोश की खबर सामने आ रही है..

मुंबई/दिल्ली।  खालिस्तानी कहने से नाराज सिखों के एक संगठन ने कंगना रनौत के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई है।  सिख समुदाय ने अपनी शिकायत में कहा कि कंगना रनौत ने सोशल मीडिया एकाउंट पर जो टिप्पणी की उससे उन्हें ठेस पहुंची है।  पुलिस ने सिख संगठन के पदाधिकारियों की शिकायत पर फील अभिनेत्री कंगना  रनौत के खिलाफ धारा 295 ए और IPC की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त अनुसार दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (DSGMC) के पदाधिकारियों ने खर पुलिस स्टेशन में कंगना रनौत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिरोमणि अकाली दल के नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। FIR अमरजीत सिंह संधू निवासी मुंबई की तरफ से की गई है।

कँगना

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (DSGMC) की तरफ से कहा गया है कि कंगना रनौत ने किसानों के विरोध (किसान मोर्चा) को खालिस्तानी आंदोलन का रूप बताया और सिख समुदाय को खालिस्तानी आतंकवादी कहा।  शिकायत में कहा गया कि कंगना रनौत ने सिख समुदाय के खिलाफ बहुत अपमानजनक बातें कही हैं। बताया जा रहा है कि कंगना रनौत ने किसान आंदोलन को लेकर एक विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर किया था।  कंगना ने लिखा कि खालिस्तानी आतंकवी आज भले ही सरकार का हाथ मरोड़ रहे हैं लेकिन हमें उस महिला (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी) को नहीं भूलना चाहिए जिसने अपनी जुटी के नीचे इन्हें कुचल दिया।

Post a Comment

0 Comments