Ticker

6/recent/ticker-posts

दमोह पन्ना लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे नरेश जैन का भोपाल में निधन.. इधर दिग्विजय सरकार में मंत्री रहे कांग्रेस नेता अखंड प्रताप सिंह यादव बसपा में शामिल.. बड़ा मलहरा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी बनाए गए..

 दमोह से कांग्रेस प्रत्याशी रहे नरेश जैन का भोपाल में निधन

दमोह/सागर  वरिष्ठ कांग्रेस नेता और 1998 में दमोह पन्ना लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेसी प्रत्याशी रहे श्रीमंत नरेश जैन का भोपाल में निधन हो जाने की जानकारी सामने आई है। इधर  दमोह जिले के पूर्व में प्रभारी मंत्री रहे पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता अखंड प्रताप सिंह कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हो गए है। उनको बड़ा मलहरा से बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया गया है।

 सागर के श्रीमंत सेठ बीएस जैन परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं सागर ग्रामीण कांग्रेस केअध्यक्ष श्रीमंत नरेश जैन  का भोपाल में इलाज के दौरान आज दोपहर निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब 20 दिनों से वह भोपाल में इलाज रत थे। 1998 के लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस ने उनको दमोह पन्ना संसदीय क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन वह है तब के भाजपा प्रत्याशी रामकृष्ण कुसमरिया से यह चुनाव हार गए थे। 

जैन समाज के विभिन्न संगठनों की महत्वपूर्ण पदों पर रहे लोक प्रिय समाज सेवी नरेश जैन के निधन की खबर से सागर के अलावा दमोह, पन्ना, बड़ा मलहरा तथा अन्य क्षेत्रों में सर्व समाज संघठनो, कांग्रेस नेताओ सहित अन्य पार्टी के नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। AtalNews 24 परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि..

 बसपा का हाथ थामते ही अखंड मलहरा से बसपा प्रत्याशी..

दमोह संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा में विधानसभा के उपचुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दौर के बीच बसपा ने अखंड प्रताप सिंह को मैदान में उतारकर भाजपा कांग्रेस के बीच सिमट रहे मुकाबले को त्रिर्कोनीय बनाने अपना तीर चल दिया है। 1993 से 98 के बीच  मध्यप्रदेश में  कांग्रेस की दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री रहे अखंड प्रताप सिंह यादव कुछ समय के लिए दमोह जिले के भी प्रभारी मंत्री रह चुके हैं वही प्रदेश की सत्ता से दिग्विजय सिंह की विदाई के साथ कांग्रेश को भी बाय-बाय करने वाले अखंड प्रताप सिंह भाजपा में भी रहे हैं। बाद में फिर से कांग्रेस में आने वाले अखंड प्रताप सिंह में आज ही बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती जी मुलाकात करके बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।  उसके बाद उन्हें बड़ा मलहरा क्षेत्र से पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है।

 बुंदेलखंड के पुरानी जाने पहचाने राजनैतिक चेहरे होने के साथ यादव समाज एवं पिछड़ा वर्ग में अपनी अच्छी पकड़ रखने वाले अखंड प्रताप सिंह यादव विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेश भाजपा प्रत्याशियों की चुनावी संभावनाओं पर कितना असर डालेंगे यह तो आने वाले नतीजे बताएंगे लेकिन फिलहाल उनकी बसपा में एंट्री के साथ मलहरा सीट से पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिए जाने से दोनों ही दलों को अब अपने असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को अखंड की ओर जाने रोकने के लिए बड़ी कवायद करना होगी। वही बसपा के साथ वह दोनों दलों की वोट बैंक को एक हद तक खंड खंड करेंगे इतना तय है...

Post a Comment

0 Comments